Aaj ka dhanu Rashifal 9 january 2026: धनु राशि वालों का आज रोमांटिक रहेगा दिन, करियर से लेकर कारोबार तक में तरक्की का योग

Aaj ka dhanu Rashifal 9 january 2026: धनु राशि वालों का आज रोमांटिक रहेगा दिन, करियर से लेकर कारोबार तक में तरक्की का योग

Last Updated:

ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज आर्थिक मामलों में आपका दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. कारोबार में लाभ तो मिलेगा, लेकिन अत्यधिक जोखिम लेने से बचना चाहिए. धन-संपत्ति के मामलों में बुजुर्गों और अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए लाभकारी साबित होगी. प्रेम जीवन की बात करें तो आज का दिन रोमांटिक और सकारात्मक रहेगा. पार्टनर के साथ….

जमुई. 9 जनवरी 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र की एक साथ युति से चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है. उन्होंने बताया कि वैदिक ज्योतिष में इस योग को अत्यंत प्रभावशाली और दुर्लभ माना जाता है. एक ही राशि में चार ग्रहों का मिलन जीवन के कई क्षेत्रों में बड़े बदलाव और सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जाता है. खासतौर पर करियर, कारोबार और आर्थिक स्थिति में मजबूती के संकेत मिल रहे हैं. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन नौकरीपेशा जातकों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है, जबकि व्यापार से जुड़े लोगों को नई डील मिलने की संभावना है.

मानसिक दवाब से बढ़ सकती है चिंता
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन की शुरुआत कुछ मानसिक दबाव और पारिवारिक चिंता के साथ हो सकती है. परिवार के किसी सदस्य के खराब स्वास्थ्य के कारण घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है. आज के दिन आपको काफी धैर्य से काम लेने की जरूरत है. आज के दिन आपको किसी यात्रा पर जाने की जरूरत पड़ सकती है. आज आपके कुछ शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं. आपके कार्यक्षेत्र में आपको विरोध का सामना करना पड़ सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से पेट और कमर दर्द से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए खानपान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना आवश्यक रहेगा.

आर्थिक मामलों में मिल सकता है फायदा
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज आर्थिक मामलों में आपका दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. कारोबार में लाभ तो मिलेगा, लेकिन अत्यधिक जोखिम लेने से बचना चाहिए. धन-संपत्ति के मामलों में बुजुर्गों और अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए लाभकारी साबित होगी. प्रेम जीवन की बात करें तो आज का दिन रोमांटिक और सकारात्मक रहेगा. पार्टनर के साथ मधुर समय बिताने का अवसर मिलेगा और संबंधों में मजबूती आएगी. पारिवारिक जीवन में पिता का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और रुके हुए काम पूरे होंगे. आज सफेद रंग के कपड़ों का उपयोग किसी धार्मिक कार्य में करना शुभ रहेगा. इससे मानसिक शांति मिलेगी और ग्रहों का सकारात्मक प्रभाव और मजबूत होगा. आज का शुभ अंक 2 है.

About the Author

authorimg

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

homeastro

धनु राशि वालों का आज रोमांटिक रहेगा दिन, करियर से लेकर कारोबार तक में तरक्की

Source link

Previous post

Kark Rashifal: आज कर्क राशि वालों की लव लाइफ में आएगी मिठास, पुराने मतभेद होंगे खत्म, रिश्ते बनेंगे मजबूत

Next post

Aaj Ka Meen Rashifal: 09 जनवरी को मीन राशि का होगा भाग्योदय, धन और करियर में मिलेगी सफलता, मिलेगा मनचाहा पार्टनर!

You May Have Missed