सिंह राशि वालों के लिए खुशियों भरा दिन, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, पढ़ें
Last Updated:
Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: सिंह राशि के जातकों को धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियां धीरे-धीरे कम होंगी और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य के मामले में आज थोड़ी सतर्कता जरूरी रहेगी. कारोबार में तेजी आ सकती है और नए अवसर सामने आ सकते हैं. इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
Aaj Ka Singh Rashifal 10 April 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, शुक्रवार 10 अप्रैल 2026 का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए खुशियां और सकारात्मक संकेत लेकर आया है. आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और मेष लग्न की पत्रिका बन रही है. साथ ही धनु राशि उदित हो रही है. ग्रहों की यह स्थिति शुभ कार्यों की शुरुआत और लंबे समय से रुके काम पूरे होने के योग बना रही है. कुल मिलाकर दिन सर्वांगीण विकास के संकेत दे रहा है. घर में मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो सकती है या पहले से रुका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है. इससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बेहतर होगा.
सिंह राशि करियर एवं शिक्षा राशिफल
करियर के मामले में नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन राहत भरा रह सकता है. कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियां धीरे-धीरे कम होंगी और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. ऑफिस का माहौल पहले से बेहतर रहेगा. रुके हुए कामों में गति आने की संभावना है. शिव आराधना करने से कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं. वहीं विद्यार्थियों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. पढ़ाई में अधिक ध्यान लगाने की जरूरत होगी. कुछ छात्रों को विषय या स्थान परिवर्तन से जुड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को रणनीति बदलनी पड़ सकती है.
सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज थोड़ी सतर्कता जरूरी रहेगी. पंचम भाव में केतु और लाभ स्थान में राहु के साथ बुध की स्थिति कुछ लोगों के लिए परेशानी बढ़ा सकती है. खासतौर पर हार्ट से जुड़ी दिक्कत या सीने में दर्द की शिकायत हो सकती है. एसीडीटी जैसी समस्या भी सामने आ सकती है. इसलिए खान-पान पर विशेष ध्यान रखें और लापरवाही से बचें. पुरानी बीमारी वाले लोग नियमित दवा लेते रहें.
सिंह राशि व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहने की संभावना है. कारोबार में तेजी आ सकती है और नए अवसर सामने आ सकते हैं. इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. हालांकि खर्च बढ़ने के भी योग बन रहे हैं. इसलिए जमा पूंजी को सुरक्षित रखें और बड़ा निवेश सोच-समझकर ही करें. जमीन, खेत या प्लॉट की खरीदी-बिक्री के लिए दिन अनुकूल माना जा रहा है.
पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक संबंधों की बात करें तो आज घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा. मांगलिक कार्यों की शुरुआत से परिवार के लोगों में उत्साह दिखाई देगा. पति-पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और आपसी समझ मजबूत होगी. प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है. प्रेमियों के रिश्ते में मजबूती आएगी और साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा.
आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के लिए अंक 6 सबसे शुभ माना गया है. इसके अलावा 1, 4, 8 और 9 अंक भी लाभ देने वाले साबित हो सकते हैं. महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय इन अंकों को ध्यान में रखना फायदेमंद रहेगा.
इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज सिंह राशि वालों को विवादों से दूर रहना जरूरी है. नकारात्मक सोच से बचें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. नशे से दूरी बनाए रखें. नरसिंह भगवान की पूजा और पीली वस्तुओं का दान करने से शुभ फल मिलने की संभावना बढ़ेगी.
About the Author
विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


