धनु राशि वाले आज रहें सावधान, बिजनेस में होगी तरक्की, माता लक्ष्मी को चढ़ाएं ये फूल
Last Updated:
Aaj ka dhanu Rashifal 10 april 2026: ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों का दिन आज प्यार के मामले में अच्छा गुजरने वाला है. आपके पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेगी. आप दोनों के बीच किसी बात को लेकर चला आ रहा असमंजस खत्म होगा, जिससे आपको काफी सुकून मिलेगा. शादीशुदा लोगों के जीवन में भी आज प्यार की भरमार रहने वाली है.
एआई जेनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर
जमुई: 10 अप्रैल 2026 के दिन ज्योतिषीय घटनाक्रम के कारण कई बड़े वित्तीय बदलाव सामने आएंगे. इसका असर सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन करियर से लेकर आर्थिक स्थिति में बदलाव जातकों को परेशान कर सकती है. उन्होंने बताया कि आज के दिन उन्हें संतुलन बनाए रखने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों पर भी इन बड़े बदलाव का असर देखने को मिलेगा. आज होने वाले इन बदलाव के कारण धनु राशि के जातकों को थोड़ा सतर्कता से अपना दिन व्यतीत करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि आज जल्दबाजी में लिया गया फैसला आपको आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए कोई भी निर्णय काफी सोच समझ कर लें.
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज धन लाभ हो सकता है, लेकिन आज उनके पैसे भी खर्च होने की संभावना है. आज के दिन घर की जरूरत पर आपका पैसा खर्च हो सकता है. उन्होंने बताया कि आज आपको अपने बजट के प्रति काफी सावधान रहने की जरूरत है. आप जहां काम करते हैं वहां आपके आत्मविश्वास के कारण आपको फायदा होगा. आज के दिन आप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन अच्छे तरीके से करेंगे जिसका फायदा आपको अपने करियर में देखने को मिलेगा. धनु राशि के जातकों को आज के दिन बातचीत में काफी सावधान रहने की जरूरत है. आज आपको अपने पार्टनर का सहयोग मिलेगा. अगर आप कारोबार करते हैं तो आपका कारोबार आज के दिन फलने फूलने वाला है.
प्यार के मामले में ऐसा रहेगा दिन
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों का दिन आज प्यार के मामले में अच्छा गुजरने वाला है. आपके पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेगी. आप दोनों के बीच किसी बात को लेकर चला आ रहा असमंजस खत्म होगा, जिससे आपको काफी सुकून मिलेगा. शादीशुदा लोगों के जीवन में भी आज प्यार की भरमार रहने वाली है. आपको अपने संतान पक्ष से आज कोई खुशखबरी मिल सकती है. आपके परिवार में किसी की सेहत खराब है, तो उसमें सुधार हो सकता है. जिससे आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे.
धनु राशि के जातकों को आज के दिन माता लक्ष्मी को सफेद पुष्प चढ़ाना चाहिए और उन्हें खीर का भोग लगाना चाहिए. ऐसा करने से उन्हें धन लाभ हो सकता है. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ रंग सफेद रहने वाला है.
About the Author

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें


