Aaj Ka Vrishchik Rashifal: अमावस्या पर बुद्ध बढ़ाएंगे टेंशन, धन योग के बीच शत्रुओं से बचने के लिए करें ये उपाय

Aaj Ka Vrishchik Rashifal: अमावस्या पर बुद्ध बढ़ाएंगे टेंशन, धन योग के बीच शत्रुओं से बचने के लिए करें ये उपाय

Last Updated:

Aaj ka Vrishchik Rashifal 18 January: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. ज्योतिषाचार्य डॉ. कुणाल कुमार झा के अनुसार, माघ अमावस्या पर धन कारक योग से लाभ तो होगा, लेकिन बुद्ध की स्थिति मानसिक तनाव और शत्रुओं का भय पैदा करेगी. जानिए अनिष्टों को दूर करने के लिए विशेष पाठ की पूरी विधि.

ख़बरें फटाफट

दरभंगा: वृश्चिक राशि वालों के लिए 18 जनवरी 2026 यानी रविवार का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आने वाला है. एक ओर जहां ग्रहों की स्थिति आर्थिक लाभ के संकेत दे रही है, वहीं दूसरी ओर मानसिक अशांति और शत्रुओं का भय भी बना रहेगा. दरभंगा के सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ.कुणाल कुमार झा ने ग्रह नक्षत्रों की गणना के आधार पर आज का भविष्यफल साझा किया है.

ग्रहों की चाल: धन लाभ और भय का अनूठा संगम
ज्योतिषाचार्य डॉ.कुणाल कुमार झा के अनुसार आज माघ कृष्ण अमावस्या तिथि है. वर्तमान में चंद्रमा, मंगल और सूर्य की युति से ‘धन कारक योग’ का निर्माण हो रहा है. यह योग वृश्चिक राशि के जातकों के लिए धन प्राप्ति और व्यापारिक लाभ के मार्ग प्रशस्त करेगा. हालांकि बुद्ध के तृतीय भाव (तृतीयस्त) में होने के कारण ‘भयाक्रांत कारक योग’ भी बन रहा है. इसके प्रभाव से मन में अनावश्यक डर और असुरक्षा की भावना बनी रहेगी. अत्यधिक चिंतन के कारण आत्म कष्ट और मानसिक तनाव (शोक) हो सकता है. शत्रुओं की ओर से उपद्रव या छोटी-मोटी बाधाओं के कारण चिंता बढ़ सकती है. पारिवारिक या सामाजिक क्लेश की स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं.

अशुभ प्रभावों को दूर करने के ‘महाउपाय’
डॉ.झा बताते हैं कि यदि आपकी राशि वृश्चिक है, तो रविवार के दिन इन विशेष उपायों को कर आप बाधाओं को दूर कर सकते हैं. आज लाल रंग के वस्त्र धारण करें, यह आपके आत्मविश्वास और ऊर्जा को बढ़ाएगा. गाय के दूध मिश्रित जल से भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करें. वाल्मीकि रचित आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें. वाल्मीकि रामायण के सुंदरकांड और पंचमुखी हनुमान कवच का पाठ शत्रुओं पर विजय दिलाएगा. दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ और एकादशी अध्याय का पाठ करना भी अत्यंत कल्याणकारी होगा.

About the Author

authorimg

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

homeastro

वृश्चिक:अमावस्या पर बुद्ध बढ़ाएंगे टेंशन, धन योग के बीच शत्रुओं से ऐसे बचें

Source link

You May Have Missed