सिंह राशि वालों के लिए आज खुशियों भरा दिन, इन क्षेत्रों में जबरदस्त लाभ!

सिंह राशि वालों के लिए आज खुशियों भरा दिन, इन क्षेत्रों में जबरदस्त लाभ!

Last Updated:

Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: आज ग्रहों की अनुकूल स्थिति के कारण लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आने की संभावना है. जिन लोगों को किसी खास अवसर का इंतजार था, उन्हें आज अच्छी खबर मिल सकती है. दिनभर आत्मविश्वास बना रहेगा और निर्णय लेने की क्षमता भी मजबूत रहेगी. इससे कामकाज में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं.

Aaj Ka Singh Rashifal 05 April 2026, Leo Daily Horoscope: आज 5 अप्रैल 2026 रविवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए खुशियों और अवसरों से भरा रहने वाला है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज मेष लग्न की पत्रिका बन रही है और तुला राशि उदित हो रही है. ग्रहों की यह स्थिति कई मामलों में सकारात्मक संकेत दे रही है. खासकर राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभ देने वाला साबित हो सकता है.

ग्रहों की अनुकूल स्थिति के कारण लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आने की संभावना है. जिन लोगों को किसी खास अवसर का इंतजार था, उन्हें आज अच्छी खबर मिल सकती है. दिनभर आत्मविश्वास बना रहेगा और निर्णय लेने की क्षमता भी मजबूत रहेगी. इससे कामकाज में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं.

सिंह राशि करियर एवं शिक्षा राशिफल
करियर की बात करें तो नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन राहत भरा रह सकता है. तीसरे स्थान पर बैठे गुरु कार्यक्षेत्र में सहयोग और सम्मान दिला सकते हैं. पिछले दिनों किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. काम का दबाव कम रहेगा और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. वहीं विद्यार्थियों के लिए दिन थोड़ा सोच-विचार वाला रह सकता है. पढ़ाई के विषय को लेकर मन में बदलाव का विचार आ सकता है. इससे भविष्य को लेकर थोड़ी उलझन महसूस हो सकती है. जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें.

सिंह राशि व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल माना जा रहा है. कारोबार में नई गति आएगी और नए अवसर मिलने के योग बन रहे हैं. कोई नई व्यापारिक योजना शुरू करने का विचार कर रहे हैं तो उसके लिए भी दिन अच्छा है. बड़ी डील या नया प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है, जिससे आने वाले समय में अच्छा लाभ मिल सकता है. लग्न में शुक्र की स्थिति आर्थिक मामलों को मजबूत बना रही है. आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और खर्चों पर नियंत्रण बना रहेगा. घर में सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के संकेत भी मिल रहे हैं.

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है. खासतौर पर हार्ट से जुड़ी समस्या वाले लोगों को सतर्क रहना चाहिए. चोट लगने या अचानक दर्द की स्थिति बन सकती है, इसलिए दिनभर संभलकर रहना जरूरी रहेगा. हालांकि पुराने रोगों में स्थिरता बनी रहेगी और किसी बड़ी परेशानी के संकेत नहीं हैं.

पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर में खुशी का माहौल बना रहेगा. पति-पत्नी के बीच आपसी समझ बढ़ेगी और रिश्तों में मधुरता आएगी. प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. अविवाहित लोगों के लिए विवाह से जुड़ी चर्चा आगे बढ़ सकती है और अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं.

आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के लिए अंक 1 सबसे शुभ माना गया है. इसके अलावा 3, 5 और 9 अंक भी लाभ देने वाले साबित हो सकते हैं. किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में इन अंकों को ध्यान में रखना फायदेमंद रहेगा.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज के दिन सिंह राशि के जातकों को जीव हत्या से बचना चाहिए और नॉनवेज भोजन से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा. शाकाहारी भोजन करना और सूर्यास्त से पहले भोजन करना लाभकारी रहेगा. देवी महालक्ष्मी की पूजा करने से दिन और अधिक शुभ बन सकता है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed