Happy Holi 2026: मथुरा की खुशबू, गोकुल का हार, बरसाने का प्यार, मुबारक हो आपको होली…
Happy Holi 2026: मथुरा की खुशबू, गोकुल का हार, बरसाने का प्यार, मुबारक हो होली
Last Updated:
Happy Holi 2026 Wishes LIVE Updates: देशभर में आज होली का त्योहार मनाया जा रहा है. सुबह से ही लोग होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं. लाभ-उन्नति मुहूर्त में होली खेली जा रही है. मथुरा की खुशबू, गोकुल का हार, वृंदावन…और पढ़ें
हैप्पी होली 2026 की शुभकामनाएं, फोटो, वीडियो.
Happy Holi 2026 Wishes LIVE Updates: आज पूरे देश में होली का त्योहार मनाया जा रहा है. सुबह से ही लोग एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं. आज की होली लाभ-उन्नति और अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त में खेली जा रही है. पंचांग के अनुसार, आज होली के दिन चैत्र माह का प्रारंभ हुआ है. आज चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज के दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और धृति योग है. होली की सुबह लाभ-उन्नति मुहूर्त 06:43 ए एम से 08:11 ए एम तक है, वहीं अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त 08:11 ए एम से 09:38 ए एम तक है. आज का राहुकाल दोपहर में 12:33 पी एम से 02:00 पी एम तक है. आज होली पर आपको कोई शुभ काम करना है तो राहुकाल का त्याग करें. आज सुबह से ही मथुरा, काशी, अयोध्या, उज्जैन समेत पूरे देश में रंगवाली होली खेली जा रही है.
आपको और आपके पूरे परिवार को होली 2026 की शुभकामनाएं!
- मथुरा की खुशबू, गोकुल का हार,
वृंदावन की सुगंध, बरसाने का प्यार,
मुबारक हो आपको होली का त्योहार!
हैप्पी होली 2026 - गुजिया की तरह हमेशा मीठी रहे आपकी बोली,
खुशियों से भरी रहे आपकी झोली,
आपको और आपके पूरे परिवार को हैप्पी होली 2026.
Happy Holi 2026 Wishes In Hindi: इश्क के रंग में रंग जाऊं, तेरी यादों की गुलाल बन जाऊं…
- इश्क के रंग में रंग जाऊं,
तेरी यादों की गुलाल बन जाऊं,
इस होली बस इतनी सी ख्वाहिश है,
कि मैं तेरा और तू मेरी बन जाए.
हैप्पी होली 2026

होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं. - फाल्गुन की ये हवाएं,
आपके आंगन में सुख-शांति ले आएं,
मेरी ओर से आपके पूरे परिवार को
होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं.
Happy Holi 2026 Wishes In Hindi: सूरज की रोशनी, गुलाल की फुहार, दिल से मिट जाए आज हर दीवार…

सूरज की रोशनी, गुलाल की फुहार,
दिल से मिट जाए आज हर दीवार,
प्रेम और सौहार्द का रंग चढ़े ऐसा,
गुड मॉर्निंग, होली मुबारक अपार,
हैप्पी होली 2026


