इन तारीखों पर जन्मे लोग ऐसी ऊर्जा को कर लेते हैं महसूस, जो दूसरे नहीं कर पाते, कभी-कभी अलौ

इन तारीखों पर जन्मे लोग ऐसी ऊर्जा को कर लेते हैं महसूस, जो दूसरे नहीं कर पाते, कभी-कभी अलौ

होमफोटोधर्म

इन तारीखों पर जन्मे लोग ऐसी ऊर्जा को कर लेते हैं महसूस, जो दूसरे नहीं कर पाते

Last Updated:

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार कुछ खास तारीखों पर जन्मे लोग बेहद संवेदनशील माने जाते हैं, जो अपने आसपास मौजूद हर तरह की ऊर्जा को गहराई से महसूस कर लेते हैं. कहा जाता है कि ऐसे लोग ना सिर्फ अच्छे-बुरे माहौल को तुरंत भांप लेते हैं, बल्कि कई बार उन्हें अदृश्य शक्तियों की मौजूदगी का भी एहसास होता है. आइए जानते हैं कि किन तारीखों में जन्मे लोग ऐसा महसूस कर पाते हैं…

क्या आपने कभी किसी जगह पर कदम रखा है और अपने आपको भारी, शांत या असहज महसूस किया है, लेकिन समझ नहीं पाए कि ऐसा क्यों हो रहा है? भले ही ज्यादातर लोग इन बातों पर ध्यान नहीं देते, लेकिन अंक शास्त्र विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ लोग इन सूक्ष्म ऊर्जा और भावनात्मक तरंगों को बेहतर तरीके से महसूस कर सकते हैं. इन व्यक्तियों के साथ अक्सर ऐसे अनुभव जुड़ जाते हैं जिन्हें सामान्य तर्क से समझ पाना मुश्किल होता है. अंक शास्त्रियों का कहना है कि यह संवेदनशीलता अक्सर कुछ खास जन्म तारीखों से जुड़ी होती है, जिन पर चंद्रमा, राहु, केतु, बृहस्पति और मंगल जैसे ग्रहों की ऊर्जा का प्रभाव होता है. आइए जानते हैं किन तारीखों में जन्मे लोग कर पाते हैं किसी भी ऊर्जा को महसूस..

किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है और इस मूलांक के स्वामी चंद्रमा हैं. अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 2 वाले काफी संवेदनशील और अंतर्ज्ञानी होते हैं और बिना कुछ कहे ही दूसरों की भावनाओं को समझ सकते हैं. चंद्रमा की वजह से ये लोग दूसरों की भावनाओं को जल्दी महसूस कर लेते हैं क्योंकि इनमें सहानुभूति ज्यादा होती है.

किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 है और इस मूलांक के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं, जो ज्ञान और विकास का प्रतीक हैं. ऐसे लोग स्वाभाविक रूप से आध्यात्मिकता, धार्मिक और अदृश्य चीजों में रुचि रखते हैं. इनको हर चीज का जानना बेहद पसंद आता है और यह कभी-कभी ऐसी चीजों को महसूस कर लेते हैं, जो आम लोग नहीं कर पाते.

Add News18 as
Preferred Source on Google

किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 है और इन तारीख को जन्मे लोग राहु से प्रभावित होते हैं. कहा जाता है कि राहु व्यक्ति की जागरूकता बढ़ाता है और वे उन पैटर्न या समस्याओं को भी देख सकते हैं, जिन्हें बाकी लोग तुरंत नहीं समझ पाते. राहु की वजह से सामने वाले के चेहरे को देखकर महसूस कर लेते हैं कि वह किन चीजों में उलझा हुआ है.

किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 है और मूलांक 7 के स्वामी छाया ग्रह केतु हैं. यह ग्रह आध्यात्मिकता और रहस्यों से जुड़ा हुआ है. ऐसे लोग अक्सर गहरी सच्चाइयों में रुचि रखते हैं और वे उन ऊर्जाओं को भी महसूस कर सकते हैं, जिन्हें आम लोग नहीं समझ पाते. इनका सामना कभी-कभी अलौकिक ऊर्जाओं से भी होता है.

numerology number 9

किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 है और इस मूलांक के स्वामी मंगल ग्रह हैं. आमतौर पर इस मूलांक में जन्मे लोगों को मजबूत और साहसी माना जाता है, लेकिन अंकशास्त्रियों का कहना है कि ये लोग उन जगहों की ऊर्जा या भावनाओं को भी बहुत जल्दी महसूस कर लेते हैं, जहां माहौल बहुत तीव्र होता है. यह क्षमता कभी-कभी छठी इंद्रिय, अंतर्ज्ञान या भावनात्मक जुड़ाव के रूप में सामने आती है.

Source link

You May Have Missed