Shani Gochar 2026 Rashifal: साल 2026 में शनि मीन राशि में, वृषभ, कर्क समेत 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, सिंह, मीन वाले खर्चों का रखें ध्यान

Shani Gochar 2026 Rashifal: साल 2026 में शनि मीन राशि में, वृषभ, कर्क समेत 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, सिंह, मीन वाले खर्चों का रखें ध्यान

Shani Gochar 2026 Rashifal: शनि वैदिक ज्योतिष में सबसे महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक है और यह मकर और कुंभ राशि के स्वामी हैं. धीरे-धीरे चलने वाले शनि एक राशि में लगभग ढाई साल तक रहते हैं. साल 2025 में शनि ने 29 मार्च को कुंभ से मीन राशि में गोचर किया था और साल 2026 में शनि पूरे साल मीन राशि में ही रहने वाले हैं. हालांकि 7 मार्च 2026 को शनि अस्त हो जाएंगे और 13 अप्रैल 2026 उदय होंगे. इसके बाद 27 जुलाई 2026 को शनि वक्री चाल शुरू करेंगे, जो 11 दिसंबर तक रहेगी और इसके बाद शनि मार्गी हो जाएंगे. साथ ही मीन राशि में रहते हुए शनि 20 जनवरी 2026 को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे, इसके बाद 17 मई 2026 को रेवती नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, साल 2026 में शनिदेव का राशि और नक्षत्र परिवर्तन करने का प्रभाव मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. कुछ राशियों पर शनिदेव की कृपा रहेगी तो कुछ राशियों को शनि के अशुभ प्रभाव की वजह से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं साल 2026 में शनि के राशि और नक्षत्र गोचर का मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा.

शनि गोचर 2026 का मेष राशि पर प्रभाव

शनि गोचर साल 2026 मेष राशि वालों के खर्चों को बढ़ा सकता है. आपको जितनी भी कमाई होगी, उससे ज्यादा आपको खर्च करना पड़ सकता है, इसलिए आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी अस्थिर रह सकती है. शनि आपको सिखा रहा है कि खर्चों पर नियंत्रण रखें, सादगी अपनाएं. शनि गोचर 2026 का प्रभाव आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है, इस साल आपको कई बार हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. हालांकि नए साल 2026 में आपको शनि विदेश जाने का मौका दे सकते हैं. यह गोचर विरोधियों के लिए अनुकूल नहीं रहेगा और शनि आपको चुनौतियों से निपटने में माहिर बना देगा.

शनि गोचर 2026 का वृषभ राशि पर प्रभाव

शनि गोचर साल 2026 में वृषभ राशि वालों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहने की संभावना है. शनि आपके कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करेंगे और आपकी योजनाओं में सफलता का मार्ग प्रशस्त करेंगे. जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, वे नए साल में पूरे होंगे. साथ ही आपका साहस और पराक्रम बढ़ेगा, जिससे आप जरूरी निर्णय ले पाने की स्थिति में होंगे. वृषभ राशि वाले नौकरी पेशा जातकों की बात करें तो साल 2026 में अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा और उनके साथ अच्छे संबंध होने से कई कार्य आसानी से पूरे भी हो जाएंगे. हालांकि विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन मेहनत से आप उन चुनौतियों से बच सकते हैं.

शनि गोचर 2026 का मिथुन राशि पर प्रभाव

शनि गोचर साल 2026 में मिथुन राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. मिथुन राशि वाले साल 2026 काम में खूब मेहनत करेंगे. हालांकि थोड़ा बहुत कार्यभार आपको परेशान कर सकता है, लेकिन आप घबराएंगे नहीं, बल्कि मेहनत करके अपने काम को और बेहतर करने की कोशिश करेंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी. नए साल 2026 में मिथुन राशि वालों के खर्चे कम होंगे, लेकिन किसी ना किसी वजह से भागदौड़ बढ़ सकती है. शनि के प्रभाव की वजह से पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है. वैवाहिक संबंधों में समझदारी से कदम उठाने का समय है. अपने जीवनसाथी को महत्व दें और उनकी भावनाओं का भी सम्मान करें.

