चीन का नास्त्रेदमस, ईरान युद्ध की पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, क्या ट्रंप पर टूटेगा पहाड़?
Last Updated:
Iran US War Prediction: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर चीन के नास्त्रेदमस जियांग जुएकिन ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी. अब दोनों देशों के बीच 2 हफ्ते के युद्ध विराम होने पर उनकी भविष्यवाणी चर्चा में आई है, जिसमें उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप को लेकर भी कई बातें कही हैं. क्या ट्रंप के लिए स्थितियां चुनौतिपूर्ण होने वाली हैं?
चीन के नास्त्रेदमस की डोनाल्ड ट्रंप पर भविष्यवाणी. (Photo: PTI)
Iran US War Prediction: चीन के नास्त्रेदमस कहने जाने वाले जियांग जुएकिन इन दिनों काफी चर्चा में है. वे अपनी भविष्यवाणियों के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की भविष्यवाणी काफी पहले ही कर दी थी. फिलहाल में ईरान और अमेरिका युद्ध को लेकर उन्होंने यह भविष्यवाणी की है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए काफी चुनौतिपूर्ण स्थितियां बन सकती हैं.
चीनी शिक्षाविद जियांग जुएकिन ने पहले की अपनी भविष्यवाणी में कहा था कि ईरान के खिलाफ जंग में अमेरिका को संघर्ष करना पड़ सकता है. साथ ही उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को लेकर कहा था कि वे ईरान को जो सबसे बड़ी धमकी देंगे, उससे उनको पीछे हटना पड़ेगा.
चीन के नास्त्रेदमस जियांग जुएकिन.
ईरान के साथ युद्ध में ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि उन लोगों ने होर्मुज स्ट्रेट को 48 घंटे के अंदर नहीं खोला तो पूरी ईरानी सभ्यता को खत्म कर देंगे. पुरानी दुनिया अमेरिका के अगले कदम की प्रतीक्षा कर रही थी, लेकिन डेडलाइन खत्म होने के बाद दो सप्ताह के युद्ध विराम की बात सामने आई. इस घटना के बाद से जियांग जुएकिन की भविष्यवाणी चर्चा में है.
इसके अलावा जियांग जुएकिन ने यह बात भी कही कि अमेरिका न चाहते हुए भी ईरान में जमीनी कार्रवाई के लिए अपने सैनिकों को भेज सकता है. अमेरिका इस युद्ध में और अधिक उलझ सकता है क्योंकि ईरान में केवल हवाई हमले ही काफी नहीं होंगे.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप सरकार ईरान के संवर्धित यूरेनियम सुरक्षित करने के लिए स्पेशल फोर्स भेजने पर विचार कर रही है.
- जियांग जुएकिन ने 2024 में 3 प्रमुख भविष्यवाणियां की थीं. उन्होंने पहली भविष्यवाणी की थी कि ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव जीतने में सफल होंगे.
- उनकी दूसरी भविष्यवाणी थी कि ईरान के खिलाफ अमेरिका जंग के मैदान में उतरेगा.
- तीसरी भविष्यवाणी थी कि अमेरिका ईरान का युद्ध हार जाएगा और इसकी वजह से हमेशा के लिए वैश्विक व्यवस्था (ग्लोबल ऑर्डर) बदल जाएगी.
जियांग जुएकिन प्रेडिक्टिव हिस्ट्री’ नामक यूट्यूब चैनल चलाते हैं, जहां पर वे अपनी भविष्यवाणियां और विचार साझा करते हैं.
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. डिजि…और पढ़ें


