निर्जला एकादशी कब है? पूरे साल क्यों रहता है इसका इंतजार, जानें तारीख, मुहूर्त, पारण

निर्जला एकादशी कब है? पूरे साल क्यों रहता है इसका इंतजार, जानें तारीख, मुहूर्त, पारण

Nirjala Ekadashi 2026 Date: निर्जला एकादशी का व्रत ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी तिथि को रखा जाता है. एकाद​शी व्रतों में यह सबसे उत्तम फलदायी माना जाता है, इस वजह से इस व्रत का पूरे वर्षभर लोगों को इंतजार रहता है. इस निर्जला एकादशी की महत्ता को आप इस बात से जान सकते हैं कि पांच पांडवों में भीमसेन को भूख बर्दाश्त नहीं होती थी, वे किसी भी दिन खाए बिना नहीं रह सकते थे, उसके बावजूद उन्होंने सबसे कठिन निर्जला एकादशी का व्रत रखा. आप एक बार निर्जला एकादशी व्रत रखकर जो पुण्य फल प्राप्त कर सकते हैं, उतना साल की सभी एकादशी व्रतों को रखने से प्राप्त होता है. आइए जानते हैं कि निर्जला एकादशी व्रत कब है? निर्जला एकादशी का मुहूर्त और महत्व क्या है? निर्जला एकादशी व्रत का पारण समय क्या है?

क्यों कठिन है निर्जला एकादशी?

निर्जला एकादशी के नाम से ही आप जान सकते हैं कि वो एकदशी व्रत, जो बिना जल का हो. निर्जला एकादशी के व्रत में पानी भी नहीं पीते हैं. अन्न, फल सब का त्याग करना होता है. पूरी एकादशी तिथि में बिना जल के उपवास करना होता है. एकादशी के सूर्योदय से लेकर अगले दिन के सूर्योदय तक यह उपवास रखा जाता है. यह भी व्रत भीषण गर्मी के समय में होता है, इस वजह से बड़ा कठिन हो जाता है.

निर्जला एकादशी का महत्व

जो लोग निर्जला एकादशी का व्रत रखते हैं, उनके समस्त पाप मिट जाते हैं. उन पर भगवान विष्णु की कृपा होती है, जिससे उनको मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है. जो व्यक्ति निर्जला एकादशी का व्रत रखता है, उसे पूरे साल के सभी एकादशी व्रतों का पुण्य लाभ एकसाथ प्राप्त हो जाता है. इस वजह से लोगों को निर्जला एकादशी व्रत का पूरे साल इंतजार रहता है.

निर्जला एकादशी 2026 तारीख

पंचांग के अनुसार, निर्जला एकादशी के लिए आवश्यक ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी तिथि 24 जून बुधवार को शाम 6 बजकर 12 मिनट से शुरू होगी. यह तिथि 25 मार्च दिन गुरुवार को रात 8 बजकर 9 मिनट तक मान्य है. ऐसे में उदयातिथि के आधार पर निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को है.

निर्जला एकादशी 2026 मुहूर्त

निर्जला एकादशी पर शुभ-उत्तम मुहूर्त सुबह 05:25 ए एम से लेकर 07:10 ए एम तक है. इस समय में आप एकादशी पूजा कर सकते हैं. उस दिन का ब्रह्म मुहूर्त 04:05 ए एम से 04:45 ए एम तक और अभिजाीत मुहूर्त 11:56 ए एम से 12:52 पी एम तक रहेगा.

निर्जला एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा रवि योग में होगी. उस दिन रवि योग सुबह में 05:25 ए एम पर बनेगा और शाम को 04:29 पी एम तक रहेगा.

निर्जला एकादशी 2026 पारण समय

जो लोग 25 जून को निर्जला एकादशी का व्रत रखेंगे, वे पारण 26 जून को सुबह में 5 बजकर 25 मिनट से सुबह 8 बजकर 13 मिनट के बीच कर सकते हैं. उस दिन द्वादशी तिथि का समापन रात में 10 बजकर 22 मिनट पर होगा.

Source link

Previous post

Weekly Horoscope 22 To 28 March 2026: चैत्र नवरात्रि सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा? जानें मेष से मीन राशिवालों के धन, करियर, सेहत का हाल

Next post

सुबह रेवती तो दोपहर में अश्विनी नक्षत्र का प्रभाव, 21 मार्च को जन्मे बच्चे होंगे बेहद खास

You May Have Missed