धनु राशि वालों का आज का दिन रहेगा अच्छा, नौकरी में प्रोन्नति का मिलेगा मौका, करें ये उपाय
Last Updated:
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा ने कहा कि आज धनु राशि के जातकों के जीवन में भी बदलाव आएंगे. आपकी विपरित परिस्थितियां आपके पक्ष में होगी. बुध के मार्गी होने से धनु राशि के जातकों को कारोबार में बड़ा फायदा होगा. आज आपके आर्थिक कमाई का मार्ग प्रशस्त होने वाला है, जिस कारण आपको अच्छी कमाई होने की संभावना बन रही है.
aaj ka dhanu rashifal
21 मार्च 2026 को बुध मार्गी हो रहे हैं, जिस कारण सभी राशि के जातकों के जीवन में स्थिति सामान्य होगी. गौरतलब है कि बीते एक हफ्ते से भी अधिक समय से बुध अपनी चाल को वक्री किये हुए थे, जिस कारण इन राशियों के जीवन में उथल पुथल मची हुई थी. लेकिन अब इन सबका जीवन सामान्य होगा.
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज धनु राशि के जातकों के जीवन में भी बदलाव आएंगे. आपकी विपरित परिस्थितियां आपके पक्ष में होगी. बुध के मार्गी होने से धनु राशि के जातकों को कारोबार में बड़ा फायदा होगा. आज आपके आर्थिक कमाई का मार्ग प्रशस्त होने वाला है, जिस कारण आपको अच्छी कमाई होने की संभावना बन रही है.
बनने वाले हैं बिगड़े काम, रुका हुआ काम होगा पूरा
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों का व्यापार बढ़ने वाला है. अगर आप कारोबार करते हैं तो आपको नया बिजनेस आइडिया मिल सकता है. कार्यस्थल पर आपकी योजनाएं स्वीकृत होंगी, जिस से आपको आज प्रोन्नति के अवसर मिलेंगे. आज के दिन आपका कारोबार बढ़ने वाला है, जिस से आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव होने वाला है. अगर किसी मामले को लेकर आपके समक्ष भ्रम की स्थिति बनी हुई थी, आज वह साफ हो जाएगी. हालांकि आज के दिन आपको अपना कीमती सामान संभालकर रखना चाहिए, नहीं तो उसको खाने के आसार दिखाई दे रहे हैं. आज किसी बात को लेकर आपको बेचैनी हो सकती है.
प्रेम संबंधों में बनी रहेगी अनुकूलता
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों के प्रेम संबंधों में आज अनुकूलता बनी रहेगी. आज आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं. शादीशुदा लोगों को भी आज के दिन अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. सेहत को लेकर आज के दिन आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए. धनु राशि के जातकों को आज के दिन विवाह के रिश्ते मिल सकते हैं. विद्यार्थियों को आज के दिन अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए. आज के दिन धनु राशि के जातकों को भगवान शनिदेव की पूजा करनी चाहिए. ऐसा करना आपके लिए अच्छा रहेगा. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 1 और शुभ रंग हरा रहने वाला है.


