धनु राशि वालों पर आज होगी पैसों की बारिश, लव लाइफ भी रहेगी अच्छी, इस उपाय से मां लक्ष्मी को करें प्रसन्न

धनु राशि वालों पर आज होगी पैसों की बारिश, लव लाइफ भी रहेगी अच्छी, इस उपाय से मां लक्ष्मी को करें प्रसन्न

Last Updated:

Aaj ka dhanu Rashifal 16 january 2026: ज्योतिषाचार्य ने बताया कि अगर आपकी सेहत लंबे समय से खराब चल रही है, तब आज के दिन उसमें सुधार होने वाला है. लव के मामले में भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है. आप आज किसी को अपने मन की बात कह सकते हैं. आपके प्रेम-प्रसंग में काफी नजदीकी आएगी.

एआई जेनरेटेड प्रतीकात्मक फोटो

जमुई. 16 जनवरी 2026 के दिन चंद्रमा धनु राशि में गोचर करने वाले हैं. आज के दिन चंद्रमा और बुध की युति होगी, जिस से कलानिधि योग का निर्माण होगा. आज के दिन बनने वाले इस योग के कारण कई राशि के जातकों के जीवन में कई बड़े परिवर्तन आएंगे. आज बनने वाले योग से धनु राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होने वाला है. आज आपकी जेब में पैसा आएगा. कई अलग-अलग स्रोत से आपको धन लाभ हो सकता है. धनु राशि के जातकों पर आज इस योग का बड़ा असर पड़ेगा. इसके साथ ही जीवन में मान-सम्मान की वृद्धि होगी. उन्होंने बताया कि आज के दिन चंद्रमा पर गुरु की सीधी दृष्टि रहेगी, जिससे गजकेसरी योग भी बनने वाला है. आज मूल नक्षत्र के संयोग में ध्रुवा युग का भी संयोग बन रहा है. जबकि आज रूपक राजयोग का भी निर्माण होगा. आज इन सभी योगों का असर धनु राशि के जातकों पर पड़ने वाला है.

कार्यक्षेत्र में मिल सकती है नई जिम्मेदारी
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों की जिम्मेदारी आज बढ़ने वाली है. आप जहां काम करते हैं, वहां आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती. आपको पदोन्नति मिल सकती है या आपको कोई नया काम करने का अवसर मिल सकता है. अगर आप शिक्षा या शिक्षण संबंधी काम से जुड़े हुए हैं, तब आज के दिन आपको विशेष रूप से फायदा मिल सकता है. धनु राशि के जातकों के प्रभाव से आज उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आज के दिन आपके व्यापार में बड़ा लाभ होगा. आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसमें परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा. आपके घर में आज सुख-सुविधाओं और साधनों की वृद्धि होगी.

सेहत के लिए सबसे अच्छा रहेगा आज का दिन
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों का दिन आज सेहत के लिहाज से काफी अच्छा रहेगा. उन्होंने बताया कि आप के घर में आज किसी का आगमन होगा, जिससे आपके घर में खुशी आएगी. आज शाम आप किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं. आज आपका दिन जीवनसाथी और परिवार के सहयोग से आपका दिन काफी अच्छा बीतने वाला है.

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि अगर आपकी सेहत लंबे समय से खराब चल रही है, तब आज के दिन उसमें सुधार होने वाला है. लव के मामले में भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है. आप आज किसी को अपने मन की बात कह सकते हैं. आपके प्रेम-प्रसंग में काफी नजदीकी आएगी. धनु राशि के जातकों को आज के दिन कपूर जलाकर मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए. ऐसा करने से उन्हें धन लाभ हो सकता है. आज के दिन के लिए आपका शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 7 रहने वाला है.

About the Author

authorimg

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

homeastro

धनु राशि वालें पर आज होगी पैसों की बारिश, लव लाइफ भी रहेगी अच्छी, जानें उपाय

Source link

You May Have Missed