शत्रुओं से सतर्क रहें, सोच-समझकर आगे बढ़ाएं काम! वृश्चिक राशि वाले आज रहें सावधान, करें ये उपाय
Last Updated:
Aaj ka Vrishchik Rashifal 30 December: वृश्चिक राशि वालों के लिए 30 दिसंबर 2025 को शत्रु वृद्धि और धन आगमन के योग हैं. इस दिन शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है. ज्योतिषाचार्य डॉ.कुणाल कुमार झा ने हनुमान जी की पूजा और सावधानी बरतने की सलाह दी है.
दरभंगा: आज यानी 30 दिसंबर 2025 दिन मंगलवार को वृश्चिक राशि वालों के लिए का समय है वह पौष मास शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि है. मंगलवार और मंगल द्वितीय होने के कारण धन नाश कारक योग बन रहा है. सूर्य चंद्रमा प्रतिकूल स्थिति में होने के कारण शत्रु वृद्धि एवं शत्रु द्वारा भयाक्रांत रहना तथा शत्रु का प्रतिकार कारक योग के साथ शोकाकुल कारक योग बन रहा है. आज 30 दिसंबर 2025 को वृश्चिक राशि वालों के लिए क्या है विशेष? जानिए क्या कहता है ज्योतिष. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागअध्यक्ष, डॉक्टर कुणाल कुमार झा से.
जानिए क्या कहता है आज ज्योतिष
डॉ.कुणाल कुमार झा ने बतलाया कि अनेक प्रकार से क्लेश कारक योग बन रहा है. परंतु बुध, शुक्र अनुकूलता स्थिति में होने के कारण सामान्य रूप से धन आगमन करक योग बन रहा है. अतः आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को मंगलवार होने के कारण लाल रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए.
करें ये उपाय
गाय के घी में सिंदूर घोल करके हनुमान जी की प्रतिमा के ऊपर अर्पण करें. धूप जलाकर वाल्मीकि कृति सुंदरकांड का पाठ या कम से कम तुलसीकृत सुंदरकांड का पाठ, दुर्गा सप्तशती का चतुर्थ अध्याय का पाठ, हनुमत आराधना, दुर्गा आराधना एवं शिवार्चन यानी कि शिव की आराधना करना श्रेष्ठ कर होगा. जिससे कि अशुभत्वों में कमी को देगी और शुभत्वों की प्राप्ति होगी. आज के दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए गाय के घी में सिंदूर घोल करके हनुमान जी के प्रतिमा के ऊपर अर्पण करने से सफलता मिलेगी.
शत्रुओं से रहें सावधान
आज के दिन वृश्चिक राशि वालों को शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए. अपने कार्यों में सावधानी से आगे बढ़ना चाहिए. धन आगमन के योग हैं, लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है, इसलिए आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें. आज के दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए हनुमान जी की पूजा और आराधना करना विशेष फलदायी होगा.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें


