जन्मतिथि से जानिए नए साल को लेकर अपनी किस्मत का हाल, 2026 में कहां से होगी आमदनी और क्या करना फायदेमंद?

जन्मतिथि से जानिए नए साल को लेकर अपनी किस्मत का हाल, 2026 में कहां से होगी आमदनी और क्या करना फायदेमंद?

Last Updated:

Numerology 2026 Your Fortune: साल 2026 का मूलांक 1 निकलकर आ रहा है और इस साल के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्यदेव हैं. साल 2026 में सूर्यदेव का प्रभाव आपको हर जगह देखने को मिलेगा. आप अपनी जन्मतिथि के माध्यम से जान सकते हैं कि नए साल में आपको क्या करना फायदेमंद रहेगा और कौन सी सलाह अच्छी रहेगी और आपको नए साल में क्या करना चाहिए. आइए जन्मतिथि के माध्यम से जानते हैं नए साल में आपकी किस्मत का हाल…

Numerology 2026 Your Fortune Predictions: अंक ज्योतिष के अनुसार, हमारे जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है. जन्मतिथि से निकाला गया मूलांक (1 से 9) व्यक्ति के स्वभाव, सोच और आने वाले समय की संभावनाओं का संकेत देता है. साल 2026 को अंक ज्योतिष में 1 (2+0+2+6=10, 1+0=1) का प्रभावशाली वर्ष माना जा रहा है, जो नई शुरुआत, नेतृत्व और आत्मविश्वास का प्रतीक है. मूलांक 1 के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्यदेव हैं इसलिए साल 2026 में सूर्यदेव का प्रभाव आपको देखने को मिलेगा. नए साल में कौन सी सलाह से लाभ होा? क्या करना अच्छा रहेगा तो क्या करने से नुकसान हो सकता है? आइए जन्मतिथि के माध्यम से जानते हैं नया साल 2026 में आपकी किस्मत में क्या लिखा है?

मूलांक 1 वालों के लिए 2026 बिल्कुल नैचुरल फ्लो वाला साल है. जैसे सब कुछ अपने आप आपके पक्ष में होता जा रहा हो. नई नौकरी, नया बिजनेस, नई जिम्मेदारी या जीवन में कोई नई शुरुआत संभव है. नए साल में मूलांक 1 वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन एक बात का ध्यान रखना जरूरी है कि यह आत्मविश्वास अहंकार में ना बदले. लेकिन दूसरों की राय को नजरअंदाज करना नुकसानदायक हो सकता है.

मूलांक 2 वालों के लिए साल 2026 भावनात्मक रूप से बहुत कुछ सिखाने वाला है. मूलांक 2 के स्वामी मन व माता के कारक ग्रह चंद्रमा हैं. सूर्य और चंद्रमा के बीच संबंध अच्छे हैं. मूलांक 2 वाले अब तक आप दूसरों को खुश रखने में खुद को भूलते रहे हैं. 2026 आपको यह समझाएगा कि अपनी भावनाओं और जरूरतों को नजरअंदाज करना सही नहीं. रिलेशन तभी मजबूत होंगे जब आप खुद को कमजोर नहीं समझेंगे और अपनी बात खुलकर रखेंगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मूलांक 3 वालों के लिए 2026 सम्मान और पहचान का साल है. आपकी समझ, आपकी बात और आपकी सलाह की अहमियत बढ़ेगी. नए साल में लोग आपसे मार्गदर्शन मांगेंगे. यह साल आपको जरूरत से ज्यादा बोलने के बजाय सही दिशा दिखाने वाला बनाएगा. अगर आप शिक्षा, सलाह, ट्रेनिंग या कम्युनिकेशन से जुड़े हैं, तो यह साल खासतौर पर फायदेमंद हो सकता है.

मूलांक 4 वालों के लिए साल की शुरुआत थोड़ी अव्यवस्थित लग सकती है लेकिन चीजें चीजें धीरे व्यवस्थित होती जाएंगी. चीजें आपकी योजना के मुताबिक कम चलने की आशंका बन रही है, जिससे मन में बेचैनी हो सकती है लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. 2026 आपको धीरे-धीरे मजबूत बनाएगा. मेहनत, धैर्य और अनुशासन ही आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होंगे. साल के अंत तक आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा.

