ना पैसा टिकेगा, ना सेहत सुधरेगी, आपके गंदे नाखून बिगाड़ सकते हैं आपकी किस्मत, जानिए असली वजह!
Last Updated:
काफी लोगों के नाखून बड़े और गंदे होते हैं. नाखूनों के अंदर गंदगी, मिट्टी, मैल भरे होते हैं, जो न सिर्फ सेहत के लिए हानिकारक हैं, बल्कि वास्तु शास्त्र के अनुसार भी ये बैड लक लाता है. आपके सारे कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं. जानिए यहां किस तरह से गंदे नाखून बिगाड़ सकते हैं आपकी किस्मत और इसकी क्या है असली वजह?
हम अक्सर अपने हाथों की सफाई का ध्यान रखते हैं, लेकिन नाखूनों की सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं. ज्योतिष और वास्तु के मुताबिक, आपके नाखून सिर्फ आपकी सेहत से नहीं, बल्कि आपकी किस्मत से भी जुड़े होते हैं.

गंदे और बढ़े हुए नाखून कुंडली के राहु और केतु जैसे दो क्रूर ग्रहों का नकारात्मक असर बढ़ाते हैं, जिससे इंसान को जिंदगी में बार-बार नाकामी और गरीबी का सामना करना पड़ सकता है.

गंदे नाखून और ग्रहों का संबंध: ज्योतिष के मुताबिक, नाखून शरीर का ऐसा हिस्सा है जिस पर शनि और राहु का असर होता है. नाखूनों के नीचे जमा गंदगी राहु का प्रतीक मानी जाती है. अगर आप समय पर नाखून साफ नहीं करते, तो आपकी कुंडली में राहु बिगड़ सकता है, जिसका असर आपको दिख सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

राहु-केतु का नकारात्मक असर: गंदे नाखूनों की वजह से राहु और केतु की परेशानी बढ़ जाती है. राहु भ्रम और रुकावटों का कारण होता है. गंदगी की वजह से राहु एक्टिव हो जाता है और आपके अच्छे चल रहे कामों में अचानक रुकावटें आ जाती हैं.

आर्थिक तंगी और गरीबी: वास्तुशास्त्र के मुताबिक, जिनके नाखूनों में गंदगी होती है या जो नाखून साफ नहीं रखते, उनके घर में लक्ष्मी नहीं टिकती. ऐसे लोगों के पास पैसा आता है, लेकिन रुकता नहीं. बेवजह खर्च बढ़ जाते हैं और कर्ज भी बढ़ सकता है.

सेहत की परेशानी: वैज्ञानिक तौर पर, नाखूनों में मौजूद बैक्टीरिया खाने के जरिए पेट में पहुंचते हैं, जिससे बीमारियां होती हैं. ज्योतिष के हिसाब से, इसे राहु की वजह से पाचन की दिक्कत माना जाता है, जिससे शरीर की एनर्जी कम हो जाती है.

मंगलवार और शनिवार को सावधानी रखें: मंगलवार और शनिवार को नाखून काटने से बचें. खासकर शनिवार को नाखून काटने से शनि की साढ़ेसाती या ढैया ज्यादा परेशान कर सकती है. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)


