Kark Rashifal: कर्क राशि वालों जरा संभलकर! आज छोटी-छोटी बातें बन सकती हैं बड़ा झगड़ा

Kark Rashifal: कर्क राशि वालों जरा संभलकर! आज छोटी-छोटी बातें बन सकती हैं बड़ा झगड़ा

Last Updated:

Aaj Ka Kark Rashifal 18 March: कर्क राशि के जातकों को कार्य क्षेत्र और व्यवसाय में प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहने की जरूरत है. लेन-देन में सतर्कता बरतें और किसी पर जल्दबाजी में भरोसा न करें. वहीं निजी जीवन में रिश्तों को संभालकर चलने की जरूरत है, छोटी-छोटी बातों पर विवाद से बचें. 

Today Cancer Horoscope 18 March (आज का कर्क राशिफल): कर्क राशि के जातकों के लिए आज बुधवार का दिन मिश्रित लेकिन संभावनाओं से भरा रहने वाला है. आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जिसके बाद अमावस्या का प्रभाव शुरू होगा. पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र और साध्य योग का संयोग आपके जीवन में कुछ अहम बदलावों के संकेत दे रहा है. दिन के दौरान आपको संयम और सतर्कता बनाए रखनी होगी. खासतौर पर दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा, इसलिए इस समय किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को टालना आपके लिए बेहतर रहेगा.

उत्तराखंड के नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कर्क राशि के जातकों को कार्य क्षेत्र और व्यवसाय में प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहने की जरूरत है. लेन-देन में सतर्कता बरतें और किसी पर जल्दबाजी में भरोसा न करें. वहीं निजी जीवन में रिश्तों को संभालकर चलने की जरूरत है, छोटी-छोटी बातों पर विवाद से बचें. छात्रों के लिए दिन मेहनत का फल देने वाला हो सकता है, जबकि महिलाओं के लिए दिन व्यस्त लेकिन संतोषजनक रहेगा. कुल मिलाकर, धैर्य और समझदारी से लिया गया हर फैसला आज आपको सफलता के करीब ले जा सकता है.

कर्क राशिफल: नौकरी और व्यवसाय
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों को आज अपने ऑफिस में थोड़ा सावधान रहना होगा. सहकर्मियों या प्रतिस्पर्धियों से टकराव की स्थिति बन सकती है, इसलिए अपने काम पर फोकस रखें और किसी विवाद में पड़ने से बचें. अधिकारियों के साथ व्यवहार संतुलित रखें, इससे आपको भविष्य में लाभ मिल सकता है. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा, लेकिन लेन-देन में विशेष सावधानी बरतें. किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है. नए निवेश से पहले अच्छे से विचार करें और दस्तावेजों की जांच जरूर करें.

कर्क राशिफल: लव लाइफ
कर्क राशि के जातकों के लिए प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला है. पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर मतभेद हो सकते हैं, इसलिए संवाद बनाए रखना बहुत जरूरी है. यदि आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो अहंकार से दूर रहें और साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें. वहीं विवाहित जातकों के लिए दिन ठीक रहेगा, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन समय न दे पाने की वजह से थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है.

कर्क राशिफल:  छात्रों के लिए दिन
कर्क राशि के छात्रों के लिए आज का दिन मेहनत का फल देने वाला हो सकता है. पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी और किसी विषय में अच्छी समझ विकसित होगी. वहीं  प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. हालांकि आलस्य से बचना जरूरी है, वरना अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं. आज का दिन नए विषय सीखने और प्लानिंग से पढ़ाई करने के लिए अच्छा है.

कर्क राशिफल: महिलाओं के लिए दिन
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि की महिला जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन संतोषजनक भी रहेगा. घर और काम के बीच संतुलन बनाने में आप सफल रहेंगी. परिवार में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी और आपके सुझावों को महत्व मिलेगा. यदि आप कामकाजी महिला हैं, तो ऑफिस में आपके काम की सराहना हो सकती है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खुद के लिए भी थोड़ा समय निकालना जरूरी है. आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतनी चाहिए. खासकर मानसिक तनाव और थकान से बचने की कोशिश करें. योग, ध्यान और हल्की एक्सरसाइज आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. राहुकाल के दौरान कोई भी नया काम शुरू न करें और यात्रा करते समय सावधानी बरतें.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed