Budh Gochar 2026: बुध ग्रह की नीच राशि में शनि के साथ युति, मकर समेत 6 राशि वाले खर्चे, कर
Budh Shani Yuti In Meen Rashi: बुध ग्रह 11 अप्रैल दिन शनिवार को मीन राशि में गोचर करने वाले हैं, जहां पहले से ही शनि, सूर्य और मंगल ग्रह मौजूद हैं. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि बुध ग्रह की नीच राशि है और शनि के साथ युति का प्रभाव देश दुनिया समेत मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर रहेगा. बुध ग्रह 11 अप्रैल की मध्य रात्रि यानी 12 बजकर 12 मिनट पर कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रह व्यापार, तर्क, वाणी के कारक ग्रह हैं तो शनि अनुशासन, मेहनत, न्याय व कर्क के कारक ग्रह हैं. जब एक राशि में बुध और शनि की युति बनेगी तो कर्क, मकर समेत 6 राशियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं बुध के गोचर का इन राशियों पर प्रभाव…
बुध और शनि की युति का मेष राशि पर प्रभाव
बुध और शनि की युति मेष राशि वालों के लिए बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है. बुध तीसरे और छठे भाव का स्वामी होकर 12वें भाव में जाकर नीच हो रहे हैं. इसलिए, अगर आपको किसी भी कॉन्ट्रैक्ट या समझौते पर साइन करना है, तो इस अवधि में सतर्क रहें और गोचर के दौरान ऐसा करने से बचें. बुध और शनि की युति की वजह से बुद्धि और निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है और आपको बहुत सारे स्पैम कॉल्स आ सकते हैं, इसलिए बहुत सावधानी बरतें और जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें. तीसरे भाव का स्वामी होकर 12वें भाव में नीच होने से भाई-बहनों के लिए अच्छा समय नहीं है क्योंकि आपके बीच बहसबाजी हो सकती है.
बुध और शनि की युति का वृषभ राशि पर प्रभाव
बुध और शनि की युति से वृषभ राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है. बुध आपके दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी होकर 11वें भाव में नीच हो रहे हैं इसलिए इस अवधि में वित्तीय फैसले बहुत सोच-समझकर लेने चाहिए. इसके अलावा बुध गोचर के दौरान आपको जो भी गलत सलाह मिलेगी, वह आपके दोस्तों या सामाजिक दायरे से ही मिलेगी. इसलिए किसी भी त्वरित निर्णय में बहुत सावधानी बरतें, जो आपके पैसे, प्रतिष्ठा, सार्वजनिक छवि, ईमानदारी या परिवार के रिश्तों को प्रभावित कर सकता है. बुध और शनि के प्रभाव से वृषभ राशि वाले अगर किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं जिसमें कई फैसले लेने होते हैं तो आखिरी समय में चीजें बिगड़ सकती हैं.
बुध और शनि की युति का कर्क राशि पर प्रभाव
बुध और शनि की युति से कर्क राशि वाले धन का लेन-देन सोच समझकर कर करें क्योंकि बुध आपकी राशि से नौवें भाव में नीच होने जा रहे हैं. इस अवधि में आपको यात्रा की वजह से परेशानी हो सकती है, जैसे सामान खो जाना, कस्टम क्लियरेंस में परेशानी या कागजी कार्यवाही में समस्या. ये चुनौतियां आमतौर पर लंबी दूरी की यात्रा में आती हैं. आप और आपके शिक्षक, पिता, गुरु या मेंटर के बीच गलतफहमी हो सकती है. बुध और शनि की युति से इस अवधि में आपको भाई-बहन या कजिन्स को भी परेशानी हो सकती है और उन्हें रोज आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है.
बुध और शनि की युति का कन्या राशि पर प्रभाव
कन्या राशि वालों के लिए बुध लग्न और 10वें भाव का स्वामी हैं और सातवें भाव में नीच होने जा रहे हैं, इसलिए आपके और आपके पार्टनर के बीच मतभेद होने की आशंका बन रही है. यह भी हो सकता है कि जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर ने कोई गलत फैसला लिया हो, जिससे पैसे या साझा संसाधनों पर असर पड़ सकता है, इसलिए बहुत सतर्क रहें. बुध और शनि की युति से कन्या राशि वाले अपनी सेहत का ध्यान रखें और लव लाइफ में किसी भी तरह की गलतफहमी दूर करें. अगर आप बिजनेस करते हैं तो इस अवधि में अपने किसी को ऊी उधारी में माल देने से बचें और खर्चों पर नियंत्रण रखें.
बुध और शनि की युति का तुला राशि पर प्रभाव
बुध और शनि की युति से तुला राशि वालों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. बुध आपके नौवें और 12वें भाव के स्वामी हैं और छठवें भाव में नीच होने जा रहे हैं. इस अवधि में नौकरी पेशा जातकों को अधिकारियों की वजह से कामकाज में परेशानी आ सकती है. बुध और शनि की युति के प्रभाव को देखते हुए तुला राशि वालों को सलाह दी जाती है कि वे अपना काम बहुत सावधानी और ध्यान से करें, दूसरों की उलझनों, गॉसिप या पर्सनल मैटर में ना पड़ें. अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें और किसी भी तरह के वाद विवाद से दूर रहें. इस अवधि में धर्म कर्म के कार्य करने से मानसिक शांति मिलेगी.
बुध और शनि की युति का मकर राशि पर प्रभाव
बुध आपकी छठी और नौवें भाव का स्वामी हैं और मीन राशि में गोचर के दौरान यह तीसरे भाव में नीच होने जा रहे हैं. मीडिया से जुड़े लोगों के लिए यह समय थोड़ा कठिन हो सकता है क्योंकि तीसरा भाव मीडिया से जुड़ा होता है. तीसरा भाव संवाद से भी जुड़ा है और यहां बुध और शनि की युति कम्यूनिकेशन में बाधा डाल सकता है, जिससे आपके पर्सनल व प्रफेशनल रिलेशन पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. बुध और शनि की युति से आपके खर्चे बढ़ सकते हैं और स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है. पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी या बिना सोचे-समझे कोई फैसला ना लें. आगे आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार रहें, लेकिन यह बुध आपको इन मुश्किल हालातों से निकलने की ताकत भी देगा.


