रोहित के पैर में बार-बार लग रही ठोकर, सोनम के घर अचानक टूटा कांच, नॉर्मल हैं ये घटनाएं या किसी अनहोनी का संकेत!

रोहित के पैर में बार-बार लग रही ठोकर, सोनम के घर अचानक टूटा कांच, नॉर्मल हैं ये घटनाएं या किसी अनहोनी का संकेत!

Last Updated:

Shakun Shastra : भारतीय संस्कृति में केवल ज्योतिष ही नहीं, बल्कि शकुन शास्त्र को भी जीवन से जुड़ा अहम ज्ञान माना गया है. रोजमर्रा की जिंदगी में कई बार हमारे शरीर में कुछ ऐसी हलचल होती है, जिन पर हम ध्यान नहीं देते. कभी अचानक आंख फड़कने लगती है, कभी हथेली में तेज खुजली होती है या फिर भौंहें बिना वजह हिलने लगती हैं. अधिकतर लोग इसे थकान, तनाव या पोषण की कमी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन पुराने समय से इन संकेतों को भविष्य से जोड़कर देखा जाता रहा है. शकुन शास्त्र मानता है कि मानव शरीर प्रकृति से जुड़ा हुआ है और शरीर में होने वाली हर छोटी-बड़ी गतिविधि किसी न किसी आने वाली स्थिति का इशारा करती है. खास बात यह है कि पुरुष और महिलाओं के लिए कई संकेत अलग-अलग अर्थ रखते हैं. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

1. शरीर के अंगों का फड़कना क्या बताता है शकुन शास्त्र के अनुसार शरीर के किसी अंग का अचानक फड़कना सामान्य बात नहीं मानी जाती. यह भविष्य में होने वाली किसी घटना की ओर इशारा करता है. अंग का कौन सा हिस्सा फड़क रहा है और वह पुरुष है या महिला, इसी आधार पर इसका मतलब तय किया जाता है.

Shakun Shastra

2. आंख फड़कने का संकेत महिलाओं की दाईं आंख फड़कना अशुभ माना जाता है. इससे आने वाली परेशानी या मानसिक तनाव का संकेत मिलता है. वहीं महिलाओं की बाईं आंख फड़कना शुभ माना गया है. पुरुषों के मामले में इसका उल्टा असर होता है. पुरुषों की दाईं आंख फड़कना लाभ और सफलता की ओर इशारा करता है.

Shakun Shastra

3. भौंहों का फड़कना अगर महिलाओं की दाईं भौंह फड़कती है तो इसे नुकसान या चिंता से जोड़कर देखा जाता है. पुरुषों की दाईं भौंह फड़कना मान-सम्मान बढ़ने और धन मिलने का संकेत देता है. बाईं भौंह का फड़कना सामान्य परिणाम वाला माना जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Shakun Shastra

4. दाईं हथेली में खुजली दाईं हथेली में खुजली होना धन लाभ का संकेत माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि जल्द ही कोई आर्थिक अवसर सामने आ सकता है. यह नौकरी, व्यापार या किसी पुराने रुके हुए पैसे से जुड़ा हो सकता है.

Shakun Shastra

5. बाईं हथेली में खुजली बाईं हथेली में खुजली खर्च बढ़ने की ओर इशारा करती है. यह अचानक आए खर्च या पैसों की योजना बिगड़ने का संकेत माना जाता है. ऐसे समय में फिजूलखर्च से बचने की सलाह दी जाती है.

Shakun Shastra

6. कांच का अचानक टूटना घर में अचानक कांच टूट जाना कई लोग अशुभ मानते हैं, लेकिन शकुन शास्त्र इसे संकट टलने का संकेत बताता है. मान्यता है कि कोई बड़ी परेशानी आपके जीवन से दूर हो गई है. टूटे कांच को घर में रखना ठीक नहीं माना जाता.

Shakun Shastra

7. पैरों में अचानक ठोकर लगना अगर किसी काम के लिए निकलते समय बार-बार ठोकर लग रही है, तो इसे सावधानी का संकेत माना जाता है. शकुन शास्त्र कहता है कि ऐसे समय में जरूरी फैसले टाल देना बेहतर होता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

रोहित के पैर में बार-बार लग रही ठोकर, नॉर्मल हैं ये घटनाएं या अनहोनी का संकेत!

Source link

Previous post

Weekly Horoscope 11 To 17 January 2026: 11 जनवरी से मेष का बढ़ेगा धन, कर्क करेंगे जॉब चेंज, तुला को नए अवसर, चिराग दारूवाला से जानें अपना साप्ताहिक रा​​शिफल

Next post

Somnath Temple Rules: सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का करना है दर्शन, तो भूलकर भी न करें ये 6 काम, जानें दर्शन-आरती समय, ड्रेस कोड और सुविधाएं

You May Have Missed