आज अमावस्या की रात करें ये खास टोटके, तंत्र-मंत्र होगा दूर और पितरों की कृपा से होगा धन लाभ

आज अमावस्या की रात करें ये खास टोटके, तंत्र-मंत्र होगा दूर और पितरों की कृपा से होगा धन लाभ

Last Updated:

Mauni Amavasya 2026 Upay: आज मौनी अमावस्या की रात है और इस रात का तंत्र शास्त्र में काफी महत्व बताया गया है. इस रात अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो कई परेशानियों से राहत मिलती है और हर कार्य में सफलता मिलती है. इस अमावस्या को पितरों को प्रसन्न करने के लिए तर्पण और दान करने का विधान है. आइए जानते हैं मौनी अमावस्या की रात के टोटके…

Mauni Amavasya 2026 Remedies: आज मौनी अमावस्या है और इस दिन तर्पण और दान का विशेष महत्व है. इस दिन मौन रहकर मन, वाणी और विचारों को शुद्ध करने की परंपरा है. मौन से आत्मचिंतन बढ़ता है और मानसिक शांति मिलती है. मान्यता है कि अगर मौनी अमावस्या के दिन पितरों को तर्पण ना दिया जाए तो वे नाराज हो सकते हैं और कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. तंत्र शास्त्र में मौनी अमावस्या का महत्व बताते हुए पितृ दोष समेत सभी परेशानियों से मुक्ति के लिए कुछ खास टोटके भी बताए गए हैं. इन उपायों को करने से ना सिर्फ पितर प्रसन्न होते हैं बल्कि पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में कई फायदे भी होते हैं. आइए जानते हैं मौनी अमावस्या की रात किए जाने वाले कुछ खास टोटकों के बारे में…

तंत्र शास्त्र के अनुसार, अगर आप काफी समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आज एक नींबू लें और उसे घर के मंदिर में रख दें. फिर रात के समय 7 बार सिर से लेकर पैर तक उतार लें और फिर 4 भागों में बराबर भागों में काट दें. इसके बाद रात के समय में ही चौराहे पर जाएं और नींबू के चारों भाग को चारों दिशाओं में फेंक दें. ऐसा करने से रोजगार लगने की संभावना जल्दी बढ़ जाती है.

अगर धन संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो आज अमावस्या की रात 5 लाल फूल लें और 5 जलते हुए दीपक. इन सभी को पितरों को याद करते हुए बहते हुए पानी में छोड़ दें. इस उपाय के करने से धन लाभ के प्रबल योग बनते हैं और कर्ज से भी मुक्ति मिलती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कोई ना कोई विवाद जीवन में बना रहता है तो अमावस्या की रात काले कुत्ते को तेल चुपड़ी रोटी खिला दें. अगर कुत्ता उसी समय रोटी खा ले तो आपको सभी परेशानियों से धीरे धीरे मुक्ति मिलना शुरू हो जाएगी और तंत्र-मंत्र से भी मुक्ति मिलेगी.

नौकरी व कारोबार में लगातार परेशानी बनी है तो आज अमावस्या की शाम को घर के ईशान कोण में घी का दीपक अवश्य जलाएं. ध्यान रहे कि बत्ती में लाल रंग के धागे का प्रयोग करें. अगर संभव हो सके तो केसर की एक दो पत्तियां भी डाल दें. ऐसा करने से माता लक्ष्मी और पितर काफी प्रसन्न होते हैं और घर में धन आगमन का योग बनता है.

मौनी अमावस्या की शाम को पीपल के वृक्ष की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है. इस रात पीपल के वृक्ष पर जल अर्पित करें और दीपक जलाएं. इसके बाद पितरों को ध्यान करते हुए 7 बार परिक्रमा करें. फिर पीपल के वृक्ष के नीचे बैठकर पितरों से अपनी परेशानियों के बारे में कहें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

आज रात करें ये खास टोटके, तंत्र-मंत्र होगा दूर और पितरों की कृपा से होगा धनलाभ

Source link

Previous post

Aaj Ka Tarot Rashifal: कर्क वालों धन के मामलों में सावधानी बरतें, तुला, मीन वालों की कई इच्छाएं पूरी होंगी, धनु वालों के लिए लाभदायक! पढ़ें आज का टैरो राशिफल

Next post

Magh Gupt Navratri 2026: कल से माघ गुप्त नवरात्रि 2026 प्रारंभ, शुभ योग में ऐसे करें मां दुर्गा का पूजन, जानें महत्व और घटस्थापना का शुभ समय

You May Have Missed