अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का मुहूर्त क्या है? पंचांग से जानें खरीदारी शुभ समय

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का मुहूर्त क्या है? पंचांग से जानें खरीदारी शुभ समय

होमताजा खबरधर्म

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का मुहूर्त क्या है? पंचांग से जानें खरीदारी समय

Last Updated:

Akshaya Tritiya 2026 Sona Kharidne Ka Muhurat: अक्षय तृतीया वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि को है. अक्षय तृतीया के दिन सोना, चांदी, कार, मकान आदि की खरीदारी करते हैं. अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है. पंचांग से जानें अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का मुहूर्त और खरीदारी का शुभ समय.

Zoom

अक्षय तृतीया 2026 सोना खरीदने का मुहूर्त. (Photo: AI)

Akshaya Tritiya 2026 Gold Purchase Time: अक्षय तृतीया का पावन पर्व हर साल वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि को होता है. इस साल अक्षय तृतीया की तिथि 19 अप्रैल को सुबह में 10:49 बजे से शुरू हो रही है. यह तिथि 20 अप्रैल को सुबह 7:49 बजे तक मान्य रहेगी. ऐसे में अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को है. अक्षय तृतीया के दिन स्नान, दान, व्रत और पूजा पाठ के अलावा लोग खरीदारी भी करते हैं. अक्षय तृतीया पर सोना, चांदी, आभूषण, नई कार, मोटरसाइकिल, मकान आदि की खरीदारी खूब होती है. अक्षय तृतीया आर्थिक उन्नति प्रदान करने वाला पर्व है. अक्षय तृतीया को अखा तीज भी कहते हैं.

अक्षय तृतीया 2026 मुहूर्त

अक्षय तृतीया के दिन अभिजीत मुहूर्त यानि दिन का शुभ समय 11:55 ए एम से लेकर दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक है. इस समय में आप कोई शुभ कार्य कर सकते हैं. लेकिन आपको बता दें कि अक्षय तृतीया के दिन मुहूर्त देखने की जरूरत ही नहीं होती है क्योंकि पूरे दिन स्वयं सिद्ध मुहूर्त होता है, जिसे अबूझ मुहूर्त भी कहा जाता है.

अक्षय तृतीया 2026 सोना खरीदने का मुहूर्त

19 अप्रैल को अक्षय तृतीया सुबह 10 बजकर 49 मिनट से शुरू हो रही है, ऐसे में आप उस समय से ही सोना, चांदी, आभूषण, कार, मोटरसाइकिल, मकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं. यह पूरे दिन चलेगा. आप 20 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 49 मिनट तक खरीदारी कर सकते हैं. इस साल की अक्षय तृतीया पर सोना, चांदी आदि की खरीदारी के लिए लोगों को 19 घंटे से अधिक का शुभ मुहूर्त मिलेगा.

अक्षय तृतीया 2026 शुभ चौघड़िया मुहूर्त

दिन का चौघड़िया मुहूर्त

  • चर-सामान्य मुहूर्त: सुबह 07:29 बजे से 09:06 बजे तक
  • लाभ-उन्नति मुहूर्त: सुबह 09:06 बजे से 10:43 बजे तक
  • अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: सुबह 10:43 बजे से 12:20 बजे तक
  • शुभ-उत्तम मुहूर्त: दोपहर 01:58 बजे से 03:35 बजे तक

रात का चौघड़िया मुहूर्त

  • शुभ-उत्तम मुहूर्त: शाम 06:49 बजे से रात 08:12 बजे तक
  • अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: रात 08:12 बजे से रात 09:35 बजे तक
  • चर-सामान्य मुहूर्त: रात 09:35 बजे से रात 10:57 बजे तक
  • लाभ-उन्नति मुहूर्त: मध्य रात्रि 01:43 बजे से तड़के 03:05 बजे तक
  • शुभ-उत्तम मुहूर्त: 20 अप्रैल, प्रात: 04:28 बजे से प्रात: 05:51 बजे तक

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. डिजि…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed