सिंह राशि वाले आज सावधान! मानसिक तनाव, खर्च, रिश्तों में खटास और इस आफत के भी संकेत!
Last Updated:
05 July ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: आज सिंह राशि वालों को अपने व्यवहार और भावनाओं पर खास कंट्रोल रखना होगा. छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है और चिड़चिड़ापन भी बढ़ सकता है. ऐसे में जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना बेहतर रहेगा. दिन की शुरुआत सामान्य हो सकती है, लेकिन…
Aaj Ka Singh Rashifal 05 July 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार रविवार 05 जुलाई 2026 का दिन सिंह राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. आज शतभिषा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं. वहीं शुक्रदेव का सिंह राशि में प्रवेश भी हुआ है. इसके साथ शुक्र और केतु की युति, जबकि कुंभ राशि में राहु और चंद्रमा की युति का असर भी देखने को मिलेगा. ग्रहों की यह स्थिति सिंह राशि के जातकों के लिए पूरी तरह अनुकूल नहीं मानी जा रही है. दिनभर मानसिक अस्थिरता, चिड़चिड़ापन और तनाव की स्थिति बनी रह सकती है.
खासतौर पर महिलाओं पर इसका असर थोड़ा ज्यादा देखने को मिल सकता है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, आज सिंह राशि वालों को अपने व्यवहार और भावनाओं पर खास कंट्रोल रखना होगा. छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है और चिड़चिड़ापन भी बढ़ सकता है. ऐसे में जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना बेहतर रहेगा. दिन की शुरुआत सामान्य हो सकती है, लेकिन जैसे-जैसे समय आगे बढ़ेगा, मानसिक दबाव बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं. इसलिए जरूरी है कि खुद को शांत रखें और बेवजह की बहस या तनाव से दूरी बनाए रखें.
व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
आर्थिक मामलों की बात करें तो आज का दिन खर्चों के लिहाज से थोड़ा भारी पड़ सकता है. अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है या ऐसी स्थिति बन सकती है, जहां बिना योजना के पैसा खर्च करना पड़े. ग्रहों की स्थिति धन हानि की आशंका भी बता रहे रही, इसलिए आज निवेश, लेन-देन या धन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला सोच-समझकर ही करें. अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाना आज सबसे जरूरी रहेगा. हालांकि व्यापार से जुड़े लोगों के लिए राहत की बात यह है कि कारोबार में स्थिति संतोषजनक रह सकती है. व्यापारियों को लाभ मिलने के योग हैं और दिन कुल मिलाकर उनके लिए ठीक रह सकता है.
करियर एवं शिक्षा की स्थिति
करियर और शिक्षा के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा माना गया है. पढ़ाई में मन लगेगा और आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा. जो छात्र किसी परीक्षा, इंटरव्यू या नए लक्ष्य की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें आज सकारात्मक परिणाम मिल सकते है. वहीं नौकरीपेशा लोगों को कामकाज के दौरान थोड़ी मानसिक उलझन महसूस हो सकती है. कार्यस्थल पर दबाव बढ़ सकता है या मन एक जगह टिकाने में परेशानी हो सकती है. हालांकि किसी बड़े नुकसान या गंभीर परेशानी के संकेत नहीं हैं.
कैसा रहेगा आज का स्वास्थ्य?
स्वास्थ्य के लिहाज से भी आज सिंह राशि वालों को लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए. शरीर में थकान, मानसिक तनाव, जोड़ों में दर्द या कमजोरी महसूस हो सकती है. महिलाओं को विशेष रूप से कमर दर्द, सिर दर्द या थकावट की समस्या परेशान कर सकती है. ऐसे में आज काम के बीच आराम लेना जरूरी रहेगा.
परिवारिक संबंध और लव लाइफ
पारिवारिक जीवन और लव लाइफ में भी सावधानी की जरूरत है. घर के माहौल में थोड़ी अस्थिरता बनी रह सकती है. खासकर महिलाओं को अपने स्वभाव और शब्दों पर नियंत्रण रखना होगा, क्योंकि चिड़चिड़ापन विवाद की वजह बन सकता है. जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस होने की आशंका है. यदि कोई मतभेद हो तो उसे बढ़ाने के बजाय शांत तरीके से सुलझाने की कोशिश करें. प्रेम संबंधों में भी आज सतर्क रहने की सलाह दी गई है. प्रेमी जोड़ों के बीच गलतफहमी या विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए मुलाकात या किसी संवेदनशील चर्चा से बचना बेहतर रहेगा.
आज के लिए शुभ उपाय
ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार आज सिंह राशि के जातकों को ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए देवी की आराधना करनी चाहिए. साथ ही खर्चों पर नियंत्रण रखने से दिन को बेहतर बनाया जा सकता है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


