कर राशि वालों को किस्मत देगी साथ, बड़ी डील पक्की, हर काम में मिलेगा फायदा

कर राशि वालों को किस्मत देगी साथ, बड़ी डील पक्की, हर काम में मिलेगा फायदा

Last Updated:

Aaj ka Makar Rashifal 4 April 2026: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है. लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं और सफलता मिलने के प्रबल योग हैं. व्यापारियों के लिए नई डील और विदेशी संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को भी सहयोग और सराहना मिलेगी. प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, जबकि स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

ख़बरें फटाफट

आज का मकर राशिफल: मकर राशि के जातकों के लिए 4 अप्रैल 2026 यानी आज का दिन बेहद शुभ और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है. आज आपको अपने अच्छे कर्मों का फल मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं. लंबे समय से जिस सफलता का इंतजार कर रहे थे, वह आज किसी न किसी रूप में आपके सामने आ सकती है. खासतौर पर बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अत्यंत लाभकारी साबित होगा.

जयपुर की ज्योतिषी डॉ. दीप्ति शर्मा के अनुसार, आज का दिन मकर राशि वालों के लिए खास तौर पर नई डील और अवसरों पर केंद्रित रहेगा. यदि आप व्यापार करते हैं, तो आज कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. विदेशी संपर्कों से भी लाभ मिलने की संभावना है, जिससे आपके व्यापार को नई दिशा और गति मिल सकती है. इष्टदेवों की कृपा आप पर बनी रहेगी, जो आपके हर कार्य को सफल बनाने में मदद करेगी.

व्यापरियों को आज किस्मत का मिलेगा साथ

व्यापारियों के लिए आज का दिन “स्टार” साबित हो सकता है. टैरो संकेत दे रहे हैं कि आपको यूनिवर्स का पूरा सपोर्ट मिलेगा. यदि आप कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन उसके लिए अनुकूल है. जोखिम लेने से न डरें, क्योंकि किस्मत आपका साथ दे रही है.

नौकरीपेशा लोगों के लिए भी खास रहेगा दिन

मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए भी आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा.ऑफिस में सहकर्मियों और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके काम आसानी से पूरे होंगे. आज काम के बाद दोस्तों या परिवार के साथ घूमने-फिरने या डिनर का प्लान भी बन सकता है, जो आपके मूड को और बेहतर बनाएगा.

मानसिक रूप से खुद को मजबूत करें छात्र वर्ग

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, लेकिन उन्हें मानसिक रूप से मजबूत रहने की जरूरत है. छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंता या तनाव न लें. हो सकता है कि आपकी इच्छा के अनुसार परिणाम न मिले, लेकिन जो होगा वह आपके हित में ही होगा. इसलिए सकारात्मक सोच बनाए रखें.

प्रेम संबंधों में आज आएगी गहराई

मकर राशि वालों के पारिवारिक और प्रेम संबंधों की बात करें तो आज का दिन बेहद खास रहेगा. शादीशुदा जीवन में मधुरता बढ़ेगी और प्रेम संबंधों में भी गहराई आएगी. पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा. परिवार के साथ भी सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा.

मकर राशि के जातक आज करें ये उपाय

हालांकि सेहत के मामले में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. खानपान का विशेष ध्यान रखें और अनावश्यक तनाव से बचें. उपाय के तौर पर आज मकर राशि के जातक अपने इष्टदेव का कवच पाठ करें. यह आपके लिए शुभ और लाभकारी रहेगा. साथ ही दिन बेहतर गुजरेगा और बिगड़े काम बनने की संभावना बढ़ जाएगी.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed