तुला राशि वालों को धन लाभ के संकेत, मगर खर्च भी बढ़ेंगे, जानें कैसा रहेगा दिन
Last Updated:
Aaj ka Tula Rashifal 5 March 2026: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता और भावनात्मक अनुभवों से भरा रह सकता है. पंचांग के अनुसार आज चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि और भाई दूज का पर्व है. चंद्रमा कन्या राशि के हस्त नक्षत्र में गोचर कर रहा है, जो आपकी कुंडली के बारहवें भाव को सक्रिय कर रहा है. इससे कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और यात्रा के योग बन सकते हैं. विदेशी संपर्कों से लाभ मिलने के संकेत हैं, लेकिन अचानक खर्च भी बढ़ सकते हैं, इसलिए आर्थिक मामलों में सावधानी रखना जरूरी रहेगा.
Aaj ka Tula Rashifal: पंचांग के अनुसार, आज चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि है और यह पावन दिन भाई दूज के रूप में मनाया जा रहा है. तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष भावनात्मक और व्यावहारिक संकेत लेकर आया है. आज चंद्रमा कन्या राशि के हस्त नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, जो आपकी कुंडली के बारहवें भाव व्यय, विदेश, एकांत और आध्यात्म का प्रतिनिधित्व करता है. अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार, बारहवें भाव में स्थित चंद्रमा आज आपको कार्यक्षेत्र में व्यस्त रख सकता है.
नौकरीपेशा लोगों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है या अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती है . यदि आप किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जुड़े हैं या आपका व्यवसाय विदेश से संबंधित है, तो आज आपको लाभदायक समाचार मिल सकता है. विदेशी संपर्कों से लाभ के योग बन रहे हैं. हालांकि आर्थिक मामलों में संयम आवश्यक है. अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है, इसलिए बजट का विशेष ध्यान रखें. अनावश्यक खरीदारी या दिखावे में खर्च करने से बचें.
तुला राशि वालों को आज धन लाभ के योग
भागदौड़ से भरा रह सकता है दिन
भाई दूज का यह पावन पर्व परिवार में उल्लास और प्रेम का वातावरण बनाएगा. भाई-बहनों के रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और आपसी स्नेह गहरा होगा. दिनभर की भागदौड़ के कारण थकान महसूस हो सकती है, इसलिए पर्याप्त आराम अवश्य करें. मानसिक शांति के लिए ध्यान या प्रार्थना लाभदायक रहेगी. किसी भी प्रकार के विवाद या बहस से दूर रहें, अन्यथा छोटी बात बड़ा रूप ले सकती है.
तुला राशि वाले आज करें ये उपाय
आज गुरुवार का दिन है जो कि श्री हरी विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है, इसलिए तुला राशि के जातक आज आज घर से निकलते समय भगवान विष्णु का ध्यान रखें और अपने माथे पर केसर या हल्दी का तिलक जरूर लगाए. आज भाईदूज का अवसर है तो आज अपने भाई या बहन को उपहार देना ना भूलें. इससे आपके ग्रह की स्थिति भी आपके अनुकूल होगी और रिश्तों में बरकत आएगी.
About the Author
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


