वृषभ राशि वाले आज लेन-देन में बरतें सावधानी, यहां पैसा इन्वेस्टमेंट करना फायदा
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा होगा. आज आप पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें. आज आप वाहन चलाने में भी सावधानी रखें. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं कि वृषभ राशि वालों का आज पूरा दिन कैसा रहेगा.
वाराणसी: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 11 अप्रैल को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शनिवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मकर राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का पूरा दिन बिजनेस से लेकर लव लाइफ तक के लिए कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा होगा. आज आप पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें. आज आप वाहन चलाने में भी सावधानी रखें. हालांकि परिस्तिथियां जैसी भी हो, आपको आपके परिवार का साथ भी जरूर मिलेगा. आज सरकारी अफसर की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम भी पूरा होगा.
बिजनेस में पैसों के लेन-देन में बरतें सावधानी
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें पैसों के लेन-देन में थोड़ी सावधानी जरूर बरतनी चाहिए. आज आप अपने वाणी पर भी संयम रखें. बात नौकरी कर रहे लोगों की करें, तो आज आप नए नौकरी के लिए भी प्रयास कर सकते हैं. यह समय आपके लिए काफी सकारात्मक है. आप आपको ऑफिस इन्वेसमेंटमें बॉस का सहयोग भी जरूर मिलेगा. बात निवेश की करें, तो आज आप चांदी में पैसा निवेश करेंगे तो इससे आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा.
पार्टनर से रिश्ते होंगे बेहतर
वृषभ राशि के जातकों का लव लाइफ आज खुशनुमा होगा. आज आप अपने पार्टनर को वक्त जरूर दें, इससे आपके बिगड़े रिश्तों में सुधार आएगा. आज आप बाहर डिनर पर भी जा सकते हैं. जो लोग सिंगल हैं, आज उनके शादी की बात भी पक्की हो सकती है. आज आपका शुभ रंग आसमानी और शुभ अंक 8 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक शनिदेव की पूजा आराधना करें और 3 या 5 बार यदि हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे, तो इससे आपके जीवन में आने वाले संकट दूर होंगे.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.


