Weekly Horoscope: सिंह, कन्या समेत 7 राशियों की इस सप्ताह चमकेगी किस्मत, मेष समेत 4 राशि व
Weekly Horoscope 9 to 15 March 2026: मार्च का यह सप्ताह ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से कई राशियों के लिए शुभ तो कई राशियों को मध्यम फलदायी रहने वाला है. दरअसल इस सप्ताह गुरु ग्रह मिथुन राशि में मार्गी होंगे तो सूर्य भी मीन राशि में गोचर कर जाएंगे. वहीं शनि मीन राशि में अस्त होंगे तो बुध ग्रह अस्त अवस्था से उदय अवस्था में पहुंचेंगे. साथ ही इस सप्ताह बुध शतभिषा नक्षत्र में तो शुक्र रेवती नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं. ग्रह-नक्षत्र के गोचर और अन्य संयोग से मार्च के इस सप्ताह बुधादित्य योग, मालव्य राजयोग, चतुर्ग्रही योग समेत कई शुभ योग भी बन रहे हैं. ग्रहों के गोचर और शुभ योग के प्रभाव से इस सप्ताह वृषभ, सिंह, कन्या समेत 7 राशियों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है. वहीं मेष, कर्क, वृश्चिक समेत 5 राशियों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. साप्ताहिक राशिफल से जानते हैं मार्च का यह सप्ताह 9 से 15 मार्च मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…
मेष साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 मार्च 2026 (Mesh Weekly Rashifal)
मार्च का सप्ताह मेष राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी होने वाला है क्योंकि आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव बना हुआ है. साथ ही इस सप्ताह के मध्य में शनि अस्त हो जाएंगे, जिसकी वजह से कुछ मामलों में आपको राहत मिलेगी और कुछ मामलों में परेशानी हो सकती है. अपने और परिवार की सेहत का ध्यान रखें अन्यथा डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है. इस सप्ताह किसी से भी धन का लेन-देन करने से बचें अन्यथा धन फंस सकता है. प्रतीयोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे से मेहनत करने की आवश्यकता है और व्यापारी कामकाज पर ध्यान दें.
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 मार्च 2026 (Vrishabha Weekly Rashifal)
मार्च का यह सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है. आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह, फिलहाल मीन राशि में शनि के साथ युति बना रहे हैं. शनि और शुक्र के बीच दोस्ताना संबंध हैं, ऐसे में भाग्य का साथ बना रहने से जीवन में चल रही सभी परेशानियों का अंत होगा. अगर आप करियर की शुरुआत करना चाहते हैं तो इस सप्ताह आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं. ससुराल में सभी सदस्यों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे और जीवनसाथी का हर कदम पर साथ भी मिलेगा. प्रतीयोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत के अनुसार फल मिलेगा.
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 मार्च 2026 (Mithun Weekly Rashifal)
मार्च के इस सप्ताह मिथुन राशि वाले अपनी पिछली की हुई कुछ गलतियों पर मनन करेंगे और उनको सुधारने का प्रयास करेंगे. आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह इस समय कुंभ राशि में सूर्य, राहु, मंगल के साथ युति बना रहे हैं. अगर आपके कोई सरकारी कार्य अटके हुए हैं तो इस सप्ताह आपको सफलता मिलने के योग है. इस राशि के जो जातक काफी समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उनको इस सप्ताह शुभ समाचार मिल सकता है. पारिवारिक जीवन खुशी से व्यतीत होगा और किसी सदस्य के लिए ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकते हैं. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और तनाव से बचें.
कर्क साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 मार्च 2026 (Kark Weekly Rashifal)
मार्च के इस सप्ताह कर्क राशि वालों को शुरुआती दिनों में मानसिक तथा शारीरिक तकलीफ हो सकती है लेकिन सप्ताह के अंत तक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. कर्क राशि वाले नौकरी पेशा जातकों को ऑफिस में सहयोगियों के साथ कामकाज करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही आप किसी दूसरी जगह नौकरी की तलाश कर रहे हैं. अगर आप इस सप्ताह यात्रा करने वाले हैं तो सामान का विशेष ध्यान रखें. इस सप्ताह आपका दिमाग किसी ना किसी चीज में उलझा रहेगा इसलिए ज्यादा सोच-विचार करने की जरूरत नहीं है. सप्ताह के कुछ दिन व्यर्थ की भागदौड़ बनी रह सकती है, जो कि आपको शारीरिक तथा मानसिक रूप से परेशान कर सकती है.
सिंह साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 मार्च 2026 (Singh Weekly Rashifal)
मार्च के इस सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायी रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी सूर्य इस समय कुंभ राशि में हैं लेकिन सप्ताह के अंत तक मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे और शनि के साथ युति बनाएंगे. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों ऑफिस में असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है और काम की दबाव की वजह से पर्सनल लाइफ पर प्रभाव पड़ सकता है. काम की वजह से परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे. इस राशि के जो जातक प्रपोज करने का प्लान कर रहे हैं तो अभी ठहर जाएं क्योंकि यह समय आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा. साथ ही किसी से धन का लेन-देन ना करें.
