बसंत पंचमी के दिन राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, चमक उठेगी किस्मत! ज्योतिषी से जानें उपाय

बसंत पंचमी के दिन राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, चमक उठेगी किस्मत! ज्योतिषी से जानें उपाय

Last Updated:

Bashant Panchami 2026: बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की आराधना से ज्ञान, विवेक और एकाग्रता में वृद्धि होती है. बसंत पंचमी पर दान का भी अत्यंत महत्व है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि इस शुभ दिन उचित दान नहीं किया जाता, तो व्यक्ति की प्रगति और भाग्य की गति बाधित हो सकती है. ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि राशि अनुसार किया गया दान विशेष फल देता है. सही वस्तु का दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि, आर्थिक स्थिरता और सौभाग्य बढ़ता है.

बसंत पंचमी का पर्व विद्या, बुद्धि और नई ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. इस दिन मां सरस्वती की पूजा के साथ दान का विशेष महत्व होता है. मान्यता है कि यदि बसंत पंचमी पर सही दान न किया जाए तो किस्मत की गति रुक सकती है. वहीं राशि अनुसार दान करने से जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य बढ़ता है. यह पर्व नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक शुरुआत का अवसर देता है. इसलिए बसंत पंचमी पर दान को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए.

bansant panchami donation

ज्योतिषी अखिलेश पांडेय ने बताया कि मेष राशि के जातकों के लिए बसंत पंचमी पर लाल वस्त्र या गुड़ का दान शुभ माना जाता है. इससे साहस और आत्मविश्वास बढ़ता है. वृषभ राशि वालों को चावल और सफेद मिठाई का दान करना चाहिए, जिससे आर्थिक स्थिरता आती है. मिथुन राशि के जातकों के लिए किताबें और पेन दान करना अत्यंत लाभकारी होता है. इससे विद्या, वाणी और बौद्धिक क्षमता में वृद्धि मानी जाती है.

basant panchami donation

कर्क राशि के जातकों को इस दिन दूध या चावल का दान करना चाहिए. इससे मानसिक शांति और पारिवारिक सुख मिलता है. सिंह राशि वालों के लिए गेहूं या तांबे का दान श्रेष्ठ माना गया है, जो मान सम्मान और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करता है. कन्या राशि के जातकों के लिए हरी सब्जियां या हरे वस्त्र का दान उत्तम माना जाता है. इससे स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में स्थिरता आती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

basant panchami donation

तुला राशि के जातकों को बसंत पंचमी पर सफेद वस्त्र दान करना चाहिए. इससे जीवन में संतुलन और रिश्तों में मधुरता आती है. वृश्चिक राशि के लिए गुड़ और तिल का दान शुभ फल देता है, जिससे बाधाएं दूर होती हैं. धनु राशि के जातकों को पीले वस्त्र या चने का दान करना चाहिए. इससे भाग्य का साथ मिलता है और शिक्षा तथा करियर में प्रगति होती है.

basant panchami donation

मकर राशि के जातकों के लिए काले तिल का दान करना विशेष लाभकारी माना गया है. इससे शनि दोष में कमी और कार्यों में स्थिर सफलता मिलती है. कुंभ राशि के लोगों को लोहे की वस्तुओं का दान करना चाहिए. ऐसा करने से जीवन में आने वाली अड़चनें दूर होती हैं और समाज में सम्मान बढ़ता है. यह दान ग्रहों की नकारात्मकता को शांत करने में सहायक माना जाता है.

basant panchami donation

मीन राशि के जातकों के लिए बसंत पंचमी पर पीली मिठाई का दान अत्यंत शुभ माना जाता है. इससे मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति होती है. साथ ही जीवन में सकारात्मक सोच का विकास होता है. माना जाता है कि यह दान गुरु ग्रह को मजबूत करता है, जिससे भाग्य और अवसरों के द्वार खुलते हैं. मीन राशि वालों को इस दिन जरूरतमंदों को भोजन कराना भी लाभकारी होता है.

basant panchami donation

बसंत पंचमी पर दान करते समय मन की शुद्धता और श्रद्धा सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है. दान हमेशा जरूरतमंद व्यक्ति को ही करना चाहिए. किसी पर दबाव डालकर या दिखावे के लिए किया गया दान फल नहीं देता. दान के साथ मां सरस्वती का स्मरण करने से विद्या और बुद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है. पीले रंग का प्रयोग इस दिन विशेष शुभ माना गया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

बसंत पंचमी के दिन राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, चमक उठेगी किस्मत!

Source link

Previous post

19 जनवरी को जन्मे बच्चों का कैसा रहेगा भविष्य? क्या रखना चाहिए नाम, ज्योतिषी से जानिए सबकुछ

Next post

न महंगे यज्ञ, न लंबी पूजा, कमजोर ग्रहों को ठीक करने के सरल असरदार उपाय, बदल सकते हैं जीवन, जानें कैसे?

You May Have Missed