Mthun Rashifal: नौकरी-करियर में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, क्रोध पर रखें नियंत्रण

Mthun Rashifal: नौकरी-करियर में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, क्रोध पर रखें नियंत्रण

Last Updated:

Aaj Ka Mithun Rashifal 9 March: चैत्र कृष्णपक्ष की षष्ठी तिथि का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए करियर और कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं लेकर आ सकता है. मेहनत का फल मिलने के संकेत हैं और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं. हालांकि स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है, इसलिए वाणी पर संयम रखना जरूरी है. सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा और ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप मानसिक शांति और शुभ फल देने वाला माना गया है.

Aaj Ka Gemini Horoscope 9 मार्च 2026 ( मिथुन राशिफल): आज सोमवार का दिन चैत्र कृष्णपक्ष की षष्ठी तिथि के साथ मिथुन राशि के जातकों के लिए नई ऊर्जा और संभावनाओं के द्वार खोलने वाला साबित हो सकता है. आज का दिन खासतौर पर करियर और कार्यक्षेत्र के लिहाज से सकारात्मक संकेत दे रहा है. लंबे समय से जिन लोगों को अपने कामकाज या करियर में किसी तरह की रुकावट या गतिरोध का सामना करना पड़ रहा था, उनके लिए आज परिस्थितियां अनुकूल होती नजर आ रही हैं.

कार्यक्षेत्र में मिलेंगे नए अवसर

देहरादून के ज्योतिषाचार्य योगेश कुकरेती के अनुसार मिथुन राशि के जातकों के लिए आज कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं. यदि आप पिछले कुछ समय से अपने काम में ठहराव महसूस कर रहे थे या किसी समस्या के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहे थे, तो आज उन समस्याओं के समाधान की राह खुल सकती है. कार्यालय में सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल पहले से बेहतर रहेगा, टीमवर्क के माध्यम से आप कई कठिन कार्यों को भी आसानी से पूरा करने में सफल हो सकते हैं. आपकी मेहनत और कार्यशैली का प्रभाव आज आपके वरिष्ठ अधिकारियों पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा. संभावना है कि आपके बॉस आपके प्रदर्शन से प्रभावित होकर आपको किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी या नए पद का प्रस्ताव दे सकते हैं. जो जातक नई नौकरी की तलाश में सक्रिय हैं, उनके लिए भी आज का दिन भाग्यशाली साबित हो सकता है. थोड़े से प्रयास और सही दिशा में किए गए प्रयासों से आपको मनचाहे अवसर मिलने की प्रबल संभावना है. हालांकि, व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज पैसों के लेनदेन के मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, ताकि भविष्य में किसी तरह का आर्थिक या मानसिक तनाव उत्पन्न न हो.

स्वभाव में आ सकती है चिड़चिड़ाहट

ज्योतिषाचार्य योगेश कुकरेती का कहना है कि ग्रहों के प्रभाव के कारण आज मिथुन राशि के जातकों के स्वभाव में थोड़ी चिड़चिड़ाहट या अकारण क्रोध देखने को मिल सकता है. ऐसे में परिवार या आसपास के लोगों के साथ छोटी-छोटी बातों पर मनमुटाव होने की संभावना बन सकती है. इसलिए आज के दिन विशेष रूप से अपनी वाणी पर संयम रखना और अनावश्यक विवादों से दूर रहना आपके लिए लाभकारी रहेगा. भावनाओं में बहकर या गुस्से में आकर लिया गया कोई भी निर्णय आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है और आपके बने-बनाए कार्य भी बिगड़ सकते हैं.

पारिवारिक जीवन रहेगा मिला-जुला

यदि पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने की संभावना है. घर के सदस्यों के साथ समय बिताने से आपको मानसिक शांति और सुकून मिलेगा. खासकर आपकी संतान आज किसी नई वस्तु की मांग कर सकती है, जिसे पूरा करने के लिए आप प्रयास करते नजर आएंगे. परिवार की खुशियों के लिए किया गया यह छोटा-सा प्रयास रिश्तों में मिठास घोलने का काम करेगा. हालांकि, किसी पुराने आर्थिक लेनदेन या उधारी को लेकर मन के किसी कोने में थोड़ी चिंता बनी रह सकती है. ऐसे मामलों में धैर्य और समझदारी से काम लेना ही आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प रहेगा। समय के साथ यह चिंता भी दूर हो सकती है.

भगवान भोलेनाथ के पूजन से मिलेगी मानसिक शांति

चूंकि आज सोमवार का दिन है और यह दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित माना जाता है, इसलिए आध्यात्मिक उपाय करना मिथुन राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा. ज्योतिषाचार्य के अनुसार यदि आज आप भगवान शिव का पूजन करते हैं और शिवलिंग पर ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करते हुए शुद्ध जल अर्पित करते हैं, तो इससे आपके मन को शांति मिलेगी और क्रोध पर नियंत्रण पाने में भी सहायता मिलेगी. यह सरल उपाय न केवल मानसिक तनाव को कम करेगा बल्कि आपके दिन को अधिक शुभ और मंगलमय बनाने में भी सहायक साबित हो सकता है.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed