सप्ताह के पहले दिन इन 4 मूलांक वालों की बढ़ेगी हैसियत, जानें सोमवार के दिन क्या होगा आपका

सप्ताह के पहले दिन इन 4 मूलांक वालों की बढ़ेगी हैसियत, जानें सोमवार के दिन क्या होगा आपका

Last Updated:

6 April Lucky Ank Jyotish: कल 6 अप्रैल दिन सोमवार है और यह दिन पार्वती पतये हर हर महादेव और चंद्र देव को समर्पित है. सप्ताह का पहला दिन इन 4 मूलांक वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है. इन मूलांक वालों को करियर, कारोबार, वैवाहिक जीवन समेत सभी क्षेत्रों में अच्छा लाभ मिलेगा. आइए जन्मतिथि के माध्यम से जानते हैं सप्ताह का पहला दिन किन किन मूलांक वालों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है…

Zoom

Daily Lucky Ank Jyotish 6 April 2026: कल 6 अप्रैल और माह का पहला सोमवार है. सोमवार का दिन ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह दिन देवों के देव महादेव और चंद्र देव को समर्पित माना जाता है. इस दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में तो सूर्यदेव मीन राशि में रहने वाले हैं. साथ ही आज पूर्व दिशा की तरह दिशाशूल भी लगने वाला है. अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सप्ताह का पहला दिन चार मूलांक वालों के लिए बेहद फायदेमंद रहने वाला है. इन मूलांक वालों की नौकरी व कारोबार में अच्छी हैसियत बढ़ेगी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत भी मिलेगी. आइए जन्मतिथि के माध्यम से जानते हैं सप्ताह का पहला दिन किन किन मूलांक वालों के लिए अच्छा रहने वाला है.

मूलांक 3
किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है और इस मूलांक के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं. सप्ताह के पहले दिन मूलांक 3 वालों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. अगर आप काफी समय से रोजागर की तलाश कर रहे हैं तो कल आपकी इच्छा पूरी होती दिखाई दे रही है. निवेश करने वालों के लिए कल का दिन लाभदायक रहने वाला है, भविष्य में अच्छा धन प्राप्त होगा. मूलांक 3 वालों के लिए कल का दिन लकी रंग पिंक यानी गुलाबी होगा और लकी नंबर 11 है.

मूलांक 6
किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 है. इस मूलांक के स्वामी भौतिक सुख सुविधा के स्वामी शुक्र ग्रह हैं. कल का दिन मूलांक 6 वालों के लिए वह दिन है, जब आप वह हासिल करेंगे जो आप चाहते हैं. पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में स्थितियां आपके अनरूप होंगी और पूरे दिन एनर्जी और जोश से भरे रहेंगे. आपकी कम्युनिकेट करने की एबिलिटी पहले से कहीं बेहतर रहेगी और लोगों को चीजें अच्छी तरह से समझाने में सफल भी होंगे. सोमवार के दिन आपका लकी नंबर 1 है और लकी कलर लाइट येलो है.

मूलांक 7
किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 रहने वाला है. मूलांक 7 के स्वामी छाया ग्रह केतु हैं. मूलांक 7 वालों के कल काफी समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे और धार्मिक कार्यों में आपका मन भी लगेगा. भाई-बहन या करीबी दोस्त के साथ आपके रिश्ते बेहतर होने लगेंगे. आपकी किस्मत और मेहनत दोनों ही आपकी सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले हैं. इस मूलांक के नौकरी पेशा जातकों की अधिकारियों के साथ गलतफहमी दूर होगी और करियर में अच्छी प्रगति होगी. मूलांक 7 वालों के लिए कल का दिन लकी रंग केसरिया होगा और लकी नंबर 18 है.

मूलांक 9
किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 है और इस मूलांक के स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगल देव हैं. मूलांक 9 वालों को कल वो ज्ञान पाने का मौका मिलेगा, जो आप चाहते हैं. अगर आप कोर्ट कचहरी के मामलों में फंसे हुए हैं तो कल आपको राहत मिल सकती है. मूलांक 9 वालों की लव लाइफ वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन अच्छा रहेगा, पार्टनर के साथ मिलकर भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे और रोमांटिक डिनर पर भी जा सकते हैं. अगर आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो कल का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है. मूलांक 9 वालों के लिए कल का दिन लकी रंग वायलेट होगा और लकी नंबर 4 है.

About the Author

authorimg

Parag Sharma

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed