मूलांक के अनुसार जानिए आपकी सबसे बड़ी ताकत और कमजोरी, देवी दुर्गा की ये सीख खोल देगी राज
Last Updated:
Durga Lessons By Date Of Birth: कभी आपने सोचा है कि आपकी जन्मतिथि सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि आपके व्यक्तित्व और जीवन की दिशा का संकेत भी हो सकती है? भारतीय परंपरा में अंक ज्योतिष और देवी-देवताओं की शिक्षाओं का गहरा संबंध माना जाता है. खासकर देवी दुर्गा शक्ति, साहस और संतुलन की प्रतीक हर व्यक्ति को कुछ न कुछ सिखाती हैं. आज के दौर में, जब लोग अपनी पहचान और जीवन के उद्देश्य को समझने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे में जन्म संख्या के आधार पर देवी दुर्गा से मिलने वाली सीखें और भी प्रासंगिक हो जाती हैं. आइए, जानते हैं ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से आपकी जन्मतिथि के अनुसार आपको देवी दुर्गा से क्या सीखना चाहिए और कैसे ये बातें आपके जीवन को बेहतर बना सकती हैं.
मूलांक 1: नेतृत्व और अन्याय के खिलाफ आवाज जिनकी जन्मतिथि 1, 10, 19 या 28 है, उनके लिए सबसे बड़ी सीख है अन्याय के खिलाफ खड़े होना. जैसे देवी दुर्गा ने बुराई का नाश किया, वैसे ही आपको भी सही के लिए आवाज उठानी चाहिए.

मूलांक 2: धैर्य और शांति की ताकत 2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग अक्सर भावुक होते हैं. इनके लिए देवी दुर्गा का संदेश है कठिन हालात में भी शांत रहना. यही गुण उन्हें जीवन में संतुलन देता है.

मूलांक 3: आत्मनिर्भरता की अहमियत 3, 12, 21, 30 वालों को आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है. दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय खुद मजबूत बनना ही इनकी सफलता की कुंजी है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

मूलांक 4: भावनाओं पर नियंत्रण 4, 13, 22, 31 को जन्मे लोगों के लिए सबसे जरूरी है अपने मन और भावनाओं को नियंत्रित करना. संतुलित मन ही सही फैसले लेने में मदद करता है.

मूलांक 5: हार न मानने का जज्बा 5, 14, 23 वाले लोग तेज और बुद्धिमान होते हैं, लेकिन इन्हें कभी हार न मानने की आदत डालनी चाहिए. कठिन समय में धैर्य ही असली ताकत है.

मूलांक 6: नारी शक्ति को पहचानना 6, 15, 24 को जन्मे लोगों को अपनी आंतरिक शक्ति को समझना चाहिए. खासकर महिलाएं, जो अपनी ताकत को पहचानकर जीवन में आगे बढ़ सकती हैं.

मूलांक 7: आस्था और विश्वास का महत्व 7, 16, 25 वालों के लिए देवी दुर्गा का संदेश है ईश्वर में विश्वास रखें. आस्था ही मुश्किल समय में रास्ता दिखाती है.

मूलांक 8: कर्म और न्याय में भरोसा 8, 17, 26 को जन्मे लोगों को यह समझना चाहिए कि अंत में सच की ही जीत होती है. मेहनत और ईमानदारी कभी बेकार नहीं जाती.

मूलांक 9: निडरता और साहस 9, 18, 27 वाले लोगों के लिए सबसे जरूरी सीख है अपने डर का सामना करना. साहस ही उन्हें आगे बढ़ाता है.

जन्मतिथि के आधार पर मिली ये सीखें कोई अंधविश्वास नहीं, बल्कि जीवन को समझने का एक तरीका हैं. देवी दुर्गा हमें यह सिखाती हैं कि साहस, धैर्य, और आत्मविश्वास के साथ हम हर परिस्थिति को जीत सकते हैं. जरूरत है तो बस इन बातों को अपने जीवन में उतारने की.

