Maa Durga Favourite Zodiac Sign: मां दुर्गा की इन राशियों पर रहती है विशेष कृपा, जानिए मां

Maa Durga Favourite Zodiac Sign: मां दुर्गा की इन राशियों पर रहती है विशेष कृपा, जानिए मां

होमराशि

माता रानी की इन राशियों पर रहती है विशेष कृपा, मां भगवती की प्रिय राशियां जाने

Last Updated:

Maa Durga Ki Priya Rashi: 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है और 27 मार्च को समापन होगा. माना जाता है कि नवरात्रि के दिनों में सच्चे मन से की गई पूजा और भक्ति से मां दुर्गा सभी कष्टों को दूर करती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर माता रानी की हमेशा कृपा बनी रहती है. आइए जानते हैं मां दुर्गा की प्रिय राशियों के बारे में…

Zoom

Chaitra Navratri 2025 Maa Durga Ki Priya Rashi: चैत्र नवरात्रि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है और इस दिन से हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी मानी जाती है. इस बार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से और समापन 27 मार्च को होगा. नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है, जिनमें शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्माण्डा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, और सिद्धिदात्री शामिल हैं. इन नौ दिनों में भक्तगण व्रत रखते हैं और मां दुर्गा की आराधना करते हैं. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मां दुर्गा की कुछ राशियों पर विशेष कृपा रहती है. इन राशियों के लोग किसी भी परिस्थिति में क्यों ना हों, माता रानी की कृपा से हर परिस्थिति से बाहर निकल आते हैं. आइए जानते हैं मां दुर्गा की प्रिय राशियों के बारे में…

मां दुर्गा की प्रिय राशियों के बारे में
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगल देव हैं, जो शक्ति और साहस के प्रतीक माने जाते हैं. यह गुण मां दुर्गा के स्वरूप से मेल खाते हैं. इसलिए मेष राशि वालों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा बनी रहती है. ये लोग निडर, आत्मविश्वासी और नेतृत्व क्षमता वाले होते हैं. मेष राशि वाले हर किसी की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और मां दुर्गा की कृपा इन पर बनी रहती है.

सिंह राशि
सिंह राशि का संबंध ग्रहों के राजा सूर्य से है, जो ऊर्जा और आत्मबल का प्रतीक है. मां दुर्गा की कृपा से इस राशि के लोग समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त करते हैं. इनका व्यक्तित्व प्रभावशाली होता है और ये चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं. सिंह राशि वाले गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं और मां भगवती की कृपा इन पर बनी रहती है.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि भी मंगल के प्रभाव में होती है. इस राशि के लोग दृढ़ निश्चयी और रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं. माना जाता है कि मां दुर्गा की कृपा से इन्हें कठिन परिस्थितियों से निकलने की विशेष शक्ति मिलती है. इस राशि के जातकों का धर्म कर्म के कार्यों में मन लगा रहता है और दान-पुण्य के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं.

कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध हैं, जो बुद्धिमत्ता और विवेक के कारक माने जाते हैं. मां भगवती की कृपा से इस राशि के लोग जीवन में संतुलन और समझदारी से आगे बढ़ते हैं. ये लोग अपने कार्यों में पूर्णता और अनुशासन बनाए रखते हैं. कन्या राशि वाले किसी भी परिस्थिति में क्यों ना हों, मां भगवती हर समस्या से उनको बाहर निकालती हैं.

मकर राशि
मकर राशि के स्वामी शनि हैं, जो कर्म और न्याय के देवता माने जाते हैं. मां दुर्गा की कृपा से इस राशि के जातकों को उनके मेहनत का फल जरूर मिलता है. ये लोग धैर्यवान और लक्ष्य के प्रति समर्पित होते हैं. मकर राशि वाले किसी का भी दुख नहीं देख सकते, वे हर किसी की मदद के लिए तैयार रहते हैं. वे अपने आसपास के लोगों की मदद के लिए भी तैयार रहते हैं.

About the Author

authorimg

Parag Sharma

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed