एकसाथ शनि, मंगल, बुध अस्त, 13 मार्च से पलटने जा रही 3 राशि वालों की जिंदगी, आ रहा कठिन समय
Last Updated:
13 मार्च को शनि देव मीन राशि में अस्त होने जा रहे हैं. मंगल और बुध पहले से अस्त हैं. तीन प्रमुख ग्रहों का एक साथ अस्त होना, ज्योतिष शास्त्र में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. कुछ राशियों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से जानें प्रभाव और उपाय…
Shani Ast 2026: 13 मार्च यानी कल शनि देव मीन राशि में अस्त होने जा रहे हैं. वहीं ग्रहों के सेनापति मंगल और राजकुमार बुध पहले से ही अस्त हैं. ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तीन बड़े ग्रहों का एक साथ अस्त होना कुछ राशियों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है. इस दौरान आर्थिक मामलों में सावधानी रखने की जरूरत होगी, क्योंकि धन की कमी या अनावश्यक खर्च बढ़ने की संभावना बन है. नौकरी और करियर से जुड़े कामों में भी रुकावट आ सकती है.
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज ने बताया, तीन ग्रहों के अस्त होने से कुछ राशि वालों को दिक्कत हो सकती है. व्यापार में अपेक्षित गति नहीं मिल पाएगी. घर-परिवार में तनाव या चिंता बढ़ सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी रहेगा. इस समय वाहन चलाते समय भी विशेष सावधानी रखें, क्योंकि चोट या छोटी-मोटी दुर्घटना की आशंका बनी रह सकती है. ऐसे समय में सोच-समझकर फैसले लेना और अनावश्यक जोखिम से बचना ही बेहतर रहेगा.
ये तीन राशि वाले होंगे परेशान!
कर्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तीन ग्रहों का एक साथ अस्त होना, कर्क राशि के जातकों के लिए मुश्किल भरा लाने वाला है. इस समय मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है, जिससे उदासी या बेचैनी महसूस हो सकती है. घर-परिवार का माहौल भी सामान्य से अलग रह सकता है. कार्यस्थल पर काम में मन कम लगेगा और जिम्मेदारियां बोझ जैसी महसूस हो सकती हैं. ऐसे में यदि किसी से बहस या मतभेद की स्थिति बने तो उसे शांतिपूर्वक टालना ही बेहतर रहेगा. इस दौरान कुछ कामों में देरी या रुकावट भी आ सकती है. वहीं नौकरी करने वाले लोगों को कार्यस्थल पर विरोध या आलोचना का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी रहेगा.
कन्या: शनि, मंगल और बुध के एक साथ अस्त होने का असर कन्या राशि के लोगों पर भी देखने को मिल सकता है. इस दौरान पैसों से जुड़े मामलों में थोड़ी परेशानी आ सकती है. रुके कामों की वजह से चिंता बढ़ सकती है. नौकरी करने वाले लोगों को कार्यस्थल पर दबाव या विरोध का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए इस समय धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी रहेगा. साथ ही सेहत को लेकर भी सावधान रहें और किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचें.
मकर: इस राशि के लोगों के लिए ग्रहों का अस्त होना थोड़ा कठिन समय ला सकता है. इस दौरान सेहत से जुड़ी परेशानियां सामने आ सकती हैं, इसलिए स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना जरूरी रहेगा. अचानक खर्च बढ़ने से बजट भी प्रभावित हो सकता है. व्यापार या निवेश से जुड़े फैसले लेते समय जल्दबाजी से बचें, क्योंकि आर्थिक नुकसान की संभावना बन सकती है. ऐसे समय में हर कदम सोच-समझकर उठाना और सावधानी से काम लेना ही सबसे बेहतर रहेगा.
जरूर करें ये उपाय
अगर शनि, मंगल और बुध का अस्त होना आपके जीवन में परेशानी बढ़ा रहा है तो कुछ सरल उपाय करके इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है. शनिवार को काले तिल, काले कपड़े या सरसों के तेल का दान करना शुभ माना जाता है. बुधवार को भगवान गणेश की पूजा करें और हरी मूंग का दान करें. वहीं, मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें. जरूरतमंद लोगों को लाल रंग की वस्तुएं दान करें. मान्यता है कि इन उपायों को श्रद्धा से करने पर ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम होते हैं और आने वाली परेशानियों से राहत मिल सकती है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


