बुधादित्य राजयोग से पलटेगी कर्क, मकर समेत 6 राशि वालों की किस्मत, 14 मई तक भाग्य का हर कदम
बुधादित्य राजयोग से पलटेगी कर्क समेत 6 राशि वालों की किस्मत, 14 मई तक होगा लाभ
Last Updated:
Budhaditya yog 2026 Lucky Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में बुधादित्य राजयोग का विशेष महत्व है और यह योग 14 मई तक रहने वाला है. सूर्य की उच्च अवस्था वाली इस राशि में बुधादित्य योग बनने के कारण कर्क, मकर समेत 6 राशियों के जातकों की आय में वृद्धि होगी और पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चल रही चिंताओं से मुक्ति भी मिलेगी. आइए जानते हैं बुधादित्य राजयोग से 14 मई तक किन किन राशियों को फायदा होगा…
Budhaditya yog 2026 Lucky Rashifal: मेष राशि में सूर्य और बुध ग्रह की युति बन रही है, जिससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है. मेष राशि में सूर्य उच्च अवस्था में मौजूद रहते हैं, जिसमें वह कई शुभ फल भी देते हैं. बुधादित्य राजयोग इस महीने की 14 तारीख तक जारी रहने वाला है क्योंकि 15 मई को सूर्य वृषभ राशि में गोचर कर जाएंगे. इस योग के प्रभाव से मेष, कर्क, मकर समेत 6 राशियों को कई शुभ फल की प्राप्ति होगी और चीजों को लेकर समझ व बुद्धि का विकास होगा. साथ ही वे 14 मई तक आर्थिक एवं व्यक्तिगत समस्याओं से पूर्ण रूप से मुक्त भी रहेंगे. आइए जानते हैं 14 मई तक बुधादित्य राजयोग किन किन राशियों के लिए नए जीवन का सृजन करने वाले हैं..

मेष राशि – बुधादित्य योग आपकी ही राशि में बन रहा है, इस वजह से 14 मई तक आपकी प्रतिभा, विचार और बुद्धि को भरपूर पहचान मिलेगी. कुछ गंभीर समस्याओं का काफी हद तक समाधान होगा, जिससे तनाव दूर होगा और संतानों का सदुपयोग होगा. करियर और व्यवसाय में नई रणनीतियां अपनाने से लाभ मिलेगा. किसी भी कार्य को सहजता से पूरा करने के लिए आपके पास पर्याप्त ऊर्जा और कौशल होगा. शेयर बाजार और सट्टेबाजी में भारी लाभ होगा और स्वास्थ्य में काफी सुधार होगा.

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह ही है और वह सूर्य ग्रह के साथ शुभ स्थिति में है, जिससे बुधादित्य योग बन रहा है. इसलिए, बुध जिस भी कार्य को स्पर्श करेगा, वह सोने में तब्दील हो जाएगा. आपके द्वारा किए गए सभी प्रयास सफल होंगे और पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चल रही चिंताओं से मुक्ति भी मिलेगी. 14 मई तक आपकी संपत्ति और वित्तीय मामलों का निपटारा हो जाएगा, जिससे आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी. इस दौरान इंटरव्यू और प्रतियोगी परीक्षाओं में निश्चित रूप से बड़ी सफलता मिलेगी और संवाद क्षमता भी बढ़ेगी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

कर्क राशि – बुध ग्रह इस राशि के दसवें भाव में उच्च सूर्य के साथ युति बना रहे हैं, इसलिए आर्थिक मामले कम प्रयास से ही सुलझ जाएंगे. वित्तीय हितों को प्राथमिकता दी जाएगी और आय में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिलेगी. नौकरी और बिजनेस से होने वाली आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और आपके आइडियाज सभी को प्रभावित भी करेंगे. अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो वह आपको इस अवधि में मिल सकता है. लव लाइफ वालों का इस समय मनचाहे व्यक्ति से विवाह संपन्न होगा. रोजगार की तलाश करने वालों को 14 मई तक शुभ समाचार सुनने को मिलेगा.

सिंह राशि – बुधादित्य राजयोग सिंह राशि वालों के लिए फायदेमंद रहने वाला है. शुभ योग के प्रभाव से सिंह राशि वालों को हर कदम पर भाग्य का साथ मिलेगा और किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से जान-पहचान भी बढ़ेगी, जिससे भविष्य में फायदा होगा. शेयर बाजार और निवेश लाभदायक होंगे. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. करियर और व्यवसाय में काफी व्यस्तता रहेगी. इस अवधि में आपको कई अच्छी खबरें मिलेंगी, जिससे आपको करियर और नौकरी के सिलसिले में बार-बार विदेश यात्रा करने का अवसर मिलेगा. आर्थिक और व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान होगा, जिससे मन को शांति मिलेगी.

धनु राशि – इस राशि के पंचम भाव में बुध और सूर्य का संयोजन बुधादित्य योग बना रहा है. राजयोग के प्रभाव से धनु राशि वालों का समाज में सम्मान बढ़ेगा और घरेलू समस्याओं से मुक्ति भी मिलेगी. 14 मई तक आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी और आय में कई दिशाओं से वृद्धि भी होगी. राजनीति, सरकार और रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की अच्छी आमदनी बढ़ेगी और धार्मिक कार्यों में मन भी लगेगा. परिवार में अगर किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, सेहत में सुधार आने से आपके चेहरे पर जल्द मुस्कान आएगी.

मकर राशि – इस राशि के चौथे भाव में बुधादित्य योग बना रहा है, इसलिए थोड़े से प्रयास से ही आय में काफी वृद्धि होगी और संपत्ति संबंधी समस्याएं हल हो जाएंगी. मकर राशि वालों को इस अवधि में सामाजिक रूप से भी अच्छी पहचान मिलेगी. जीवनसाथी के साथ संपत्ति का संयुक्त स्वामित्व होने की संभावना है. करियर और नौकरी में पदोन्नति और वेतन एवं भत्तों में वृद्धि की संभावना बन रही है. व्यक्तिगत और आर्थिक समस्याएं पूरी तरह से हल हो जाएंगी और जीवन सुखमय रहेगा.


