मकर राशि: मां काली की बरसेगी कृपा, नौकरी और बिजनेस में बड़ी सफलता के योग
Last Updated:
Aaj ka Makar Rashifal 27 March 2026: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ और उन्नति देने वाला है. मां भगवती, मां तारा और मां काली की विशेष कृपा से आज रुके हुए कार्य पूरे होने के प्रबल योग हैं. व्यापार में सफलता और अटकी डील फाइनल होने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी गई है. छात्रों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा और करियर में अच्छे संकेत मिलेंगे. प्रेम जीवन में मधुरता और रोमांस बढ़ेगा. आज मां की आराधना और दान-पुण्य करना लाभकारी रहेगा.
आज का मकर राशिफल: मकर राशि के जातकों के लिए 27 मार्च यानी आज का दिन बेहद शुभ और उन्नति देने वाला बना हुआ है. विशेष रूप से आज मां भगवती की मकर राशि के जातकों पर विशेष कृपा रहेगी. मां तारा और काली का आशीर्वाद आज आपके साथ रहने से आपके सभी अटके हुए कार्य पूरे होंगे. स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आज का दिन अनुकूल है. मकर राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा.
व्यापार में सफलता मिलने के प्रबल योग
मकर राशि के बिजनेस से जुड़े जातकों के लिए आज मां तारा का टैरो कार्ड है. आज आपके व्यापार में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं. मां तारा की ऊर्जा के प्रभाव से आपके रुके हुए काम और प्रोजेक्ट पूरे होंगे. ऐसी कोई डील, जो कई दिनों से अटकी हुई थी, आज अचानक फाइनल भी हो सकती है.
नौकरीपेशा लोगों का बेहतर गुजरेगा दिन
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज आदियोगी महादेव का टैरो कार्ड है. दिन अच्छा रहेगा, लेकिन आज आपको किसी से बहस करने से बचना होगा. बिना सोचे-समझे किसी से भी कुछ न कहें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. महादेव की विशेष कृपा से आपके अंदर आज कोई नई शक्ति विकसित हो सकती है, जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं होगी. काम में फोकस बनाए रखने और खुद को अंदर-बाहर से मजबूत रखने के लिए ध्यान और नाम जाप जरूर करें.
करियर और नौकरी में मिलेंगे अच्छे परिणाम
लवर्स के लिए रोमांस से भरा रहेगा दिन
मकर राशि के मैरिड कपल्स और लवर्स के लिए आज मां श्यामाकाली का टैरो कार्ड है. आज आपका रिश्ता बहुत अच्छा और रोमांस से भरा रहेगा. आप एक-दूसरे की भावनाओं को बेहतर तरीके से समझेंगे. कोई पुराना आर्थिक मामला भी आज सुलझ सकता है.
About the Author
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


