मिथुन राशि को नहीं मिलेगा ऐसा मौका…आज जरूर कहें दिल की बात, शुभ रंग हल्का हरा

मिथुन राशि को नहीं मिलेगा ऐसा मौका…आज जरूर कहें दिल की बात, शुभ रंग हल्का हरा

Last Updated:

Aaj Ka Mithun Rashifal 6 April 2026 : प्रेम संबंधों के मामले में मिथुन जातकों का आज का दिन सामान्य, लेकिन सुखद रहेगा. अगर मन किसी बात को लेकर उलझा हुआ है, तो अपने पार्टनर या किसी करीबी मित्र से बात साझा करना आपके लिए मानसिक शांति का स्रोत बनेगा. लोकल 18 से देहरादून के ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि कार्यक्षेत्र के लिहाज से आज का दिन काफी सक्रिय रहने वाला है. छोटी-छोटी खुशियों को एक-दूसरे के साथ साझा करने पर ध्यान दें.

Aaj Ka Mithun Rashifal 6 April 2026/देहरादून. आज 6 अप्रैल, दिन सोमवार को ग्रहों की स्थिति मिथुन राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आई है. आज चंद्रदेव वृश्चिक राशि में अपनी नीच अवस्था में गोचर कर रहे हैं, जिससे मिथुन राशि का छठा भाव विशेष रूप से सक्रिय हो गया है. देहरादून के ज्योतिषाचार्य योगेश कुकरेती के अनुसार, चंद्रमा की यह स्थिति मानसिक उलझनें पैदा कर सकती हैं, लेकिन धैर्य रखने पर शाम तक स्थितियां अनुकूल होने लगेंगी. आज का दिन चुनौतियों पर विजय पाने और अपनी पेशेवर साख को मजबूत करने का है.

इससे मिलेगी सफलता

ज्योतिषाचार्य कुकरेती बताते हैं कि कार्यक्षेत्र के लिहाज से आज का दिन काफी सक्रिय रहने वाला है. मिथुन जातकों के दसवें भाव में सूर्य की उपस्थिति आपकी पेशेवर साख और प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाली है. व्यापारी और नौकरीपेशा आज अनुसंधान और बारीकियों के विश्लेषण पर ध्यान दें. यह रणनीति आपको बड़ी सफलता दिला सकती है. हालांकि, काम का बोझ थोड़ा अधिक महसूस हो सकता है, लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है. अपने संवाद में स्पष्टता रखें ताकि सहकर्मियों या क्लाइंट्स के साथ कोई गलतफहमी न हो. शत्रुओं पर आपकी विजय निश्चित है. जिन लोगों के कोर्ट-कचहरी के मामले चल रहे थे, उसमें भी उन्हें सफलता मिलेगी.

छोटी खुशियों में सुकून

प्रेम संबंधों के मामले में मिथुन जातकों का आज का दिन सामान्य लेकिन सुखद रहेगा. अगर मन किसी बात को लेकर उलझा हुआ है, तो अपने पार्टनर या किसी करीबी मित्र से बात साझा करना आपके लिए मानसिक शांति का स्रोत बनेगा. ज्योतिषाचार्य कुकरेती के अनुसार, आज बड़ी योजनाओं के बजाय छोटी-छोटी खुशियों को एक-दूसरे के साथ साझा करने पर ध्यान दें. यह आपके रिश्ते में आपसी विश्वास को बढ़ाएगा. शाम के समय किसी पुराने परिचित से मुलाकात आपके मन को खुश कर सकती है.

इसका रखें खास ख्याल

ज्योतिषाचार्य कुकरेती कहते हैं कि स्वास्थ्य की दृष्टि से आज छठे भाव का चंद्रमा आपको थोड़ा सावधान रहने का संकेत दे रहा है. काम की अधिकता के चलते मानसिक थकान महसूस हो सकती है. विशेष रूप से अपनी आंखों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें. लगातार स्क्रीन के सामने बैठने से बचें और बीच-बीच में आंखों को आराम दें. खानपान में अनुशासन बनाए रखना जरूरी है ताकि पेट से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याओं से बचा जा सके. दिन के अंत तक आप खुद को शारीरिक रूप से काफी बेहतर और ऊर्जावान महसूस करेंगे.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed