धनु राशि वाले व्यापार में ना लगाएं पैसा, जॉब वालों की बढ़ेगी टेंशन, आज का उपाय
Last Updated:
15 अप्रैल को धनु राशि के जातकों को मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैय व्यापार में निवेश, विशेषकर साझेदारी से बचें। कार्यस्थल पर अड़चनें आ सकती हैं. हालांकि, प्रेम जीवन में सुकून मिलेगा. राहत के लिए भगवान शिव की पूजा और मंत्र जाप करने की सलाह दी गई है.
जानिए कैसा रहेगा आज का दिन
जमुईः 15 अप्रैल 2026 के दिन धनु राशि के जातकों को थोड़ी टेंशन हो सकती है. साथ ही आज के दिन आपका स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि 15 अप्रैल के दिन धनु राशि के जातकों की चिंता बढ़ सकती है. आज ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार है कि आज आपका तनाव बढ़ेगा. आज आपके परिवार में किसी सदस्य की तबीयत खराब होने से आपको चिंता होगी. इसके साथ ही आज अधिक भाग-दौड़ के कारण आपको भी अपनी सेहत के लिए परेशान होना पड़ सकता है. जहां आप काम करते हैं वहां आपको आज किसी प्रकार की टेंशन हो सकती है, जिसका असर आपके दैनिक जीवन पर पड़ेगा. धनु राशि के जातकों को आज काफी धैर्य और काफी संयम के साथ दिन व्यतीत करना चाहिए.
आज काम में भी आ सकती है अड़चन
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि अगर आपका कोई जरूरी काम लंबे समय से अटका हुआ है तो आज उसमें अड़चन आ सकती है. उन्होंने बताया कि आपका वह काम पूरा होते-होते रह जाएगा. जिस कारण आपको चिंता हो सकती है. अगर आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं रहने वाला है. आप व्यापार में निवेश न करें. खासकर वैसा व्यापार जो पार्टनरशिप पर हो, उस पर तो बिल्कुल भी निवेश न करें. धनु राशि के जातकों की आज व्यापार में मुश्किलें बढ़ने वाली है.
प्रेम में मिलने वाला है आपको सुकून
ज्योतिषाचार्य बताते हैं की धनु राशि के जातकों को आज प्रेम में सुकून मिलने वाला है. दिनभर की भाग-दौड़ और चिंता से हटकर प्रेम जीवन आपको काफी शांत करेगा. आपके अपने पार्टनर के साथ बड़ी अच्छी बातें होंगी. अगर आप प्रेम विवाह करने की सोच रहे हैं, तो अभी का समय उसके लिए बेहतर चल रहा है. आपके परिवार में माहौल अच्छा रहेगा. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आपके द्वारा कही कई बातों से किसी को ठेस न पहुंचे. धनु राशि के जातकों को भगवान महादेव की पूजा करनी चाहिए और शिव मंत्र का जाप करना चाहिए. ऐसा करना आपके लिए अच्छा रहेगा. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 8 रहने वाला है.
About the Author

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.