मूलांक 5 वालों के लिए नया साल 2026 बदलावों से भरा रहेगा. नए लोग, नई जगह, नए मौके आपके जीवन में आएंगे, लेकिन ध्यान भटकने का खतरा भी रहेगा. अगर आप फोकस खो बैठे तो यह आपके लिए नुकसान हो सकता है. यह साल आपसे जिम्मेदारी और सही प्राथमिकता की मांग करेगा और सोच-समझकर लिया गया फैसला ही आपको आगे ले जाएगा.

numerology number 6

मूलांक 6 के लिए नया साल 2026 रिलेशन और परिवार पर केंद्रित रहने वाला साल है. मूलांक 6 वालों की भावनाएं गहरी होंगी और अपनों के साथ जुड़ाव बढ़ेगा. लेकिन एक बात याद रखना बहुत जरूरी है, खुद को पूरी तरह भूलकर दूसरों के लिए जीना सही नहीं. आप थोड़ा अपने बारे में भी सोचें और काम करें. साथ ही एक प्लान भी बनाएं और उसी प्लान पर काम करेंगे, जिससे आपके जीवन की अन्य चीजे संतुलन बनाकर रहेंगी, तभी मानसिक शांति मिलेगी.

मूलांक 7 वालों के लिए साल 2026 बाहर से शांत लेकिन अंदर से गहरा बदलाव लाने वाला साल है. नए साल में मूलांक 7 वाल खुद को बेहतर समझने लगेंगे और धीरे-धीरे चीजें अपने कंट्रोल में लाएंगे. नए साल में ध्यान, आत्मचिंतन और अकेले समय से आपको ताकत मिलेगी लेकिन गलत संगति से आप दूर रहें. यह साल आत्मिक विकास और मानसिक स्पष्टता देने वाला है. इस साल आपको कई तरह के कार्यों में खुद को व्यस्त रखना होगा.

मूलांक 8 के लिए यह साल आसान नहीं कहा जा सकता. मूलांक 8 के स्वामी शनिदेव हैं और शनिदेव नए साल में आपकी सभी परेशानियों को दूर करेंगे. लेकिन आपकी पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और नौकरी व कारोबार में आप पर काम का दबाव भी बना रहेगा और कभी-कभी लगेगा कि सब कुछ बहुत भारी हो गया है. लेकिन यह साल बेकार भी नहीं है. साल के अंत तक आपको महसूस होगा कि यह मेहनत आपको कहीं मजबूत जगह तक ले आई.

मूलांक 9 वालों के लिए नया साल 2026 पुराने अध्याय बंद करने का साल है. मूलांक 9 के स्वामी मंगल ग्रह और इनके अधिदेवता स्वयं राम भक्त हनुमानजी हैं. नए साल में आपको गुस्सा, शिकायतें, अधूरा अतीत और भावनात्मक बोझ इन सबको छोड़ना होगा. हनुमानजी की पूजा और मंगलवार का व्रत आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा. जब आप पुरानी चीजों को जाने देंगे, तभी नई शुरुआत संभव होगी. नई शुरुआत करना कभी बेकार नहीं जाता है और ये शुरुआत आपके लिए कई फायदेमंजद चीजें देगी. आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. (नोट:- यह आम जानकारी पर आधारित है. ज्यादा जानकारी के लिए विशेषज्ञ से सलाह ले सकते हैं.)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

जन्मतिथि से जानें नए साल को लेकर किस्मत का हाल, 2026 में कहां से होगी आमदनी?

Source link

Previous post

मकर संक्रांति पर शिवजी के इस मंदिर में किसी मशीन से नहीं सूर्यदेव खुद करते हैं राजतिलक, साल में एक दिन अद्भुत नजारा

Next post

Surya Grah Ke Upay: रविवार को कर लें ये 7 आसान उपाय, चमकेगा कुंडली का सूर्य, सरकारी नौकरी, धन, धान्य, करियर में लाभ!

You May Have Missed