आज तुला राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, सभी विवाद होंगे खत्म

आज तुला राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, सभी विवाद होंगे खत्म

Last Updated:

Aaj Ka Tula Rashifal 20 March 2026 : तुला राशि वालों चंद्रमा का गोचर आज भी मीन राशि में आपके छठे भाव में बना हुआ है जो कि ऋण, रोग और शत्रुओं से संबंधित माना जाता है. ऐसे में आज आप अपनी समस्याओं का समाधान निकालने में सफल हो सकते हैं. जानें कैसा रहेगा आज का दिन. पढ़ें आज का राशिफल.

आज का तुला राशिफल. तुला राशि के जातकों के लिए 20 मार्च यानी आज का दिन संतुलन, राहत और सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है. चंद्रमा का गोचर आज भी मीन राशि में आपके छठे भाव में बना हुआ है जो कि ऋण, रोग और शत्रुओं से संबंधित माना जाता है. ऐसे में आज आप अपनी समस्याओं का समाधान निकालने में सफल हो सकते हैं.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार कार्य और व्यापार के क्षेत्र में आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. यदि कोई कोर्ट-कचहरी या लीगल मामला चल रहा है तो उसमें आपको बढ़त मिल सकती है. आपकी समझदारी और धैर्य से परिस्थितियां आपके पक्ष में जाती नजर आएंगी. व्यापारियों को आज खर्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं इसलिए बजट बनाकर चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

आपसी गलतफहमियां आज दूर होंगी
स्वास्थ्य और रिश्तों के लिहाज से आज का दिन राहत देने वाला रहेगा. दोस्तों या करीबियों के साथ चल रहा कोई विवाद खत्म हो सकता है और आपसी गलतफहमियां दूर होंगी. परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी और आप खुद को पहले से ज्यादा हल्का और खुश महसूस करेंगे. पिछले कुछ दिनों की तुलना में आज आपका मूड बेहतर रहेगा.

वाहन चलाते समय सावधानी बरतें 
आज गुस्से पर नियंत्रण रखें.आथ किसी भी बात पर आवेश में आकर बड़ा फैसला लेने से बचें क्योंकि बाद में पछताना पड़ सकता है इसलिए सोच समझ कर ही किसी चीज का फैसला ले . वाहन चलाते समय सावधानी बरतें तेज गति से बचें और ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें.

About the Author

Anand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed