सिंह राशि वालों के लिए मिला-जुला दिन, रिश्तों में आ सकती है खटास, पढ़े राशिफल
Aaj Ka Singh Rashifal 21 March 2026, Leo Horoscope Today: 21 मार्च 2026 शनिवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. खरगोन के ज्योतिषाचार्य गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज का दिन कुछ मामलों में राहत देगा, तो कुछ स्थितियों में सावधानी भी जरूरी रहेगी. ग्रहों की स्थिति संकेत दे रही है कि आने वाले दिनों में अच्छा समय बन सकता है, लेकिन आज संयम रखना जरूरी है.
सिंह राशि करियर राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन पहले से बेहतर रहेगा. कार्यक्षेत्र में जिन लोगों से पहले सहयोग नहीं मिल रहा था, आज उनका भी सपोर्ट मिल सकता है. इससे काम आसान होंगे और मानसिक तनाव कम होगा. ऑफिस में आपकी छवि भी मजबूत हो सकती है. वहीं विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा. गुरु चौथे स्थान पर होने की वजह से पढ़ाई में मन लगेगा और अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं. करियर से जुड़े नए अवसर भी मिल सकते हैं, जिससे आगे का रास्ता साफ होगा.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक साबित हो सकता है. नए संपर्क बनेंगे और पुराने रिश्ते भी मजबूत होंगे. जिन लोगों से दूरी बन गई थी, वे फिर से जुड़ सकते हैं और कारोबार में फायदा दे सकते हैं. धन की आवक में भी तेजी देखने को मिलेगी, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. हालांकि आज निवेश या लेन-देन करते समय सावधानी रखना जरूरी है. जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है. खासकर प्रॉपर्टी, बिजली और आग से जुड़े कामों में जोखिम लेने से बचें, नहीं तो हानि हो सकती है.
सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है. एसिडिटी और पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, जिससे मन भी अशांत रहेगा. खानपान पर ध्यान देना बेहद जरूरी है. इसके अलावा राहु, मंगल और बुध के प्रभाव से त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं. कुछ लोगों को एलर्जी या चर्म रोग की शिकायत हो सकती है.
पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज स्थिति अनुकूल रहेगी. पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद खत्म हो सकते हैं और रिश्तों में मिठास आएगी. घर का माहौल शांत और सुखद रहेगा. हालांकि लव लाइफ में थोड़ी सावधानी जरूरी है. केतु के प्रभाव से पार्टनर के साथ गलतफहमी या धोखे की स्थिति बन सकती है. इसलिए किसी भी बात पर जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचें. वहीं अविवाहित लोगों को जल्द ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है.
आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के जातकों लिए अंक 7 सबसे शुभ रहेगा. इसके अलावा 3, 5, 7 और 9 अंक भी लाभकारी साबित हो सकते हैं. महत्वपूर्ण फैसलों में इन अंकों को ध्यान में रखना फायदेमंद रहेगा.
इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज के दिन शरीर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए. दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें. अगर यात्रा जरूरी हो तो मीठा खाकर और बड़ों का आशीर्वाद लेकर ही घर से निकलें. साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा, जिससे नकारात्मक प्रभाव कम होंगे.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


