Surya Budh Yuti 2026: 17 जनवरी से मकर में सूर्य-बुध युति, बुधादित्य राजयोग से ये 3 राशियां होंगी मालामाल, जानें क्या होंगे शुभ प्रभाव

Surya Budh Yuti 2026: 17 जनवरी से मकर में सूर्य-बुध युति, बुधादित्य राजयोग से ये 3 राशियां होंगी मालामाल, जानें क्या होंगे शुभ प्रभाव

Surya Budh Yuti 2026 Horoscope Budhaditya Rajyoga : 17 जनवरी 2026 को शनिदेव की राशि मकर में सूर्य और बुध की युति होने जा रही है. 17 जनवरी को बुध का गोचर मकर में सुबह 10:27 ए एम पर होगा और यह 3 फरवरी को रात 09:54 बजे तक मकर में रहेगा. वहीं सूर्य का गोचर 14 जनवरी को मकर में हुआ है और सूर्य मकर में 13 फरवरी को 04:14 ए एम तक है. सूर्य देव पहले से ही मकर में हैं और बुध 17 जनवरी को आकर युति करेंगे, इससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा, जो अत्यंत ही शुभ फलदायी माना जाता है. यह योग 3 फरवरी तक रहेगा क्योंकि उसके बाद बुध कुंभ राशि में होगा. बुधादित्य राजयोग से 3 राशि के लोग मालामाल हो सकते हैं. आइए जानते हैं मकर में सूर्य और बुध की यु​ति से किन राशियों को कौन कौन से लाभ होने वाले हैं?

सूर्य-बुध युति का राशियों पर सकारात्मक प्रभाव

मकर में सूर्य-बुध की युति का वृषभ राशि पर प्रभाव.

वृषभ: मकर में सूर्य-बुध युति का शुभ प्रभाव वृषभ राशि के लोगों पर देखने को मिल सकता है. बुधादित्य राजयोग आपकी किस्मत को चमकाने वाला साबित होने वाला है. आपको करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे, आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि की संभावना है. आपके प्रभाव में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है. बॉस से आपके संबंध बेहतर हो सकते हैं और उसका लाभ प्राप्त होगा.

बुध के शुभ प्रभाव से आपकी आमदनी भी बढ़ सकती है, आप आय के नए स्रोत बनाने में सफल हो सकते हैं. बुधादित्य राजयोग से आपका धन क्षेत्र भी मजबूत होगा. आपकी ​आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, आपका बैंक बैलेंस बढ़ सकता है. बिजनेस करने वालों को मुनाफा कमाने के मौके मिलेंगे. इस बीच आप नया काम या कोई नई डील फाइनल कर सकते हैं. यह समय आपके सपनों को पूरा करने के अनुकूल होगा.

Surya Budh Yuti 2026, Surya Budh Yuti in makar rashi 2026, Surya Budh Yuti 2026 17 january, budhaditya rajyoga in makar rashi, sun mercury conjunction in capricorn, budhaditya rajyoga 2026 horoscope, Surya Budh Yuti 2026 positive zodiac effects, makar mein Surya Budh Yuti 2026, Surya Budh Yuti 2026 shubh prabhav
सूर्य-बुध की युति का तुला राशि पर प्रभाव.

तुला: सूर्य-बुध की युति से बनने वाला बुधादित्य राजयोग तुला राशिवालों को भी लाभ देने वाला है. 17 जनवरी से 3 फरवरी के बीच आप कोई नई प्रॉपर्टी ले सकते हैं या अपने परिवार के लिए कोई नया वाहन खरीद सकते हैं. सूर्य देव की कृपा से आपके सुख, सुविधाओं, धन और धान्य में बढ़ोत्तरी की उम्मीद है. अचानक धन लाभ का योग बन रहा है. आपका डूबा हुआ पैसा वापस मिल सकता है.

जो लोग बेरोजगार हैं या फिर जॉब चेंज करने की सोच रहे हैं तो अपने प्रयास बढ़ा दें. आपका सही समय शुरू होने वाला है. आपको नई जॉब या कोई रोजगार मिलने की उम्मीद है. इस समय में आप पर माता लक्ष्मी की कृपा रहेगी. इससे आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी. पिता या ससुर की संपत्ति से आपको कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है.

Surya Budh Yuti 2026, Surya Budh Yuti in makar rashi 2026, Surya Budh Yuti 2026 17 january, budhaditya rajyoga in makar rashi, sun mercury conjunction in capricorn, budhaditya rajyoga 2026 horoscope, Surya Budh Yuti 2026 positive zodiac effects, makar mein Surya Budh Yuti 2026, Surya Budh Yuti 2026 shubh prabhav
मकर में सूर्य-बुध की युति का मीन राशि पर प्रभाव.

मीन: सूर्य-बुध की युति मीन राशि के लोगों को भी मालामाल करने वाला है. बुधादित्य राजयोग की वजह से आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. आपका समय आनंदपूवर्क व्यतीत होगा. इस समय में आपको निवेश का कोई बहुत अच्छा मौका मिल सकता है, जो आपको बड़ा धन लाभ दे सकता है. हालांकि निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह ले सकते हैं.

सूर्य-बुध युति से आपकी इनकम बढ़ने वाला है. आप आय के जो नए स्रोत बनाने की सोच रहे हैं, उस दिशा में सफलता मिलने की उम्मीद है. धन लाभ अच्छा रहेगा, इस वजह से पैसों की कमी नहीं महसूस होगी. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन खानपान पर नियंत्रण रखें और व्यायाम करें. करियर की दृष्टि से भी यह समय अनुकूल है, कोई अवसर प्राप्त हो तो उस पर विचार कर सकते हैं. सिंग​ल लोगों को पार्टनर मिलने की संंभावना है.

Source link

Previous post

16 January 2026 Shubh Sanyog: 16 जनवरी को अद्भुत संयोग, प्रदोष-शिवरात्रि साथ, माता लक्ष्मी की भी बरसेगी कृपा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Next post

Pramukh Snan 2026 Dates: मकर संक्रांति के बाद पड़ेंगे 4 प्रमुख स्नान, जानें मौनी अमावस्या से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक की तारीख

You May Have Missed