Mauni Amavasya Eating Tips: रात से अमावस्या तिथि की शुरुआत, फूलगोभी समेत ये 4 सब्जियां खाने से बचें, खान-पान में परिवार का रखें ध्यान
Last Updated:
Mauni Amavasya Eating Tips: हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या की तिथि का बेहद खास महत्व है. इस शुभ दिन पर पवित्र नदियों में स्नान व पितरों के नाम का दान करना चाहिए. साथ ही इस दिन खान-पान को लेकर भी सलाह दी गई है कि इस दिन क्या खाना चाहिए और क्या नहीं. आइए जानते हैं मौनी अमावस्या पर किन सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए….
Mauni Amavasya Eating Tips: माघ महीने की अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या या माघ अमावस्या के नाम से जाना जाता है. यह शुभ तिथि मौन, स्नान, दान, तर्पण और आत्मचिंतन का महापर्व माना गया है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान व दान करने का विशेष महत्व बताया गया है. बताया गया है कि ऐसा करने से सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती है और पितरों की कृपा से सभी दोष भी खत्म होते हैं. मान्यता है कि मौनी अमावस्या पर संयम और श्रद्धा से किए गए कर्मों का फल कई गुना बढ़ जाता है. आर्युवेद समेत कई ज्योतिष ग्रंथों में माघ अमावस्या का महत्व बताते हुए खान-पान को लेकर कई नियम बताए गए हैं. इन नियमों का पालन करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है और हर कार्य में एक्टिव नजर आते हैं.
मौनी अमावस्या पर खान-पान संबंधी नियम अनिवार्य
धार्मिक मान्यताओं में मौनी अमावस्या के दिन आचरण और खान-पान संबंधी कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य है. माना जाता है कि इनका पालन करने से परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है और पालन ना करने पर पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. मौनी अमावस्या के ये नियम मूल रूप से आयुर्वेद और कबीराजी शास्त्र में ऋतुओं के परिवर्तन और रोगों को ध्यान में रखते हुए बनाए गए थे. धीरे-धीरे इनमें ज्योतिषीय पहलू भी जुड़ते चले गए.
मौनी अमावस्या 2026
अमावस्या तिथि का प्रारंभ – 18 जनवरी, मध्य रात्रि 12 बजकर 3 मिनट से
अमावस्या तिथि का समापन – 19 जनवरी, मध्य रात्रि 1 बजकर 21 मिनट तक
उदिया तिथि के आधार पर मौनी अमावस्या का पर्व 18 जनवरी दिन रविवार को मनाया जाएगा.
मौनी अमावस्या पर खान-पान का ध्यान दें
मौनी अमावस्या पर मांसाहारी भोजन से पूरी तरह से परहेज करना चाहिए. अगर आप अमावस्या तिथि का व्रत भी नहीं रख रहे हैं, तो भी सात्विक भोजन करना चाहिए. साथ ही इस दिन किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों से दूर रहें अन्यथा पितर नाराज हो सकते हैं. मौनी अमावस्या के मौके पर अगर आप घर में खीर बना रहे हैं तो उसमें चीनी की जगह गुड़ डालें. साथ ही इस शुभ तिथि पर बासी खाना ना खाएं और कुछ सब्जियों से भी परहेज करें.
मौनी अमावस्या पर इन चीजों का सेवन ना करें
मौनी अमावस्या के दिन गाजर और चुकंदर का सेवन करने से बचना चाहिए. गाजर और चुकंदर दोनों ही अच्छी सब्जी मानी जाती हैं लेकिन अमावस्या के दिन इनका सेवन नहीं करना चाहिए. इस दिन फूलगोभी और पत्तागोभी जैसी सब्जियां भी नहीं खानी चाहिए.
About the Author

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें


