सिंह राशि वालों को करियर में मिलेगी सफलता, गुस्से पर रखें काबू, पढ़ें राशिफल
Last Updated:
Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है. व्यापार से जुड़े लोगों को थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी. नौकरीपेशा लोगों को विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. आज संयम और समझदारी से काम लेना होगा. अन्यथा छोटी-छोटी बातों पर प्रतिक्रिया देने से विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखना लाभदायक रहेगा.
Aaj Ka Singh Rashifal 11 April 2026, Leo Daily Horoscope: सिंह राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन मिला जुला रहने वाला है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, आज ग्रहों की स्थिति कुछ मामलों में सावधान रहने का संकेत दे रही है. आज नवमी तिथि और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव बना हुआ है. मकर राशि उदित हो रही है और लग्न में शुक्र विराजमान है. वहीं 12वें भाव में शनि, मंगल, बुध और सूर्य की युति बनी हुई है. इस ग्रह स्थिति के कारण सिंह राशि के जातकों को दिनभर संयम और समझदारी से काम लेना होगा. छोटी-छोटी बातों पर प्रतिक्रिया देने से विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखना लाभदायक रहेगा.
करियर और शिक्षा के क्षेत्र में आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जा रहा है. मकर राशि के उदित होने और चंद्रमा के 10वें स्थान पर होने से नौकरीपेशा लोगों को विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी या किसी महत्वपूर्ण योजना का लाभ मिल सकता है. इससे करियर को नई दिशा मिलने की संभावना है. विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा. सरकारी योजनाओं से पढ़ाई में सहयोग मिलने के संकेत हैं, जिससे आर्थिक दबाव कम हो सकता है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता के अवसर मिल सकते हैं.
सिंह राशि व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापार और आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज व्यापार से जुड़े लोगों को थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी. कुंडली में चार ग्रहों की युति के कारण मानसिक भ्रम की स्थिति बन सकती है. इसका असर निर्णय लेने की क्षमता पर पड़ सकता है. ऐसे में कारोबार में मन कम लग सकता है और काम की गति धीमी रह सकती है. धन की आवक सामान्य से कम रहने के संकेत हैं. वहीं ग्यारहवें स्थान पर बैठे राहु खर्च बढ़ने के संकेत दे रहे हैं. इसलिए आज अनावश्यक खर्चों से बचना और सोच-समझकर आर्थिक निर्णय लेना बेहतर रहेगा.
सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में सिंह राशि के जातकों को आज विशेष सतर्कता रखने की सलाह दी गई है. खान-पान में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है. हल्का और सुपाच्य भोजन करना लाभदायक रहेगा. यदि संभव हो तो व्रत रखने से भी स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है. दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी रहेगा. पुरानी बीमारी से परेशान लोगों को अपनी दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि किसी तरह की परेशानी बढ़ने से बचा जा सके.
पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज दांपत्य संबंधों में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत रहेगी. पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना है. ऐसे में शांत रहकर बातचीत करना और अहंकार से दूर रहना जरूरी रहेगा. वहीं प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल माना जा रहा है. प्रेमी जोड़ों के बीच नजदीकियां बढ़ सकती हैं और पुराने संबंधों में मजबूती आने के संकेत मिल रहे हैं. इससे रिश्तों में सकारात्मकता बनी रहेगी.
आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के लिए अंक 7 सबसे शुभ माना गया है. इसके अलावा 2 और 8 अंक भी लाभ देने वाले साबित हो सकते हैं. महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय इन अंकों को ध्यान में रखना फायदेमंद रहेगा.
इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज सिंह राशि वालों को विवादों से दूरी बनाकर रखना बेहद जरूरी है. गुस्से पर नियंत्रण रखें और दिन को शांतिपूर्वक बिताने का प्रयास करें. कुलदेवी की पूजा-अर्चना करने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और दिन शुभ परिणाम देने वाला साबित हो सकता है.
About the Author
विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


