Birthdate Aura Effect: कमजोर औरा वाले लोग: मेहनती होने के बावजूद क्यों हाथ से निकल जाती है सफलता? जानिए कारण
Last Updated:
Numerology Aura Weak: कभी आपने महसूस किया है कि कुछ लोग हर बार आसानी से परेशानियों में फंस जाते हैं, जबकि उनकी मेहनत और योग्यता साफ़ होती है? न्यूमेरोलॉजी के अनुसार ऐसा कुछ जन्मतिथि वालों के साथ जुड़ा होता है. इनकी आभा या औरा दूसरों की निगेटिव एनर्जी को जल्दी आकर्षित कर लेती है, जिससे छोटी-छोटी बातों पर भी नजर या टोक लग सकती है. इसका असर इतना तेज होता है कि अकसर इनकी सफलता हाथ से निकल जाती है और काम बिगड़ने लगते हैं. ऐसे लोग अपनी सरलता और खुले दिल की वजह से दूसरों को आसानी से भरोसा कर लेते हैं, लेकिन कभी-कभी यही सीधेपन उनके लिए मुसीबत बन जाता है. कुछ तारीखों पर जन्मे लोगों की ऊर्जा बहुत संवेदनशील होती है, जिससे सकारात्मक चीजें भी निगेटिव प्रभाव के तहत चली जाती हैं. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.
1, 7, 10, 16, 19, 22 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का औरा कमजोर होता है. ये सीधे दिल वाले होते हैं, जल्दी नजर और टोक लगती है, और हाथ आई सफलता खो देते हैं. सफलता सुरक्षित रखने के लिए अपनी योजनाओं और काम को समय पर साझा करना जरूरी है.

1. लोगों की नजर इनकी सफलता को पचा नहीं पाती
कुछ जन्मतिथि वाले लोग दूसरों की नजर और बुरी भावना के प्रति बेहद संवेदनशील होते हैं. इनके औरा में लोग आते हैं जो इनकी सफलता को हजम नहीं कर पाते. जब कोई व्यक्ति उनके काम या पहचान में टोक लगाता है, तो इसका असर तुरंत इनके काम पर दिखता है.

2. कौनसी तारीख के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं
किसी भी महीने की 1, 7, 10, 16, 19, 22 और 25 तारीख को जन्मे लोग सबसे ज्यादा निगेटिव एनर्जी को खींचते हैं. इनके आसपास अगर कोई बुरी नजर लगाता है या टोक देता है, तो इनके बनते काम बिगड़ जाते हैं और परिस्थितियां उनके खिलाफ हो जाती हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

3. क्यों होता है इनका औरा कमजोर
इनका औरा इसलिए कमजोर होता है क्योंकि ये बहुत साफ़ दिल के होते हैं. जो सोचते हैं वही बोल देते हैं. इस वजह से दूसरों की निगेटिविटी इन्हें जल्दी प्रभावित कर देती है. ये लोग हर किसी के सामने खुल जाते हैं और अकसर खुद नहीं समझ पाते कि सामने वाला हितैषी नहीं है.

4. कैसे लोग इनके बनते काम बिगाड़ देते हैं
इनकी सीधेपन और भरोसे की वजह से लोग इनके बनते काम में बाधा डाल देते हैं. कभी-कभी तो लोग गलतफहमी पैदा कर साजिश भी करते हैं. ये लोग जल्दी विश्वास कर लेते हैं और सही होते हुए भी बुरे साबित हो जाते हैं.

5. नजर जल्दी क्यों लगती है
तेज़ औरा और जल्दी दिखने वाली सफलता दूसरों को बर्दाश्त नहीं होती. ईर्ष्या, तुलना और नकारात्मक सोच बढ़ जाती है. इसे आम भाषा में “नज़र लगना” कहते हैं.

6. विशेष जन्मतिथि के प्रभाव
-1, 10, 19: इनका स्वामी सूर्य है. नेतृत्व और आत्मविश्वास की वजह से दूसरों की नजरें इनके काम पर टिकती हैं.
-7, 16, 25: रहस्यमयी स्वभाव और अंदरूनी शक्ति के कारण लोग इनसे जलते हैं.
-22: राहु स्वामी होने के कारण इनका दृष्टिकोण अलग और बड़ा होता है. यही बात लोगों को पचती नहीं और काम बिगड़ने लगते हैं.

7. हाथ से आई सफलता क्यों वापस चली जाती है
जल्दी दिखने वाली सफलता पर सबसे पहले नजर लगती है. अकसर काम पूरा होने से पहले सबको बता देते हैं और गलत लोगों पर भरोसा कर बैठते हैं. फैसले जल्दी लेने से स्थिति उनके खिलाफ हो जाती है.

8. नजर से बचने के आसान उपाय
-अपनी सफलता हर किसी से शेयर न करें.
-काम पूरा होने के बाद ही योजनाओं और सफलताओं की जानकारी दें.
-अचानक फैसले लेने से बचें.


