4 अप्रैल को हुआ है बच्चे का जन्म, तो यहां जानिए उनका स्वभाव और भविष्य

4 अप्रैल को हुआ है बच्चे का जन्म, तो यहां जानिए उनका स्वभाव और भविष्य

Last Updated:

आज 4 अप्रैल है और आज के दिन ग्रह नक्षत्र की कैसी स्थिति रहेगी. आज के दिन जन्मे बच्चे पर क्या प्रभाव पड़ेगा. किस अक्षर से नामकरण करना शुभ रहेगा तो चलिए विस्तार से जानते हैं.

अयोध्या: मानव जीवन में ग्रह नक्षत्र का विशेष प्रभाव होता है. ग्रह नक्षत्र और राशि के आधार पर ही व्यक्ति के कुंडली और भविष्य का आकलन ज्योतिषी करते हैं. ग्रह नक्षत्र का व्यक्ति के जीवन पर जन्म से लेकर मृत्यु तक सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव भी होता है. ऐसी स्थिति में आज 4 अप्रैल है और आज के दिन ग्रह नक्षत्र की कैसी स्थिति रहेगी. आज के दिन जन्मे बच्चे पर क्या प्रभाव पड़ेगा. किस अक्षर से नामकरण करना शुभ रहेगा तो चलिए विस्तार से जानते हैं.

4 अप्रैल 2026 को जन्म लेने वाले बच्चों के लिए ग्रह-नक्षत्र की स्थिति

अयोध्या के आचार्य सीताराम दास ने बताया कि 4 अप्रैल 2026 को जन्म लेने वाले बच्चों के लिए ग्रह-नक्षत्र की स्थिति विशेष रूप से अनुकूल मानी जा रही है. इस दिन चंद्रमा तुला राशि में गोचर करेगा और स्वाति नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. वैदिक ज्योतिष के अनुसार स्वाति नक्षत्र में जन्म लेने वाले बच्चों का स्वभाव संतुलित, स्वतंत्र और विचारशील माना जाता है. इन बच्चों में आत्मनिर्भरता की भावना प्रबल रहती है और वे अपने निर्णय स्वयं लेने की क्षमता रखते हैं.

तर्कशील सोच और परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को ढालने की क्षमता

स्वाति नक्षत्र का स्वामी राहु माना जाता है. इसलिए, ऐसे बच्चों में नई चीजें सीखने की उत्सुकता, तर्कशील सोच और परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को ढालने की क्षमता अधिक होती है. ये बच्चे अक्सर मधुर वाणी वाले होते हैं और अपने व्यवहार से लोगों को प्रभावित कर लेते हैं. सामाजिक संबंधों को संतुलित बनाए रखने की कला इनमें स्वाभाविक रूप से देखने को मिलती है.

आकर्षक होगा व्यक्तित्व

ज्योतिष मान्यता के अनुसार स्वाति नक्षत्र में जन्म लेने वाले बच्चों में व्यापार, प्रबंधन, संचार, शिक्षा, लेखन, तकनीक और यात्रा से जुड़े क्षेत्रों में आगे बढ़ने की संभावना रहती है. इनका व्यक्तित्व आकर्षक होता है, लेकिन कई बार ये अपने निजी विचारों को आसानी से साझा नहीं करते जीवन में धीरे-धीरे स्थिर सफलता प्राप्त करने की प्रवृत्ति रहती है.

कौन से अक्षरों से रखें नाम

नामकरण के लिए इस दिन जन्मे बच्चों के लिए ‘रू’, ‘रे’, ‘रो’ और ‘ता’ अक्षर शुभ माने जाते हैं. इन अक्षरों से शुरू होने वाले नाम बच्चों के ग्रह प्रभाव के अनुसार सकारात्मक माने जाते हैं.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

Source link

Previous post

कर राशि वालों को किस्मत देगी साथ, बड़ी डील पक्की, हर काम में मिलेगा फायदा

Next post

Weekly Horoscope 5 To 11 April 2026: नए सप्ताह में मेष को प्रमोशन, वृषभ की जॉब में अड़चनें, तुला आलोचना से बचें, देखें अपना साप्ताहिक राशिफल

You May Have Missed