Aaj Ka Makar Rashifal 1 January 2026 : भूलकर भी मत करना ये काम वरना ये साल भी जाएगा बर्बाद! पढ़ें राशिफल
आज का मकर राशिफल. मकर राशि के जातकों के लिए साल 2026 का पहला दिन यानी नववर्ष का आरंभ थोड़ा संवेदनशील रहने वाला है. विशेष रूप से मकर राशि के कुछ क्षेत्रों से जुड़े जातकों को आज अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है. यदि आप किसी उलझन या दुविधा में फंसते हैं तो किसी से मदद लेने में संकोच न करें. आज लिया गया सहयोग आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है.
कपल्स के लिए कैसा रहेगा दिन
लवर्स और मैरिड कपल्स के लिए आज का दिन सबसे अधिक शुभ रहने वाला है. प्रेमी जोड़े आज सिंगल से मिंगल हो सकते हैं और विवाह के प्रबल योग बन रहे हैं. वहीं विवाहित दंपती आज संतान सुख को लेकर योजना बना सकते हैं. मैरिड कपल्स को आज कोई शुभ समाचार मिलने की भी संभावना है.
व्यवसाय से जुड़े लोगों का दिन
बिजनेस से जुड़े जातकों को आज विशेष सतर्कता बरतनी होगी. किसी भी प्रकार के वाद-विवाद या बहस से दूरी बनाए रखना ही बेहतर रहेगा. दिनभर मन में बेचैनी रह सकती है और छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आने की संभावना भी रहेगी. ऐसे में क्रोध पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा.
नौकरी करने वालों के लिए कैसा रहेगा दिन
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन सफलता देने वाला साबित हो सकता है. आज आपका दिमाग अधिक सक्रिय रहेगा और निर्णय लेने की क्षमता भी मजबूत बनी रहेगी. सलाह दी जाती है कि किसी और को फॉलो करने के बजाय अपनी समझ और विवेक से ही फैसले लें. आज आत्मनिर्भर होकर किया गया कार्य आपको आगे बढ़ा सकता है.
स्टूडेंट्स के लिए रिस्क का दिन
स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन रिस्क लेने के लिहाज से अनुकूल है. जो कार्य आपके परिवार या समाज में पहले किसी ने न किया हो, उसे करने का साहस आज आप जुटा सकते हैं. उदाहरण के तौर पर, यदि आपका सपना डिफेंस सेक्टर में जाने का है और परिवार में पहले कोई इस क्षेत्र में नहीं रहा है, तब भी आज कदम बढ़ाने का सही समय है. पढ़ाई से लेकर करियर तक, आज लिए गए रिस्क भविष्य में बेहतर परिणाम दे सकते हैं.
हेल्थ के लिए कैसा रहेगा दिन
सेहत के लिहाज से दिन मिला-जुला रहेगा. मानसिक तनाव या मन से जुड़ा स्ट्रेस हो सकता है, लेकिन इसे खुद पर हावी न होने दें. सकारात्मक सोच और मन को शांत रखने का प्रयास करें.
नववर्ष के पहले दिन मकर राशि के जातकों को अपने इष्टदेव की आराधना अवश्य करनी चाहिए. दिन की शुरुआत मंदिर दर्शन और पूजा-पाठ से करें. इससे मानसिक शांति मिलेगी और पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी.


