Ganesh Jayanti 2026 Puja Samagri: गणेश जयंती पर करनी है गणपति स्थापना, तो जानें पूजा सामग्री लिस्ट, मुहूर्त, सफलतापूर्वक संपन्न होगा व्रत
Last Updated:
Ganesh Jayanti 2026 Puja Samagri List In Hindi: गणेश जयंती 22 जनवरी को है. इस दिन गणेश जी की स्थापना करके पूजा करते हैं. उसके बाद हवन किया जाता है. आपको भी गणेश स्थापना और पूजा करनी है तो आप गणेश जयंती की पूजा सामग्री लिस्ट देख सकते हैं.
Ganesh Jayanti 2026 Puja Samagri List: इस गणेश जयंती 22 जनवरी दिन गुरुवार को है. गणेश जयंती को माघ विनायक चतुर्थी भी कहते हैं. पौराणिक कथा के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को प्रथम पूज्य गणेश जी का जन्म हुआ था, इस वजह से इस दिन गणेश जयंती मनाते हैं. गणेश जयंती के अवसर पर लोग व्रत रखकर गणपति बप्पा की पूजा करते हैं. आपको इस साल गणेश जयंती पर गणेश जी की स्थापना करके पूजा करनी है तो आपको गणेश जयंती के पूजा सामग्री लिस्ट देखनी चाहिए. इससे आपका काम आसन हो जाएगा. समय से पूर्व आप इन सामग्री का प्रबंध कर लेंगे, तो आपकी पूजा सफलतापूर्वक संपन्न हो सकती है. आइए जानते हैं गणेश जयंती की पूजा सामग्री के बारे में.
गणेश जयंती पूजा सामग्री लिस्ट
- मिट्टी से बनी हुई गणेश जी की मूर्ति
- लकड़ी की एक चौकी, जिस पर मूर्ति की स्थापना की जाएगी
- लाल और पीले रंग के कपड़े, जिसे चौकी बिछाया जाएगा
- मंडप सजाने के लिए केले के पौधे, रंगीन कागज, पताका, फूल, माला आदि
- पूजा के लिए आसन, और व्रती के लिए नए वस्त्र
- गणेश जी के लिए नए वस्त्र और जनेऊ
- लाल और पीले रंग के फूल, उससे बनी मालाएं
- आशोक, आम और शमी के पत्ते, दूर्वा
- अक्षत्, चंदन, रोली, लाल रंग का सिंदूर, रक्षासूत्र या कलावा
- कलश, मिट्टी के बर्तन, दीपक, गंगाजल, तिल या सरसों का तेल
- पान के पत्ते, सुपारी, लौंग, इलायची, मौसमी फलों में केला, अमरूद, अनार, सेव आदि
- गाय का घी, कपूर, धूप, दीप, बत्ती, नैवेद्य, नारियल
- गणेश जयंती व्रत कथा, गणेश चालीसा, गणेश आरती की एक पुस्तक
- आरती के लिए थाली, शंख, घंटी
- भोग लगाने के लिए मोदक, मोतीचूर के लड्डू, पंचमेवा
- पंचांमृत बनाने के लिए दही, घी, शहद, दूध और शक्कर
- घर पर बना हुआ खीर, पूरी, हलवायह भी पढ़ें: Holashtak 2026 Start Date: होलाष्टक कब से लगेगा? इसमें क्यों नहीं होते हैं कोई शुभ कार्य, नोट कर लें शुरू और समापन की तारीख
हवन सामग्री लिस्ट
- लोहे का एक हवन कुंड
- गाय का घी, अक्षत्, काले तिल, जौ
- सूखी लकड़ियां, जिसमें आम, आंवला, नीम, पीपल, चंदन, बेल, पलाश, मुलैठी, अश्वगंधा आदि शामिल हों.
- गोबर की उप्पलें, कपूर, गुग्गल, लोबान
- धूप, दीप, अगरबत्ती, रोली
- 5 प्रकार के मौसमी फल, पान के पत्ते, सुपारी,
- 2 पैकेट हवन सामग्री, हवन पुस्तिका
गणेश जयंती मुहूर्त
About the Author
कार्तिकेय तिवारी
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें


