आज का पंचांग, 15 अप्रैल 2026: बुध प्रदोष संग शिवरात्रि संयोग, गणेश पूजा, पंचक और भद्रा भी

आज का पंचांग, 15 अप्रैल 2026: बुध प्रदोष संग शिवरात्रि संयोग, गणेश पूजा, पंचक और भद्रा भी

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 15 April 2026: आज बुधवार व्रत, वैशाख प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि का संयोग बना है. पंचांग के अनुसार, आज वैशाख कृष्ण त्रयोदशी तिथि, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, गर करण, ब्रह्म योग, उत्तर का दिशाशूल और कुंभ राशि में चंद्रमा है. आज भगवान शिव के साथ गणेश जी की पूजा का सुंदर संयोग बना है. आज आप प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि व्रत एक साथ रखकर महादेव की दोगुनी कृपा प्राप्त कर सकते हैं. आज प्रदोष पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6:47 बजे से लेकर रात 9 बजे तक है, वहीं मासिक शिवरात्रि का निशिता मुहूर्त देर रात 11:59 पी एम से लेकर मध्य रात्रि 12:43 ए एम तक है. आज पूरे दिन पंचक है, वहीं भद्रा रात में 10:31 बजे से लेकर कल सुबह 05:55 बजे तक है. इस भद्रा का वास धरती पर है, इसलिए भद्राकाल में कोई शुभ काम न करें.
जो लोग प्रदोष और शिवरात्रि व्रत हैं, वे सुबह में स्नान आदि करके व्रत और पूजा का संकल्प करें. उसके बाद गणेश जी की पूजा दूर्वा, सिंदूर, फूल, धूप, दीप, मोदक, अक्षत्, चंदन आदि से करें. फिर शुभ मुहूर्त में शिव मंदिर में जाकर पूजा करें. सबसे पहले शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक करें. उसके बाद बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूध, शहद, दही, फूल, फल, माला, नैवेद्य आदि अर्पित करें. शिव चालीसा का पाठ करें. प्रदोष और शिवरात्रि व्रत कथा सुनें. उसके बाद आरती करें. अगले दिन सुबह पारण करके व्रत को पूरा करें. महादेव की कृपा से आपके दुख, रोग, दोष, कष्ट सब मिट जाएंगे और मनोकामनाएं पूरी होंगी. बुध को मजबूत करने के लिए हरे रंग का वस्त्र, कांसे के बर्तन, हरी मूंग आदि का दान करें.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 15 अप्रैल 2026

आज की तिथि- त्रयोदशी – 10:31 पी एम तक, फिर चतुर्दशी
आज का नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद – 03:22 पी एम तक, उसके बाद उत्तर भाद्रपद
आज का करण- गर – 11:27 ए एम तक, वणिज – 10:31 पी एम तक, फिर विष्टि
आज का योग- ब्रह्म – 01:25 पी एम तक, फिर इंद्र
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- बुधवार
चंद्र राशि- कुंभ- 09:37 ए एम तक, उसके बाद मीन

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:56 ए एम
सूर्यास्त- 06:47 पी एम
चन्द्रोदय- 04:56 ए एम, अप्रैल 16
चन्द्रास्त- 04:35 पी एम

आज के मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 04:27 ए एम से 05:11 ए एम
अमृत काल: 07:37 ए एम से 09:10 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:21 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:59 पी एम से 12:43 ए एम, अप्रैल 16

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 05:56 ए एम से 07:32 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 07:32 ए एम से 09:09 ए एम
शुभ-उत्तम: 10:45 ए एम से 12:21 पी एम
चर-सामान्य: 03:34 पी एम से 05:10 पी एम
लाभ-उन्नति: 05:10 पी एम से 06:47 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 08:10 पी एम से 09:34 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:34 पी एम से 10:57 पी एम
चर-सामान्य: 10:57 पी एम से 12:21 ए एम, अप्रैल 16
लाभ-उन्नति: 03:08 ए एम से 04:31 ए एम, अप्रैल 16

आज के अशुभ समय

यमगण्ड- 07:32 ए एम से 09:09 ए एम
गुलिक काल- 10:45 ए एम से 12:21 पी एम
दुर्मुहूर्त- 11:56 ए एम से 12:47 पी एम
राहुकाल- 12:21 पी एम से 01:58 पी एम
भद्रा- 10:31 पी एम से 05:55 ए एम, अप्रैल 16
भद्रा का वास- धरती पर
पंचक- पूरे दिन
दिशाशूल- उत्तर

शिववास

भोजन में – 10:31 पी एम तक, उसके बाद श्मशान में.

Source link

You May Have Missed