शनि गोचर 2026 का कर्क राशि पर प्रभाव

शनि गोचर 2026 के अनुसार, कर्क राशि वालों को नए साल में कुछ धार्मिक यात्रा करने का मौका मिलेगा, जिससे आपका मन शांत होगा. शनि नए साल में पिताजी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दे सकते हैं और आपके काम में थोड़ी रुकावट भी आ सकती है, लेकिन धीरे-धीरे आपके काम पूरे हो जाएंगे. इस साल नौकरी में अपने विचार रखने का अच्छा समय है क्योंकि आपको सुना जाएगा. वैवाहिक संबंधों की बात करें तो सब कुछ अच्छा रहेगा, जीवनसाथी के माध्यम से भाग्य का साथ मिल सकता है. वे आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे. इस राशि के व्यापारियों को बिजनेस से जुड़ी यात्राएं भी फायदेमंद साबित होंगी. पूर्व में किए गए दीर्घकालिक निवेश का लाभ मिलेगा. आय में वृद्धि होगी और आय के नए स्रोत मिलेंगे.

शनि गोचर 2026 का सिंह राशि पर प्रभाव

शनि गोचर की वजह से साल 2026 में सिंह राशि वालों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और शनि की ढैय्या का प्रभाव भी रहने वाला है. शनि इस साल आपकी परीक्षा लेंगे. आपके काम में रुकावट आ सकती हैं. साथ ही कुछ कामों को बार-बार करने की कोशिश करनी पड़ सकती है, जिससे चिड़चिड़ापन आ सकता है और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. ससुराल पक्ष के लोगों से संबंध मधुर ना होने के कारण कुछ बातों पर बहस या समस्या हो सकती है. सिंह राशि वालों के लिए बिजेनस में नए रास्ते खुलेंगे और आय के नए स्रोत मिल सकते हैं. साथ ही कार्यक्षेत्र में सफलता केवल मेहनत से मिलेगी. कभी-कभी अचानक धन लाभ के योग बनेंगे और जो पैसा अब तक अटका हुआ था, वह भी इस दौरान मिल सकता है.

शनि गोचर 2026 का कन्या राशि पर प्रभाव

शनि गोचर साल 2026 में कन्या राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है. इस साल जीवनसाथी से मतभेद सुलझाने की कोशिश करेंगे. लेकिन, कभी-कभी सच को सीधे तौर पर कहने से जीवनसाथी को ठेस पहुंच सकती है, ऐसे में समझदारी दिखानी होगी. बिजनेस के मामलों के लिए साल 2026 अच्छा समय है, ग्राउंड वर्क करते रहें और बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए दीर्घकालिक योजनाएं बनाएं, जिससे आने वाले समय में व्यापार को बढ़ावा मिल सके. सिंह राशि वालों को बच्चों से सहयोग मिलेगा, लेकिन कई मामलों में उनसे मतभेद हो सकते हैं. नए साल में कन्या राशि वाले फिजूल के खर्च से बचें अन्यथा कर्ज बढ़ सकता है. पारिवारिक जीवन में संतुलन स्थापित करने की कोशिश करें.

शनि गोचर 2026 का तुला राशि पर प्रभाव

शनि गोचर साल 2026 तुला राशि वालों के लिए सफल साबित हो सकता है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को नए साल में सफलता मिलेगी और नौकरी में किए गए प्रयास सफल होंगे. तुला राशि वालों की पकड़ मजबूत होगी और लंबी योजनाएं आपके पक्ष में परिणाम देंगी. धन संचय के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. अगर कोर्ट कचहरी के मामलों में फंसे हुए हैं तो इस साल आपको लाभ मिल सकता है. कानून की पढ़ाई कर रहे छात्रों को बड़ी सफलता मिलेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को भी अच्छी सफलता मिल सकती है. कर्ज चुकाने में अधिक रुचि दिखाएंगे और इस दिशा में मेहनत करेंगे.

शनि गोचर 2026 का वृश्चिक राशि पर प्रभाव

वृश्चिक राशि वालों की शनि गोचर 2026 की वजह से सेहत पर प्रभाव पड़ सकता है, जिसकी वजह से कई कार्य अटक सकते हैं. वृश्चिक राशि वाले छात्रों की पढ़ाई में रुकावट आ सकती हैं और एकाग्रता बनाए रखने में भी परेशानी हो सकती है. नए साल में लव लाइफ में भी कुछ तनाव रह सकता है, इस साल आपके प्यार की परीक्षा होगी. वृश्चिक राशि वाले नौकरी पेशा जातकों की आय में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन नौकरी में बदलाव संभव है. छोटी यात्राओं से खुशी मिलेगी और दिमाग भी रिलैक्स रहेगा. घरेलू कामों में व्यस्त रहेंगे और समय-समय पर छोटे आर्थिक लाभ मिल सकते हैं. इस साल घर बनाने या उसकी मरम्मत में भी कुछ बचत खर्च कर सकते हैं लेकिन आपको भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा.

