गाय से जुड़ा ये उपाय वृषभ राशि वालों के लिए होगा वरदान! जानिए कैसा रहेगा दिन
Last Updated:
Aaj ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन मिलाजुला फल देने वाला होगा. आज आप काम के तनाव को लेकर मानसिक रूप से परेशान रहेंगे. हालांकि आज आपको घर और परिवार का पूरा सहयोग भी मिलेगा. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं कि बुधवार का दिन इन राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है. इसके साथ ही ज्योतिष ने आज गाय से जुड़े कुछ उपाय भी बताए हैं.
वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 15 अप्रैल को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और बुधवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र और ब्रह्म योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा कुंभ राशि से मीन राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य पण्डित संजय उपाध्याय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन मिलाजुला फल देने वाला होगा. आज आप काम के तनाव को लेकर मानसिक रूप से परेशान रहेंगे. हालांकि आज आपको घर और परिवार का पूरा सहयोग भी मिलेगा. यदि आप यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो फिलहाल आप अपने इस फैसले को कुछ समय के लिए टाल दें. आज आपकी मुलाकात नए-नए लोगों से भी हो सकती है.
बिजनेस में बरतें सतर्कता
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें अपने व्यवसाय से जुड़े फैसलों को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. आज आप लेन-देन में भी विशेष सावधानी जरूर बरतें, वरना आपको नुकसान भी हो सकता है. बात नौकरी कर रहे लोगों की करें, तो आज आपके काबिलियत के दम पर आपको प्रमोशन मिलने के चांसेस भी हैं. आज आप अपनी वाणी में मधुरता जरूर बनाए रखें. बात निवेश की करें, तो आज आप शेयर बाजार में पैसा इन्वेस्ट करने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें, वरना आपके मेहनत के पैसे डूब भी सकते हैं.
सामान्य होगा लव लाइफ
वृषभ राशि के जातकों का लव लाइफ आज सामान्य रहने वाला है. आज आप अपने पार्टनर से अपने दिल की बात खुलकर रख सकते हैं. आज आप कहीं लांग ड्राइव पर जाएंगे, तो इससे आप दोनों एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उन्हें अपने वैवाहिक जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलेगा.
गाय को खिलाएं हरा घास
आज आपका शुभ रंग हरा और शुभ अंक 3 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक गणेश जी की पूजा आराधना करें और उन्हें मोदक का भोग लगाएं. इसके अलावा आज आप किसी जरूरी काम से जा रहे हैं, तो गाय को हरा चारा खिलाकर ही आगे बढ़े. इससे आपके काम जरूर बनेंगे.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


