पंचांग:आज मासिक कालाष्टमी, काल भैरव पूजा, शुक्रवार उपाय,देखें मुहूर्त, दिशाशूल, राहुकाल
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 10 April 2026: आज मासिक कालाष्टमी, शुक्रवार व्रत और लक्ष्मी पूजा है. पंचांग अनुसार, आज वैशाख कृष्ण अष्टमी तिथि, पूर्वाषाढा नक्षत्र, बालव करण, शिव योग, पश्चिम का दिशाशूल और धनु राशि का चंद्रमा है. कालाष्टमी के दिन रुद्रावतार काल भैरव की पूजा करते हैं. उनको पान, मालपुआ, जलेबी, इमरती का भोग लगाते हैं. इस दिन कालाष्टमी पर काल भैरव की पूजा करने से रोग, ग्रह दोष और संकट मिट जाते हैं. अकाल मृत्यु का भय भी खत्म हो जाता है. इस दिन आप काल भैरव के मंत्रों का जाप करके सिद्धियां प्राप्त कर सकते हैं. काल भैरव के तंत्र और मंत्र का देवता कहते हैं.
आज शुक्रवार व्रत है. इसमें माता लक्ष्मी की पूजा प्रदोष काल में करते हैं. सूर्यास्त के बाद माता लक्ष्मी की पूजा लाल फूल, अक्षत्, सिंदूर, धूप, दीप से करें. फल, सफेद मिठाई, खीर, मखाने, बताशे का भोग लगाएं. पीली कौड़ियां माता लक्ष्मी को अर्पित करें. अगले दिन सुबह उनको धन स्थान या तिजोरी में रख दें. लक्ष्मी कृपा से आपके धन और वैभव में बढ़ोत्तरी होगी. आज लक्ष्मी मंत्र का जाप करने, श्रीसूक्त का पाठ करने से भी धन में वृद्धि होती है. आज सफेद और गुलाबी वस्त्र पहनें, इत्र लगाएं. इससे आपका शुक्र मजबूत होगा.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 10 अप्रैल 2026
आज की तिथि- अष्टमी – 11:15 पी एम तक, फिर नवमी
आज का नक्षत्र- पूर्वाषाढा – 11:28 ए एम तक, उसके बाद उत्तराषाढा
आज का करण- बालव – 10:21 ए एम तक, कौलव – 11:15 पी एम तक, फिर तैतिल
आज का योग- शिव – 06:31 पी एम तक, उसके बाद सिद्ध
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- शुक्रवार
चंद्र राशि- धनु- 06:04 पी एम तक, फिर मकर
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:01 ए एम
सूर्यास्त- 06:44 पी एम
चन्द्रोदय- 02:10 ए एम, अप्रैल 11
चन्द्रास्त- 11:35 ए एम
आज के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: 04:31 ए एम से 05:16 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:57 ए एम से 12:48 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:21 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:00 पी एम से 12:45 ए एम, अप्रैल 11
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
चर-सामान्य: 06:01 ए एम से 07:37 ए एम
लाभ-उन्नति: 07:37 ए एम से 09:12 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:12 ए एम से 10:47 ए एम
शुभ-उत्तम: 12:23 पी एम से 01:58 पी एम
चर-सामान्य: 05:09 पी एम से 06:44 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 09:33 पी एम से 10:58 पी एम
शुभ-उत्तम: 12:22 ए एम से 01:47 ए एम, अप्रैल 11
अमृत-सर्वोत्तम: 01:47 ए एम से 03:11 ए एम, अप्रैल 11
चर-सामान्य: 03:11 ए एम से 04:36 ए एम, अप्रैल 11
आज के अशुभ समय
गुलिक काल- 07:37 ए एम से 09:12 ए एम
दुर्मुहूर्त- 08:34 ए एम से 09:25 ए एम, 12:48 पी एम से 01:39 पी एम
राहुकाल- 10:47 ए एम से 12:23 पी एम
यमगण्ड- 03:33 पी एम से 05:09 पी एम
दिशाशूल- पश्चिम
शिववास
गौरी के साथ – 11:15 पी एम तक, फिर सभा में.


