धनु राशि वाले आज अपने खर्च पर रखें कंट्रोल, पार्टनर के साथ बिताएं समय, गहरा होगा रिश्ता
Last Updated:
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि से सातवें भाव में गुरु बृहस्पति विराजमान हैं, जो आपकी रक्षा करेंगे. किसी भी कठिन परिस्थिति में गुरु आपको रास्ता दिखा सकते हैं. धनु राशि के जातकों को आज अपने भाई-बहन से जुड़ी कोई खबर मिल सकती है. धनु राशि के जातकों को आज….
एआई जेनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर
जमुई: 11 अप्रैल 2026 को दिन शनिवार है और आज भगवान शनि कई राशि के जातकों पर मेहरबान भी होने वाले हैं. शनि की कृपा से उनको कई सारे फायदे हो सकते हैं. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन शनि के कारण कई राशि के जातकों को फायदा होगा, तो कुछ लोगों को आज सावधानी बरतने की जरूरत है. धनु राशि के जातकों पर भी आज शनि का प्रभाव देखने को मिलेगा. आज के दिन उन्हें अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. भावना में आकर लिया गया कोई फैसला आपको नुकसान पहुंचा सकता है या आपको के जीवन में परेशानियां खड़ी कर सकता है. धनु राशि के जातकों को आज के दिन अपने खर्चे पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. आपके फालतू खर्च में वृद्धि होगी जिससे आपका बजट गड़बड़ा सकता है. इसके साथ ही आज के दिन आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं, जिस पर भी आपका काफी पैसा खर्च होगा.
आज के दिन बनने वाला है यह योग
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज के दिन चतुर्ग्रही योग का निर्माण होने वाला है. आज बुध अपनी सबसे नीच राशि मीन में प्रवेश कर रहे हैं जहां पहले से ही सूर्य मंगल और शनि विराजमान हैं. जिस कारण आज चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा. इसके साथ ही आज चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहे हैं. इस कारण धनु राशि के जातकों को आज के दिन अपने करियर को लेकर काफी सावधान होने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि आपको आज कई मौके मिलेंगे, जिन्हें सही रूप से पहचान की जरूरत है. कोई भी गलत फैसला आप पर भारी पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि धनु राशि के चौथे भाव में ग्रहों की युति होने वाली है, जिससे आपके घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती है और आज इससे आपको थकान की अनुभूति भी हो सकती है.
गुरु करने वाले हैं आपकी रक्षा
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि से सातवें भाव में गुरु बृहस्पति विराजमान हैं, जो आपकी रक्षा करेंगे. किसी भी कठिन परिस्थिति में गुरु आपको रास्ता दिखा सकते हैं. धनु राशि के जातकों को आज अपने भाई-बहन से जुड़ी कोई खबर मिल सकती है. धनु राशि के जातकों को आज किसी भी आर्थिक फैसले को टाल देना चाहिए. इस राशि के जातकों की लाइफ आज सामान्य रहेगी. आप अपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत करें. इससे आपके रिश्तों में गहराई आएगी. आपकी सेहत आज अच्छी रहने वाली है और आपको सेहत को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए. उन्हें पीला पुष्प अर्पित करना चाहिए. ऐसा करना आपके लिए अच्छा रहेगा. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ रंग पीला और शुभ रंग तीन है.
About the Author

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें


