Aaj Ka Panchang: आज मासिक शिवरात्रि व्रत के साथ हनुमानजी का व्रत, मंगल दोष होगा शांत, पंचा

Aaj Ka Panchang: आज मासिक शिवरात्रि व्रत के साथ हनुमानजी का व्रत, मंगल दोष होगा शांत, पंचा

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 17 March 2025: आज मासिक शिवरात्रि व्रत के साथ मंगलवार का व्रत किया जाएगा. मासिक शिवरात्रि व्रत के साथ आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी उपरांत चतुर्दशी तिथि दिन मंगलवार है. देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती की आराधना को समर्पित मासिक शिवरात्रि बेहद पुण्यदायी माना जाता है. जब मंगलवार के दिन मासिक शिवरात्रि का संयोग बनता है तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है. इस दिन भगवान शिव और बजरंगबली की पूजा करने से भक्तों को विशेष फल प्राप्त होता है और जीवन की अनेक समस्याओं से मुक्ति मिलती है. तिथि की बात करें तो कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी सुबह 9 बजकर 23 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी शुरू हो जाएगी. यह चतुर्दशी ही मासिक शिवरात्रि के रूप में मनाई जाती है. इस दिन शिवजी और हनुमानजी की संयुक्त पूजा करने से ग्रह दोष, विशेष रूप से शनि और मंगल से जुड़े कष्टों में भी राहत मिलती है. इसके साथ ही रोग-शोक, नकारात्मक शक्तियों और बाधाओं से भी रक्षा होती है.

मासिक शिवरात्रि का दिन महादेव की पूजा-उपासना के लिए बेहद खास माना जाता है. इस दिन भक्त उपवास रखकर शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और फूल चढ़ाते हैं. पंचांग के अनुसार इस दिन कई महत्वपूर्ण योग और समय भी हैं, जो पूजा-पाठ और नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ माने जाते हैं. मासिक शिवरात्रि के दिन प्रातः स्नान कर शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और अक्षत अर्पित किए जाते हैं. इसके साथ ही ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है. वहीं मंगलवार का व्रत रखकर हनुमानजी की पूजा करने से भय, कष्ट और शत्रु बाधा से मुक्ति मिलती है. इस दिन हनुमान चालीसा, सुंदरकांड या बजरंग बाण का पाठ करने का विशेष महत्व बताया गया है. भक्त मंदिर में जाकर हनुमानजी को सिंदूर, चमेली का तेल और लाल फूल अर्पित करते हैं. इस दिन श्रद्धा और नियम के साथ व्रत और पूजा करने से भगवान शिव और हनुमानजी की विशेष कृपा प्राप्त होती है. चलिए मंगलवार के शुभ मुहूर्त, अशुभ समय, राहुकाल और दिशाशूल के बारे में जान लेते हैं.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 17 मार्च 2026
आज की तिथि- त्रयोदशी – 09:23 ए एम तक, फिर चतुर्दशी तिथि
आज का नक्षत्र- शतभिषा – 06:09 ए एम, 18 मार्च तक, इसके बाद पूर्व भाद्रपद नक्षत्र
आज का करण- वणिज – 09:23 ए एम तक, विष्टि – 08:59 पी एम तक, फिर शकुनि
आज का योग- सिद्ध – 08:15 ए एम तक, साध्य – 06:22 ए एम, 18 मार्च तक
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- मंगलवार
चंद्र राशि- कुंभ राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:29 ए एम
सूर्यास्त- 06:30 पी एम
चन्द्रोदय- 05:57 ए एम, 18 मार्च
चन्द्रास्त- 04:50 पी एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 17 मार्च 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:53 ए एम से 05:41 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:06 पी एम से 12:54 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:18 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 06:28 पी एम से 06:52 पी एम
अमृत काल : 11:01 पी एम से 12:36 ए एम, 18 मार्च
निशिता मुहूर्त: 12:05 ए एम, 12:53 ए एम, 18 मार्च

शिववास: भोजन में – 09:23 ए एम तक, उसके बाद श्मशान में

आज के अशुभ मुहूर्त 17 मार्च 2025
राहुकाल: 03:30 पी एम से 05:00 पी एम
यमगण्ड: 09:29 ए एम से 10:59 ए एम
आडल योग: 06:29 ए एम से 06:09 ए एम, 18 मार्च
दुर्मुहूर्त: 08:53 ए एम से 09:41 ए एम
गुलिक काल: 12:30 पी एम से 02:00 पी एम
भद्रा: 09:23 ए एम से 08:59 पी एम
पंचक: पूरे दिन
दिशाशूल- उत्तर

Source link

You May Have Missed