कन्या साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 मार्च 2026 (Kanya Weekly Rashifal)
मार्च का यह सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है. इस समय आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह, शनि की राशि कुंभ में सूर्य, मंगल, राहु के साथ युति बना रहे हैं. बुध ग्रह की युति के प्रभाव से इस सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए धन लाभ के योग बने रहे हैं. अगर आप मकान व फ्लैट खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इस सप्ताह आपकी चाहत पूरी होगी. नौकरी पेशा जातकों के लिए भी यह सप्ताह राहत देने वाला होगा, इस सप्ताह आपके सभी टारगेट पूरे होंगे और अधिकारियों के साथ भी संबंध मजबूत होंगे. आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा और परिवार की जरूरतों को पूरा कर पाएंगे.
तुला साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 मार्च 2026 (Tula Weekly Rashifal)
मार्च का यह सप्ताह तुला राशि वालों के लिए मन में चल रही नकारात्मक सोच सकारात्मक हो जाएगी. आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह इस समय मीन राशि में शनि के साथ युति बना रहे हैं. शनि और शुक्र के बीच संबंध अच्छे हैं इसलिए तुला राशि वालों को इस सप्ताह भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और सभी तरह की परेशानियों और बीमारियों से मुक्ति भी मिलेगी. नौकरीपेशा वर्ग को तरक्की मिल सकती है और व्यापारी वर्ग के लोग कुछ नए कार्य में दिमाग लगा सकते हैं. इस सप्ताह तुला राशि वालों को नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद हो सकती है. पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा और धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं.
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 मार्च 2026 (Vrishchik Weekly Rashifal)
मार्च के इस सप्ताह मीन राशि वालों के लिए लाभ के द्वार खुले रहेंगे क्योंकि इस समय आपकी राशि के स्वामी मंगल, कुंभ राशि में राहु, सूर्य और बुध ग्रह के साथ युति बना रहे हैं. वृश्चिक राशि वालों के लिए मार्च के इस सप्ताह आय में वृद्धि के लिए नए नए विचार उत्पन्न हो सकते हैं. नौकरी तथा व्यापार से संबंधित क्षेत्रों में लाभ और तरक्की के योग बने रहेंगे और किसी के साथ विचार-विमर्श करके उस पर अमल भी कर सकते हैं. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और आपकी पूजा-पाठ में रुचि इस सप्ताह बढ़ सकती है. शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को लाभ मिलने की संभावना बन सकती है.
धनु साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 मार्च 2026 (Dhanu Weekly Rashifal)
मार्च के इस सप्ताह धनु राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है. धनु राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं और वह इस सप्ताह मिथुन राशि में मार्गी हो जाएंगे. साथ ही आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव भी बना हुआ है इसलिए इस सप्ताह धनु राशि वालों को सेहत तथा अपने खान पान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है अन्यथा पेट दर्द की समस्या हो सकती है. मौसम में हो रहे बदलाव की वजह से स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, ज्यादा भागदौड़ की वजह से शारीरिक थकावट से परेशान हो सकते हैं. दैनिक बोलचाल की भाषा पर ध्यान रखें और किसी से अपशब्द ना बोलें.
मकर साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 मार्च 2026 (Makar Weekly Rashifal)
मार्च के इस सप्ताह मकर राशि वालों का मनोबल बढ़ा रहने से रुके कार्यों में प्रगति मिलेगी. ग्रहों के शुभ प्रभाव से आपके और आपके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य में सुधार होने लगेगा. संतान के कार्यों से मन प्रसन्न रह सकता है और कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं. लव लाइफ वालों के लिए मार्च का यह सप्ताह अच्छा रहेगा, अपने परिजनों को लव पार्टनर के बारे में जानकारी दे सकते हैं और चिंता करने की जरूरत नहीं है, उनको आपका रिलेशन मंजूर होगा. नौकरी की तलाश में भटक रहे जातकों को अच्छा ऑफर मिल सकता है और सरकारी कार्यों में चल रही परेशानी समाप्त होगी.
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 मार्च 2026 (Kumbh Weekly Rashifal)
मार्च के इस सप्ताह कुंभ राशि वालों की पुरानी चल रही परेशानियों का अंत होगा. इस समय आपकी राशि में राहु, सूर्य, मंगल और बुध ग्रह की युति बन रही है. साथ ही आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है, जिससे इस सप्ताह पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चल रहीं समस्याओं के निदान के लिए अच्छा समय है. पारिवारिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा और माताजी के साथ किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका भी मिल सकता है. नौकरी कर रहे जातक अपने उच्च अधिकारियों को प्रसन्न रखेंगे और व्यापारिक यात्राओं में सफलता और लाभ हो सकता है. इस सप्ताह आपको रुका धन प्राप्त हो सकता है.
मीन साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 मार्च 2026 (Meen Weekly Rashifal)
मार्च का यह सप्ताह मीन राशि वालों के लिए कुछ मामलों में राहत देगा तो कुछ मामलों में परेशानी हो सकती है. इस सप्ताह आपकी राशि के स्वामी गुरु मार्गी हो रहे हैं तो आपकी राशि में मौजूद शनि अस्त अवस्था में जा रहे हैं. साथ ही आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है. इस सप्ताह किसी से भी बोलचाल पर ध्यान रखें, किसी से मनमुटाव होने की आशंका बन रही है. व्यर्थ के खर्चे से परेशान हो सकते हैं और संतान तथा स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी रहेगी. मार्च के इस सप्ताह मीन राशि वाले मन में किसी के लिए द्वेष ना पनपने दें. आपका आक्रामक रवैया आपके संबंधों में दरार उत्पन्न कर सकता है.


