चंद्र गोचर से मचेगी हलचल, डील और रिश्तों में लाभ, तुला राशि वाले न करें ये काम
Last Updated:
Aaj ka Tula Rashifal 15 April 2026: तुला राशि वालों के लिए आज चंद्रमा का मेष राशि में सप्तम भाव में गोचर रिश्तों और व्यापार में सकारात्मक बदलाव ला रहा है. पार्टनरशिप में पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं और नए सहयोग के अवसर मिल सकते हैं. दांपत्य जीवन में प्रेम और समझ बढ़ेगी, जबकि अविवाहित जातकों को अच्छे रिश्तों के प्रस्ताव मिल सकते हैं. व्यापारिक डील फाइनल होने के योग हैं. हालांकि, अहंकार और जल्दबाजी से बचना जरूरी है. संयम और समझदारी से लिया गया निर्णय सफलता दिला सकता है.
Aaj ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों के लिए आज गोचर में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है. चंद्रमा मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं और यह आपके सप्तम भाव में स्थित होंगे. ज्योतिष शास्त्र में सप्तम भाव को जीवनसाथी, विवाह, साझेदारी, व्यापारिक समझौते और सार्वजनिक संबंधों का भाव माना जाता है. ऐसे में आज का दिन आपके लिए रिश्तों और व्यावसायिक मामलों में शुभ संकेत लेकर आया है.
पार्टनरशिप में काम कर रहे जातकों को लाभ के योग
जो लोग पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन लाभकारी साबित हो सकता है. अगर आप किसी नई डील को फाइनल करने या समझौते पर हस्ताक्षर करने की सोच रहे हैं, तो समय आपके पक्ष में है. पब्लिक डीलिंग, मार्केटिंग या क्लाइंट बेस्ड काम करने वाले लोगों को आज कोई नया और फायदेमंद संपर्क मिल सकता है, जो भविष्य में लाभ दिला सकता है.
दांपत्य जीवन में मधुरता और प्रेम बढ़ेगा
तुला राशि वालों के रिश्तों की बात करें तो सप्तम भाव में चंद्रमा का गोचर दांपत्य जीवन में मधुरता और प्रेम बढ़ाएगा. जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और आपसी समझ बेहतर होगी. जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलने की संभावना है.
अहंकार पर नियंत्रण रखना जरूरी
स्वास्थ्य के लिहाज से आज आप खुद को ऊर्जा से भरपूर और तरोताजा महसूस करेंगे. मानसिक रूप से भी संतुलन बना रहेगा, जिससे आपके निर्णय सही दिशा में जाएंगे. सावधानी के तौर पर आपको अपने अहंकार पर नियंत्रण रखना होगा. किसी भी चर्चा या निर्णय के दौरान अपनी राय को दूसरों पर थोपने से बचें. खासकर बिजनेस पार्टनर या जीवनसाथी के साथ संवाद में संतुलन बनाए रखें, वरना बनते काम बिगड़ सकते हैं. आज विनम्रता और समझदारी ही आपकी सफलता की कुंजी होगी.
तुला राशि के जातक करें ये उपाय
आज बुधवार है कि जो कि विघ्नहर्ता भगवान गणेश को समर्पित होता है, इसलिए तुला राशि के जातक भगवान गणेश को 21 दूर्वा घास अर्पित करें . इसके साथ ही ओम गन गणपतए नमः का जाप करें. इससे आपके सारे विघ्न दूर हो जाएंगे और बिगड़े काम बनने की संभावना बढ़ जाएगी.
About the Author
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