शनि गोचर 2026 का धनु राशि पर प्रभाव

धनु राशि वालों के लिए शनि गोचर 2026 बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव बना हुआ है. साल 2026 में धनु राशि वालों के सुखों में कमी आती है और जीवन की सच्चाइयां सामने आती हैं, जिसकी वजह से तनाव का सामना करना पड़ सकता है. जिन भौतिक सुखों में हम डूबे रहते हैं, उनमें समस्याएं आने लगती हैं, जिससे लगता है कि समय अच्छा नहीं चल रहा है. शनि की वजह से धनु राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं और प्रदूषण आपकी समस्या का और बढ़ सकता है. धनु राशि वाले अपने विरोधियों के बारे में ज्यादा सोचेंगे, जिससे छोटी बात को बड़ा बना सकते हैं.

शनि गोचर 2026 का मकर राशि पर प्रभाव

मकर राशि वालों के लिए शनि गोचर 2026 बेहद महत्वपूर्ण होता है क्योंकि शनि आपकी ही राशि के स्वामी हैं. शनि गोचर की वजह से मकर राशि वाले इस साल थोड़े भावुक रहेंगे, लेकिन आपका साहस और पराक्रम अच्छा रहेगा. इस साल एक तरफ शनि आपको परखेंगे और आलस्य से भर देंगे. शनि गोचर के प्रभाव से मकर राशि वालों की शक्ति और क्षमता बढ़ेगी. लव लाइफ के लिए साल 2026 अच्छा रहेगा. आप अपने प्रियजन के साथ संबंध मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. इस साल आप बच्चों की प्रगति के लिए आप मेहनत करेंगे और विद्यार्थी भी इस समय पढ़ाई में पूरा ध्यान लगाएंगे ताकि अच्छे परिणाम मिल सकें.

शनि गोचर 2026 का कुंभ राशि पर प्रभाव

कुंभ राशि वालों के लिए शनि गोचर साल 2026 में विदेशी स्रोतों से धन प्राप्ति में मदद कर सकता है. आप अपनी वाणी से दोस्त बनाएंगे और धन प्राप्त करेंगे. इस साल आप पूरी कड़वाहट के साथ सच बोलना पसंद करेंगे, मीठी बातें नहीं करेंगे. साल 2026 में कुंभ राशि वालों के लिए आय के स्रोत बढ़ेंगे, लेकिन आपको परिवार पर भी ध्यान देना होगा क्योंकि जहां आप पैसे पर ज्यादा ध्यान देंगे, वहीं परिवार से दूरी बढ़ सकती है. आपको सबसे अच्छा व्यवहार करना चाहिए. नए साल में शनि के प्रभाव से कुंभ राशि वालों को संपत्ति की खरीद-फरोख्त से लाभ मिल सकता है. ससुराल पक्ष से कुछ समस्या हो सकती है लेकिन आपको स्थिति संभालनी होगी.

शनि गोचर 2026 का मीन राशि पर प्रभाव

मीन राशि के लिए शनि गोचर 2026 सबसे महत्वपूर्ण साबित होगा क्योंकि शनि पूरे साल आपकी ही राशि में विरमाजन होंगे. इस साल आपने अपनी पिछली गलतियों से कितना सीखा या नहीं सीखा, यह आपके जीवन में आने वाले बदलावों पर निर्भर करेगा. नए साल में मीन राशि वालों के वैवाहिक संबंधों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा लेकिन इसके बाद भी प्रेम बना रहने की संभावना है. भाई-बहनों का ध्यान रखेंगे और उनके साथ संबंध सुधारने पर ध्यान देंगे. इस साल मीन राशि वाले अपनी कमाई का पैसा खुद पर भी खर्च करेंगे और कुछ नई योजनाएं बनाएंगे, जिससे वह पैसा भविष्य में कई गुना बढ़ सकता है.

Source link

Previous post

Kele Ka Paudha Lagane Ke Fayde: रोहित ने सही दिशा में लगाया केले का पौधा और खुल गए तरक्की के रास्ते, जानिए नियम

Next post

Makar Sankranti 2026 Date: 14 या 15 जनवरी… साल 2026 में कब है मकर संक्रांति? अबकी बार बना गजब का संयोग, जानें स्नान-दान का मुहूर्त

You May Have Missed